संयुक्त राष्ट्र ने गाजा में राहत अभियान तेज किया

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के विशेषज्ञों ने मंगलवार को कहा कि युद्धविराम के बाद से गाजा में राहत अभियान तेज हो रहे हैं। हालांकि, इस बीच इजरायल ने राहत सामग्री से भरे ट्रकों की संख्या पर नई सीमा तय कर दी है।

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) के अनुसार, रविवार को इजराइली अधिकारियों ने 817 राहत ट्रकों को गाजा में प्रवेश की अनुमति दी। सोमवार के आंकड़े अभी नहीं मिले हैं और और मंगलवार को कोई राहत सामग्री नहीं पहुंचाई गई। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बताया गया कि सोमवार को आए कुछ ट्रक अब भी सीमा चौकियों पर खड़े हैं और उन्हें गाजा के भीतर वितरण के लिए नहीं ले जाया गया है।

ओसीएचए की प्रवक्ता ओल्गा चेरेवको ने कहा कि इजरायल ने घोषणा की है कि अब रोजाना केवल 300 राहत ट्रकों को ही गाजा में जाने दिया जाएगा, क्योंकि हमास ने मृत बंधकों के शव अभी तक नहीं सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र दोनों पक्षों से युद्धविराम समझौते का पालन करने की अपील कर रहा है और आशा है कि बंधकों के शव जल्द सौंपे जाएँ ताकि शांति बनी रहे।

संयुक्त राष्ट्र की टीम गाजा के उन इलाकों में पहुँच रही है जो पहले युद्ध के कारण बंद थे। मंगलवार को एक टीम ने खान यूनिस के अल-कतीबा इलाके का दौरा किया, जहां बड़ी तबाही देखी गई। सड़कों पर मलबा फैला हुआ था और राहत एजेंसियां मुख्य सड़कों को साफ करने में जुटी हैं ताकि लोगों की आवाजाही और राहत पहुँचाने का काम आसान हो सके।

कार्यालय ने कहा कि युद्ध से पहले इस इलाके में लगभग 17,000 लोग रहते थे। अब लोग अपने टूटे घरों के पास अस्थायी आवास बनाकर वापस बसना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों की सफाई, जमीन समतल करना, पानी की व्यवस्था और अस्थायी आश्रय मिलना ही उनके लौटने की पहली ज़रूरत है।

ओसीएचए ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगी संगठन अगले 60 दिनों में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक जीवनरक्षक सहायता पहुंचाने की योजना पर काम कर रहे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि युद्धविराम के 24 घंटे के भीतर गाजा सिटी के अल-अहली अस्पताल में एक आपात चिकित्सीय दल पहुंचाया गया। साथ ही आठ ट्रक दवाइयाँ, इंसुलिन और लैब सामग्री लेकर ग़ाज़ा पहुँचे।

ग़ाज़ा के दीर अल-बलाह क्षेत्र में एक जल शुद्धिकरण इकाई के लिए सौर पैनल लगाया गया है और संचार व्यवस्था सुधारने के लिए नया उपकरण भी लगाया गया है। सीमा तक जाने वाली सड़कों से मलबा हटाने का काम भी जारी है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के उप-प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि गाजा में अब भी कई बिना फटे बम और गोले पड़े हैं, जो लोगों के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं। युद्धविराम के बाद जब हजारों विस्थापित लोग और राहतकर्मी इन इलाकों में घूमते हैं, तो इनके फटने का खतरा बना रहता है।

प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की टीम बच्चों और राहतकर्मियों को ऐसे बमों से सावधान रहने की ट्रेनिंग दे रही है। विशेषज्ञ टीमें सड़कों और इमारतों के मलबे की जांच कर रही हैं ताकि यह तय किया जा सके कि कौन-से इलाके सुरक्षित हैं। ये कदम ग़ाज़ा में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ाने के लिए बहुत ज़रूरी हैं।

–आईएएनएस

ईरानी मीडिया का दावा ‘एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ’, खोर्रमशहर के गवर्नर बोले ‘पाइपलाइन को बनाया निशाना’

तेहरान । ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि मंगलवार को दो गैस संयंत्रों और एक पाइपलाइन को निशाना बनाया गया। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

इंडोनेशिया में टीबी के खिलाफ जंग तेज, टीकाकरण को लेकर बनाई राष्ट्रीय रणनीति

जकार्ता । इंडोनेशिया ने वर्ल्ड टीबी डे के मौके पर ऐलान किया कि वो तपेदिक (टीबी) के खिलाफ जंग पूरी मुस्तैदी से लड़ेगा। देश संक्रमण को रोकने, संक्रमितों को ट्रेस...

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

वॉशिंगटन । ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध से उपजी चिंताओं के बीच पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वह अमेरिका के...

ट्रंप के ईरान अल्टीमेटम पर रूस का स्पष्ट मत, ‘राजनीतिक और रणनीतिक तरीका अपनाना ही बेहतर’

मास्को । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, इसके बाद तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। दुनिया इन बयानों से...

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक ऊर्जा संयंत्र पर हमने हमला टाला: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर अमेरिका अगले 5 दिन तक कोई हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट...

होर्मुज से गुजरने पर 2 मिलियन डॉलर लेने का दावा निराधार: ईरान

नई दिल्ली । होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 2 मिलियन डॉलर वसूले जाने के दावे को लेकर फैल रही खबरों पर भारत स्थित ईरानी दूतावास ने स्पष्ट और...

ईरानी लॉन्ग रेंज मिसाइल के निशाने पर ब्रिटेन नहीं: पीएम स्टार्मर

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मुख्य भूमि ब्रिटेन को ईरान द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, साथ...

सरकार को मिडिल ईस्ट युद्ध रुकवाने के लिए कोशिश करनी चाहिए : रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन पर विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि वर्तमान की स्थिति काफी गंभीर है...

ट्रंप के हमले रोकने की घोषणा के बाद बाजारों ने दी प्रतिक्रिया, तेल की कीमतों में ग‍िरावट

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान पर हमले टालने के फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई और बाजारों में तेजी देखी गई। भारत की...

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका...

डिमोना और अराद में ईरान के हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति का जायजा, जरूरी मदद का दिया निर्देश

तेल अवीव । ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में बड़ा मिसाइल...

श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, बस सेवाएं प्रभावित

कोलंबो । श्रीलंका की सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने ईंधन की कीमतों में संशोधन की घोषणा की। ऑटो डीजल, पेट्रोल और केरोसिन सहित सभी ईंधन उत्पादों की कीमतों...

admin

Read Previous

‘मसूद अजहर छिपा हुआ है’, एआई प्रोपेगेंडा के बावजूद जैश कार्यकर्ताओं का मोहभंग

Read Next

केदारनाथ धाम की कठिन चढ़ाई अब आसान होने जा रही है : गौतम अदाणी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com