मेक्सिको ने अमेरिका को डाक और पार्सल डिलीवरी रोकी, नए सीमा शुल्क नियम का असर

मेक्सिको सिटी । मेक्सिको ने अमेरिका को डाक और पार्सल भेजने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। यह फैसला अमेरिका द्वारा सभी आने वाले पैकेजों पर, चाहे उनकी कीमत कितनी भी हो, टैक्स लगाने के निर्णय के बाद लिया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर डी मिनिमिस ट्रीटमेंट को समाप्त कर दिया, जिसके तहत 800 डॉलर से कम मूल्य के सामान को संयुक्त राज्य अमेरिका में शुल्क मुक्त प्रवेश की अनुमति दी गई थी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यह छूट शुक्रवार को समाप्त हो जाएगी।

मेक्सिको की राष्ट्रीय डाक सेवा कोरियोस डे मेक्सिको ने कहा कि बुधवार से डाक और पार्सल डिलीवरी अस्थायी रूप से रोक दी गई है। मेक्सिको ने भारत, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान और न्यूजीलैंड जैसे देशों की तरह यह कदम उठाया है।

मेक्सिकन सरकार ने बताया कि वह अमेरिकी अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय डाक संगठनों के साथ बातचीत कर रही है ताकि सेवाएं जल्दी और व्यवस्थित तरीके से फिर से शुरू हो सकें, जिससे उपयोगकर्ताओं को परेशानी न हो और डिलीवरी में देरी या रुकावट न आए।

मंगलवार को यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) ने घोषणा की कि 25 सदस्य देशों ने अमेरिका को डाक शिपमेंट भेजना बंद कर दिया है। इसका कारण अमेरिकी प्रशासन द्वारा आयात पर 800 डॉलर से कम मूल्य की वस्तुओं के लिए नए सीमा शुल्क नियमों में बदलाव की अनिश्चितता है।

यूपीयू, जो 192 सदस्य देशों के साथ डाक क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी है, ने एक बयान में कहा कि वह अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि नए नियमों की जानकारी सभी सदस्य देशों तक स्पष्ट रूप से पहुंचाई जा सके।

यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) के बयान में कहा गया कि इसके महानिदेशक मसाहिको मेटोकी ने सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को पत्र लिखकर सदस्य देशों की चिंताओं को बताया, जिसमें नए नियमों से डाक सेवाओं में रुकावट की आशंका जताई गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक आदेश के अनुसार, ‘डी मिनिमिस’ नियम, जो 800 डॉलर से कम कीमत के सामान को बिना शुल्क के अमेरिका में प्रवेश की अनुमति देता था, 29 अगस्त से खत्म हो रहा है।

यूपीयू ने कहा कि वह अपने सदस्य देशों को इन नए नियमों के प्रभावों के लिए तैयार करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।

–आईएएनएस

ट्रंप के ईरान अल्टीमेटम पर रूस का स्पष्ट मत, ‘राजनीतिक और रणनीतिक तरीका अपनाना ही बेहतर’

मास्को । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, इसके बाद तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। दुनिया इन बयानों से...

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक ऊर्जा संयंत्र पर हमने हमला टाला: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर अमेरिका अगले 5 दिन तक कोई हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट...

होर्मुज से गुजरने पर 2 मिलियन डॉलर लेने का दावा निराधार: ईरान

नई दिल्ली । होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 2 मिलियन डॉलर वसूले जाने के दावे को लेकर फैल रही खबरों पर भारत स्थित ईरानी दूतावास ने स्पष्ट और...

ईरानी लॉन्ग रेंज मिसाइल के निशाने पर ब्रिटेन नहीं: पीएम स्टार्मर

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मुख्य भूमि ब्रिटेन को ईरान द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, साथ...

सरकार को मिडिल ईस्ट युद्ध रुकवाने के लिए कोशिश करनी चाहिए : रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन पर विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि वर्तमान की स्थिति काफी गंभीर है...

ट्रंप के हमले रोकने की घोषणा के बाद बाजारों ने दी प्रतिक्रिया, तेल की कीमतों में ग‍िरावट

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान पर हमले टालने के फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई और बाजारों में तेजी देखी गई। भारत की...

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका...

डिमोना और अराद में ईरान के हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति का जायजा, जरूरी मदद का दिया निर्देश

तेल अवीव । ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में बड़ा मिसाइल...

श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, बस सेवाएं प्रभावित

कोलंबो । श्रीलंका की सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने ईंधन की कीमतों में संशोधन की घोषणा की। ऑटो डीजल, पेट्रोल और केरोसिन सहित सभी ईंधन उत्पादों की कीमतों...

फ्लोरिडा में यूक्रेन-यूएस के वार्ताकारों की बैठक, एनएसडीसी सचिव बोले- ‘मुख्य मुद्दों’ पर हुई चर्चा

फ्लोरिडा । यूक्रेन-यूएस के प्रतिनिधिमंडल ने फ्लोरिडा राज्य में हुई नई बातचीत में "खास मुद्दों" और यूक्रेन संकट को सुलझाने के अगले कदमों पर चर्चा की। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा...

रॉबर्ट मुलर : आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाली शख्सियत

वॉशिंगटन । फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट एस. मुलर III को एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जा रहा है जिनका व्यक्तित्व शांत था लेकिन...

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री

मॉस्को । रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूसी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अपना दबदबा बनाने की नीति अपना रहा...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर के उरी में दो आतंकवादी मारे गए, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Read Next

प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगी: सीबी जॉर्ज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com