मदरसा सर्वे : देवबंद दारुल उलूम ने 24 सितंबर को मदरसा प्रमुखों की बैठक बुलाई

सहारनपुर : देवबंद स्थित इस्लामिक मदरसा दारुल उलूम ने उत्तर प्रदेश में इससे जुड़े 250 बड़े मदरसों के प्रमुखों को 24 सितंबर को एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए कहा है। दारुल उलूम के प्रवक्ता अशरफ उस्मानी ने कहा, “सम्मेलन का उद्देश्य राज्य में मदरसों के सर्वेक्षण पर सरकार के हालिया निर्देश पर चर्चा और अध्ययन करना और उसके अनुसार प्रतिक्रिया देना है।”

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सभी जिलाधिकारियों को ‘गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों’ की पहचान के लिए एक सर्वेक्षण शुरू करने के निर्देश ने एक राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है, क्योंकि कई अल्पसंख्यक संगठनों ने इसे समुदाय को लक्षित करने का प्रयास बताया है।

कई मौलवियों ने इस कदम का समर्थन किया, जबकि अन्य ने अधिक स्पष्टता की मांग की।

बरेली के मौलवी तौकीर रजा खान ने कहा, “अगर सरकार मदरसों पर डेटा एकत्र करना चाहती है तो किसी को समस्या क्यों होनी चाहिए? हालांकि, राज्य सरकार को पहले अपनी मंशा स्पष्ट करनी चाहिए। उसे यह भी बताना चाहिए कि क्या वह मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रही है?”

जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के देवबंद स्थित संरक्षक मौलाना इशाक गोरा ने कहा, “सरकार के निर्देश स्पष्ट हैं। सर्वेक्षण उन मदरसों से संबंधित है, जिनकी मान्यता नहीं है। नियमों का पालन करने वालों को डरने की कोई बात नहीं है।”

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 16,000 से अधिक मान्यता मदरसे हैं।

–आईएएनएस

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। इसी क्रम में अमेरिकी...

admin

Read Previous

राजस्थान के मंत्री राजेंद्र यादव से जुड़े कई ठिकानों पर आयकर छापे

Read Next

आईआईटी-हैदराबाद के स्नातक छात्र ने की आत्महत्या

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com