बिहार: चिराग ने नीतीश का किया समर्थन, कहा, ‘होनी चाहिए जातीय जनगणना’

हाजीपुर, 4 अगस्त (आईएएनएस)| बिहार में जातीय जनगणना को लेकर प्रारंभ सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता और सांसद चिराग पासवान भी जातीय जनगणना के मुद्दे पर सत्तारूढ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक दल जनता दल (युनाइटेड) के वरिष्ठ नेता और बिहार के प्रमुख नीतीश कुमार के साथ नजर आ रहे हैं।

चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव के जतीय जनगणना कराने की मांग का समर्थन करते हुए उनके बयानों का समर्थन किया है।

चिराग अपनी आशीर्वाद यात्रा को लेकर बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार की शाम हाजीपुर पहुंचे चिराग से जब पत्रकारों ने नीतीश कुमार के जातीय जनगणना कराने की मांग के संबंध में पूछा गया तब उन्होंने कहा, “मैं इस बात का पक्षधर हूं कि जातीय जनगणना होनी चाहिए। जाति के आधार पर जनगणना होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “बहुत सी ऐसी योजनाएं है, केंद्रीय स्तर पर हो या राज्यस्तर पर हों, वह जातियता के आधार पर बनाई जाती हैं। उसमें सही राशि आवंटित की जाए उसके लिए जरूरी है कि आपके पास आंकडे हांे।”

उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना वर्ष 1931 में आखिरी बार हुई थी। इसका काफी लंबा समय गुजर गया है इसलिए एकबार फिर जाति आधार पर जगनणना हो यह जरूरी है।

उल्लेखनीय है कि चिराग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घुर विरोधी माने जाते हैं। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के पहले से ही वे लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधाते रहे हैं। माना जाता है कि नीतीश कुमार की वजह से ही उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया था और जदयू के सीटों की संख्या में कमी आ गई।

ऐसे में चिराग के मुख्यमंत्री के नीतीश के समर्थन में आना सियासी गलियारे में हैरान करने वाला माना जा रहा है।

–आईएएनएस

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल कीमतों पर असर

वॉशिंगटन । वैश्विक तेल कीमतों में सोमवार को तेज उछाल आया। ऐसा तब देखा गया जब अमेरिका ने एक ईरानी कार्गो जहाज को कब्जे में ले लिया। इससे तनाव बढ़ने...

ईरान ने कहा, हमारे वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी गोलीबारी का जल्द जवाब देंगे

तेहरान । मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा किए गए “सशस्त्र समुद्री डकैती” के खिलाफ ईरान जल्द ही...

अमेरिका से व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने आर्थिक विविधीकरण पर दिया जोर

ओटावा । कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका के साथ करीबी संबंधों पर आधारित कनाडा की पूर्व ताकतें अब “कमज़ोरियां” बन गई हैं, जिन्हें वैश्विक व्यापार के...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बफर जोन का नक्शा किया जारी, सीजफायर के बावजूद ऑपरेशन किए तेज

यरूशलम । इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक बफर जोन बनाने का मैप जारी किया है। इसमें लेबनानी इलाके के अंदर कई किलोमीटर तक फैला एक बड़ा इलाका...

बांग्लादेश में तेल संकट को लेकर बिगड़े हालात, पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगीं

ढाका । ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है। बांग्लादेश भी इससे अछूता नहीं है। बांग्लादेश में ईंधन की...

अमेरिका में पिता बना हत्यारा: 8 मासूमों की ली जान, याद दिला दिया ‘फैमिलिसाइड’ का खौफनाक इतिहास

नई दिल्ली | अमेरिका के लुइसियाना राज्य के शरेवपोर्ट में 19 अप्रैल को जो हुआ, वह सोच से परे था। दिल दहला देने वाले मामले ने एक बार फिर उस...

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज

बर्लिन । नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच...

बुल्गारिया: 5 साल में 8वीं बार संसदीय चुनाव, आखिर वजह क्या?

सोफिया । बुल्गारिया में रविवार को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। बाल्कन प्रायद्वीप में मौजूद इस देश ने पांच साल में आठवीं बार संसदीय चुनाव होते देखा है।...

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सस्पेंड करने की मांग की, स्वास्थ्य का दिया हवाला

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड...

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

editors

Read Previous

यूपी में 120 करोड़ रुपये की 60 किलो चरस के साथ 3 गिरफ्तार

Read Next

सेना ने मार गिराया गया टीआरएफ कमांडर सिकंदर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com