पाकिस्तान में महिला पत्रकारों की संख्या गिरी, अहम मौकों पर लाइव न्यूज से भी नदारद!

नई दिल्ली । पाकिस्तान की मीडिया में महिलाओं की भागीदारी लगातार घट रही है, जो लिंग असमानता और कार्यस्थल पर चुनौतियों का संकेत देती है। एक हालिया अध्ययन के अनुसार, 2020 में जहां टीवी चैनलों पर महिला रिपोर्टरों का अनुपात 16 फीसदी था, वहीं अब यह घटकर मात्र 4 फीसदी रह गया है।

ग्लोबल मीडिया मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट (जीएमएमपी) की इस रिपोर्ट पर पाकिस्तान स्थित एक एनजीओ यूकेएस रिसर्च सेंटर ने बुधवार को एक बयान जारी किया।

जीएमएमपी हर पांच साल में एक बार इससे संबंधित रिपोर्ट छापता है। जो एक ग्लोबल मॉनिटरिंग डे से न्यूज कंटेंट का एक स्नैपशॉट कैप्चर करता है। इस साल यह चौथा चक्र है जिसमें पाकिस्तानी रिसर्च सेंटर ने जीएमएमपी के साथ मिलकर पाकिस्तान के डेटा की मॉनिटरिंग की।

जीएमएमपी 2025 को दुनिया भर में 6 मई, 2025 को मॉनिटर किया गया था। इस दिन पाकिस्तान के न्यूज एजेंडा में भारत-पाकिस्तान के बीच जंग के हालात थे। इस लड़ाई ने उस दिन मीडिया का माहौल बनाया, लेकिन इस दिन भी जेंडर इनइक्वालिटी स्क्रीन पर स्पष्ट देखी गई।

बयान में कहा गया, “6 मई को टेलीविजन, रेडियो या इंटरनेट न्यूज में कोई महिला रिपोर्टर रिकॉर्ड नहीं की गई।”

“खबरें तल्ख रिश्तों, राजनीतिक बयानबाजी और मिलिट्री अस्सेमेंट पर बहुत ज्यादा केंद्रित थीं, तो महिलाओं की कहानियां न्यूज साइकिल से लगभग गायब हो गईं। हालांकि संघर्ष ने 2025 के डेटा को प्रभावित किया, लेकिन ये भी सच है कि यह प्रवृत्ति पूर्वाग्रह को दर्शाती है जो पाकिस्तानी मीडिया में महिलाओं को स्क्रीन पर दिखने और आवाज को सीमित करने में यकीन रखती है।”

वहीं, जेंडर-बेस्ड वायलेंस (जीबीवी) यानी लिंग आधारित हिंसा से जुड़ी खबरों को लेकर, बयान में कहा गया कि “मॉनिटरिंग वाले दिन मॉनिटर किए गए सभी मीडिया में, जीबीवी पर सिर्फ एक स्टोरी दिखाई दी,” और कहा कि “उसमें भी महिला को पूरी तरह से विक्टिम के तौर पर पेश किया गया था।”

इसमें कहा गया, “कोई ह्यूमन राइट्स लेंस या लीगल फ्रेमवर्क लागू नहीं किया गया।”

बयान में आगे बताया गया कि इस साल, महिलाओं ने न्यूज सब्जेक्ट्स में सिर्फ 13 प्रतिशत हिस्सा लिया, जो 2020 में 18 फीसदी से कम है। “जिन सभी खबरों में महिलाएं केंद्र में थीं यानी वो सब्जेक्ट थीं, अजीब बात ये रही कि उन्हें भी पुरुषों ने ही रिपोर्ट किया।”

इसमें आगे कहा गया, “ये नंबर पिछले चक्र के उलट हैं और यह दिखाते हैं कि महिलाओं का प्रतिनिधित्व, संपादकीय प्राथमिकताएं और न्यूज रूटीन से कितनी गहराई से जुड़ा हुआ है।”

–आईएएनएस

मोदी सरकार के 12 साल में भारत की अर्थव्यवस्था में आया बड़ा बदलाव: एसोचैम

नई दिल्ली । पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में व्यापक और मजबूत बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान आर्थिक वृद्धि, विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, निर्यात और निवेश के...

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

admin

Read Previous

दुनिया का पहला सबसे प्रदूषित शहर है पाकिस्तान का लाहौर

Read Next

अमेरिका में ट्रंप को नहीं मिल रहा आम जनता का साथ! बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों में असंतोष

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com