पाकिस्तान की जेलों से लौटे अफगानों ने बताई यातना की दास्तान, रिपोर्ट में गंभीर आरोप

नई दिल्ली । पाकिस्तान की जेलों से वापस भेजे गए अफगान नागरिकों ने हिरासत के दौरान अमानवीय व्यवहार, उत्पीड़न और दमन के चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। काबुल से आ रही रिपोर्टों के अनुसार, कई अफगानों ने दावा किया है कि उन्हें बिना किसी ठोस कारण के जेल में बंद किया गया।

अफगानिस्तान के समाचार चैनल टोलो न्यूज ने मंगलवार को बताया कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगान शरणार्थियों की गिरफ्तारी, हिरासत और जबरन निर्वासन की प्रक्रिया तेज कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह पाकिस्तानी जेलों से रिहा किए गए 500 से अधिक अफगान नागरिकों को कंधार प्रांत के स्पिन बोलदक सीमा बिंदु पर अफगान अधिकारियों को सौंपा गया।

स्पिन बोलदक, अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में स्थित है और पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के चमन से सटा हुआ है। यह इलाका कभी व्यापार और आवागमन का प्रमुख केंद्र रहा है, लेकिन पिछले वर्ष अक्टूबर में हुई भीषण गोलीबारी के बाद से यह सीमा अधिकतर बंद है और केवल दोनों देशों की सहमति से ही सीमित आवाजाही हो रही है।

टोलो न्यूज की एक पूर्व रिपोर्ट में कहा गया था, “पाकिस्तान से हाल ही में लौटे अफगानों ने बताया है कि पाकिस्तानी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें कठोर और अमानवीय जेल परिस्थितियों में रखा गया।”

स्पिन बोलदक के रास्ते अपने परिवार के साथ निर्वासित किए गए अख्तर मोहम्मद होतक ने बताया कि बलूचिस्तान में कैद किए जाने के बाद उन्हें चमन में रखा गया, जहां पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

अख्तर मोहम्मद होतक ने कहा, “हमें अभी तक कुछ भी खाने को नहीं मिला। न पानी दिया गया, न चाय। कोई बुनियादी सुविधा नहीं थी। एक ही कमरे में 100 लोगों को ठूंस दिया गया।”

एक अन्य रिहा किए गए कैदी अब्दुल सत्तार ने दावा किया कि उनके पास वैध पहचान दस्तावेज होने के बावजूद उन्हें जेल में डाल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ पकड़े गए एक अन्य व्यक्ति, जिसके पास कोई कागजात नहीं थे, को 45,000 पाकिस्तानी रुपये देने के बाद छोड़ दिया गया।

उन्होंने कहा, “अगर पैसे दो तो छोड़ देते हैं, नहीं तो वापस भेज देते हैं।”

हालिया रिहाई में शामिल एक अन्य कैदी मोहम्मद ने बताया कि उन्हें काम पर जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया और कराची के एक शरणार्थी शिविर में ले जाया गया।

उन्होंने कहा, “उन्होंने मुझसे पूछा मैं कहां का हूं। मैंने कहा कि मैं अफगान हूं। बस इतना कहना ही काफी था। उन्होंने मुझे इतना पीटा कि आज भी कंधे में दर्द है। मेरा एकमात्र अपराध अफगान होना था।”

एक अन्य लौटे व्यक्ति ने आरोप लगाया, “वहां किसी ने हमारी इज्जत नहीं की। हमारी मांओं और बहनों को भी अपमान की नजर से देखा गया।”

करीब दो सप्ताह तक पाकिस्तानी जेल में रहने वाले दोस्त मोहम्मद नामक एक पूर्व कैदी ने बताया कि पुलिस का व्यवहार इतना क्रूर था कि कई बार अफगान कैदियों को रात में सोने तक नहीं दिया जाता था।

उन्होंने कहा, “उन्होंने ऐसी क्रूरता की, जिसे यहां मौजूद हर किसी ने देखा। हम सभी खड़े थे, महिलाएं जमीन पर पड़ी थीं। हर व्यक्ति को आधी रोटी दी जाती थी। हालात बेहद भयावह थे।”

उन्होंने दावा किया कि उनकी यातनाओं का वीडियो भी बनाया गया और जिस तरह की क्रूरता उनके साथ हुई, उसकी उन्होंने कभी कल्पना तक नहीं की थी।

टोलो न्यूज से बात करने वाले विश्लेषकों ने मानवीय संगठनों से अपील की है कि वे आगे आकर पड़ोसी देशों में अफगान शरणार्थियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को रोकें। एक विश्लेषक के हवाले से कहा गया कि ईरान, पाकिस्तान या किसी अन्य देश में अफगान शरणार्थियों की गिरफ्तारी, कैद और निर्वासन अंतरराष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन है और वैश्विक समुदाय को इसे रोकने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए।

–आईएएनएस

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

admin

Read Previous

रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव पर लगाया राजद को बर्बाद करने का आरोप, दी खुली चुनौती

Read Next

भारत–ईयू एफटीए को पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि, व्यापार-तकनीक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com