दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा

नई दिल्ली । भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ बनाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को पूरे समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने की कसम खाई। उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले 100 दिन के प्रदर्शन पर एक वर्कबुक भी जारी की।

रेखा गुप्ता ने शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने मंत्रिमंडल के 100 दिन के रिपोर्ट कार्ड के विमोचन के मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “पिछली सरकार केवल ‘नाम’ बनाने पर केंद्रित थी, हमारी सरकार ‘काम’ (सेवा) पर केंद्रित है।”

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार 10 साल के भ्रष्टाचार और लूट के बंटवारे पर बनी थी, लेकिन हमारी सरकार लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली ‘आप’ सरकार ने करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार से भरा ‘शीशमहल’ बनवाया, लाखों रुपए के पर्दे और टीवी लगवाए और भ्रष्टाचार से अर्जित धन को खुद की प्रशंसा और प्रचार पर खर्च किया।

इससे पहले, सीएम गुप्ता ने 100 दिन की वर्कबुक को राष्ट्रीय राजधानी की महत्वपूर्ण विकास यात्रा का एक “महत्वपूर्ण दस्तावेज” बताया। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा की योजना की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार के प्रदर्शन पर हाल ही में जारी वर्कबुक को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले 100 दिन के दौरान पूरी तरह से जन कल्याण और विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रत्येक विधानसभा और एमसीडी वार्ड में आयोजित कार्यक्रमों में हमारे नेता पिछले 100 दिन में किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे और अपनी भविष्य की योजनाओं का खाका साझा करेंगे।”

इससे पहले, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कौशल विकास के लिए ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, “प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय मारुति और सुजुकी मोटरसाइकिल सहित चार कंपनियों के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर रहा है, ताकि दिल्ली के छात्रों को उनकी प्रयोगशालाओं में प्रशिक्षण दिया जा सके।”

–आईएएनएस

विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया में तनाव पर की चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ब्रिक्स सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ बातचीत की। शुक्रवार की...

बांग्लादेश में घरेलू हिंसा गंभीर संकट, हर दो में से एक महिला हुई शिकार

ढाका । बांग्लादेश में महिलाओं के खिलाफ 'इंटीमेट पार्टनर' हिंसा गंभीर सामाजिक संकट बनी हुई है। वैश्विक और राष्ट्रीय आंकड़ों के विश्लेषण में यह सामने आया है कि घरेलू हिंसा...

पाकिस्तान: पेशावर में स्मार्ट लॉकडाउन के खिलाफ सड़कों पर उतरे व्यापारी, महंगाई को लेकर गुस्सा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पेशावर में व्यापारियों ने सरकार द्वारा लगाए गए स्मार्ट लॉकडाउन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खैबर-पख्तूनख्वा ट्रेडर्स ऑर्गनाइजेशन के नेतृत्व में...

ईरान परमाणु हथियार बनाने की सीमा से कुछ हफ्ते दूर, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिका की सीनेट आर्म्ड सर्विसेज कमेटी की सुनवाई में अधिकारियों ने चेतावनी दी कि ईरान हथियार बनाने योग्य यूरेनियम संवर्धन से बस कुछ हफ्ते दूर है। ऊर्जा मंत्री...

कीर स्टार्मर के खिलाफ बढ़ी बगावत, नेतृत्व चुनौती पर पीएम बोले- ‘लेबर पार्टी में फैल जाएगी अराजकता’

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने स्थानीय चुनावों में खराब नतीजों के बाद सत्ता पर मंडराते खतरे के बीच बगावत करने वाले नेताओं को कड़ी चेतावनी दी है।...

ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया महान नेता, बोले-आपके साथ होना सम्मान की बात

बीजिंग । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। बैठक शुरू होने से पहले दोनों नेताओं ने ओपनिंग रिमार्क दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति...

यूक्रेन में युद्ध का अंत बहुत करीब : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच समझौते की संभावना अब काफी करीब दिखाई दे रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि...

कुवैत में घुसपैठ के आरोप को ईरान ने बताया ‘बेबुनियाद और अस्वीकार्य’

तेहरान । ईरान ने कुवैत के उस आरोप को सिरे से खारिज किया है जिसमें उसने कहा था कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के कुछ सदस्यों ने कुवैती इलाके में...

कराची में पाबंदियों के बावजूद ‘औरत मार्च’ में जुटी भीड़, अध‍िकारों को लेकर उठाई आवाज

कराची । पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से कराची में 'औरत मार्च' पर पाबंदियां लगाए जाने के बावजूद, सैकड़ों लोग सी-व्यू पर इकट्ठा हुए, ताकि उन मुद्दों पर आवाज उठाई जा...

तमिलनाडु : विजय सरकार ने ज्योतिषी की ओएसडी के तौर पर नियुक्ति रद्द की

चेन्नई । नवगठित 'तमिलगा वेट्री कजगम' (टीवीके) सरकार के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी की बात यह रही कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निजी ज्योतिषी, रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल की,...

अफ्रीका सीडीसी और डब्ल्यूएचओ ने किया हंतावायरस के लिए पूरी तैयारी करने का आह्वान

अदीस अबाबा । अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वास्थ्य अधिकारियों और आम जनता से सतर्क रहने और हंतावायरस निगरानी उपायों को...

कैद में पाकिस्तान के पूर्व पीएम, बहनों को भाई इमरान खान से मिलने की फिर नहीं मिली इजाजत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व वजीर-ए आजम (प्रधानमंत्री) और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की बहनों को एक बार फिर पुलिस ने मिलने...

admin

Read Previous

कांग्रेस की तानाशाही और इमरजेंसी का सच संसद में सामने आएगा : तरुण चुघ

Read Next

आतंकवाद के मुद्दे पर पाक को बेनकाब करने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल इथियोपिया पहुंचा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com