ट्रंप बोले ‘ग्रीनलैंड पर पीछे हटने का सवाल नहीं’, मैक्रों और नाटो चीफ से बातचीत के स्क्रीनशॉट्स किए शेयर

वाशिंगटन । ग्रीनलैंड को किसी भी कीमत पर छोड़ने के मूड में यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं हैं। उन्होंने एक के बाद एक कई सोशल मीडिया पोस्ट में यूरोपीय देशों को निशाने पर लेते हुए साफ किया है कि ताकत के जरिए ही शांति कायम रखी जा सकती है।

ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड राष्ट्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। ट्रंप ने अमेरिका को दुनिया का सबसे ताकतवर देश बताया। उन्होंने कहा कि ताकत के जरिए ही दुनिया में शांति कायम की जा सकती है और यह क्षमता सिर्फ अमेरिका के पास है।

ट्रंप ने लिखा, “मेरी नाटो के सेक्रेटरी जनरल मार्क रुट्टे के साथ ग्रीनलैंड के बारे में बहुत अच्छी टेलीफोन पर बात हुई। मैं स्विट्जरलैंड के दावोस में अलग-अलग पार्टियों की मीटिंग के लिए सहमत हो गया। जैसा कि मैंने सभी को बहुत साफ-साफ बताया, ग्रीनलैंड नेशनल और वर्ल्ड सिक्योरिटी के लिए बहुत जरूरी है। अब पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है—इस पर सब सहमत हैं! यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका दुनिया में अब तक का सबसे शक्तिशाली देश है। इसका एक बड़ा कारण मेरे पहले कार्यकाल के दौरान हमारी मिलिट्री का फिर से निर्माण करना है, और यह निर्माण और भी तेज गति से जारी है। हम एकमात्र ऐसी शक्ति हैं जो पूरी दुनिया में शांति सुनिश्चित कर सकते हैं—और यह बहुत ही आसानी से ताकत के जरिए किया जाता है!”

कुछ देर बाद ही उन्होंने एक चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर कर दिया, जिसमें रुट्टे अमेरिका के सीरिया और गाजा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।

वह कह रहे हैं, “आपने सीरिया में जो किया वह अविश्वसनीय है। मैं दावोस में मीडिया के जरिए गाजा और यूक्रेन में आपके काम को हाइलाइट कराऊंगा। मैं ग्रीनलैंड पर आगे बढ़ने का रास्ता खोजने के लिए प्रतिबद्ध हूं। आपसे मिलने को उत्सुक हूं।”

इसके साथ ही उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के टेक्स्ट मैसेज का स्क्रीनशॉट भी साझा किया जिसमें मैक्रों ने सीरिया और ईरान को लेकर की गई अमेरिकी कोशिशों को सराहते हुए ग्रीनलैंड पर मिलकर बात करने की बात कही है। इसमें ट्रंप को अपना दोस्त बताते हुए फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने लिखा है, “हम सीरिया पर पूरी तरह सहमत हैं, हम ईरान पर बहुत कुछ कर सकते हैं, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप ग्रीनलैंड पर क्या कर रहे हैं?”

इसके बाद इस चैट में मैक्रों 2 प्रस्ताव रखते हैं। आगे लिखते हैं, “आइए कुछ बेहतरीन काम करने की कोशिश करें: 1) मैं गुरुवार दोपहर को पेरिस में दावोस के बाद G7 की मीटिंग रख सकता हूं। मैं यूक्रेनियन, डेनिश, सीरियाई और रूसियों को भी बातचीत के लिए राजी कर सकता हूं। 2) आपके अमेरिका वापस जाने से पहले गुरुवार को पेरिस में साथ में डिनर करते हैं।”

मैक्रों के करीबी सूत्र के हवाले से रॉयटर्स ने दावा किया है कि इमैनुएल मैक्रों का टेक्स्ट मैसेज, जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर स्क्रीनशॉट के तौर पर शेयर किया था, वह असली था। सूत्र ने कहा, “यह दिखाता है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति सार्वजनिक और निजी तौर पर एक ही बात कहते हैं।”

–आईएएनएस

केंद्रीय बजट 2026-27 बदलाव के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास और परिपक्वता को दिखाता है: हरदीप सिंह पुरी

देहरादून । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 वर्ष 2014 के बाद से परिवर्तन से गुजरी अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास...

अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घेइत के साथ विशेष साक्षात्कार

बीजिंग । चीन और अरब देशों के बीच राजनयिक संबंध शुरू होने की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर, अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घेइत ने चाइना मीडिया ग्रुप को...

ट्रंप की व्यापार नीति के तहत भारत का बड़ा बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए खुल रहा है : ग्रीर

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीति के तहत भारत का बड़ा बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए खुल रहा है। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने...

ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव...

डिएगो गार्सिया में सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे ट्रंप, बोले- ये हमारा अधिकार

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह डिएगो गार्सिया में अमेरिकी मिलिट्री की मौजूदगी को कभी खतरे में नहीं पड़ने देंगे, और चेतावनी दी कि अगर...

बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री ने आगामी चुनाव को बताया ‘पाखंड’, यूएस से की खास अपील

वाशिंगटन । बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन ने दावा किया है कि उनके देश में होने वाले आगामी संसदीय चुनाव एक "पाखंड" है, जिसका "भरोसा नहीं...

भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति, किसी भी देश के लिए इसे नजरअंदाज करना मुश्किल: पोलैंड के उपविदेश मंत्री

नई दिल्ली । पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव बार्टोशेव्स्की ने शुक्रवार को कहा कि भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की...

बांग्लादेश: चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, एक बच्चे समेत पांच घायल

ढाका । बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के टेकनाफ उपजिला में अली खली रोहिंग्या कैंप इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में एक बच्चे सहित पांच लोग...

इस्लामवादी नेता हादी की हत्या की यूएन जांच की मांग, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार करेगी प्रस्ताव

ढाका । बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कट्टरपंथी संगठन इंकिलाब मंचो के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या की जांच संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय से कराने का फैसला...

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच सियासी टकराव से आतंकवाद का खतरा बढ़ा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी और राज्यपाल फैसल करीम कुंडी के बीच गहराता राजनीतिक टकराव एक अस्थिर और संवेदनशील क्षेत्र में आतंकवाद के बढ़ते...

रूसी तेल को लेकर ट्रंप के दावे पर क्रेमलिन प्रवक्ता बोले- ‘कुछ भी नया नहीं है, भारत ऊर्जा जरूरतों के लिए आजाद है’

मॉस्को । हाल ही में भारत और रूस के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि,...

पैक्स सिलिका में इंडिया की एंट्री का बेसब्री से इंतजार, अमेरिकी अधिकारी बोले- केंद्रीय भूमिका निभाएगा भारत

वॉशिंगटन । अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत, अमेरिका के पैक्स सिलिका फ्रेमवर्क और उसकी बड़ी महत्वपूर्ण खनिज रणनीति में एक केंद्रीय भूमिका अदा करेगा। उन्होंने यह...

admin

Read Previous

अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा सांसदों की बुलाई गई बैठक, छोटेलाल खरवार बोले- यूपी से भाजपा को हटाना हमारा लक्ष्य

Read Next

शिवसेना को बदलापुर में बड़ा झटका, उपशहर प्रमुख प्रवीण राऊत समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com