ट्रंप ने व्हाइट हाउस बॉलरूम प्रोजेक्ट का बचाव किया, कहा- निर्माण कार्य रोकने से होगा भारी नुकसान

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह व्हाइट हाउस में एक बड़ा और भव्य बॉलरूम कॉम्प्लेक्स बना रहे हैं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक निजी तोहफा है। ट्रंप का कहना है कि संरक्षण से जुड़े कुछ लोग इस प्रोजेक्ट को रोकने के लिए देर से मुकदमा कर रहे हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक विस्तृत बयान में बताया कि इस बॉलरूम पर करीब 300 मिलियन से 400 मिलियन डॉलर का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही यह काम संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना और सीक्रेट सर्विस के साथ मिलकर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना में जनता के कर का एक भी पैसा नहीं लगेगा।

ट्रंप ने लिखा, “मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, उसके अलावा, दुनिया के सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत बॉलरूम में से एक बना रहा हूं, जिसमें महान अमेरिकी देशभक्तों के 300 मिलियन डॉलर से ज़्यादा पैसे लगे हैं, और शुरू से ही संयुक्त राज्य अमेरिका की सेना और सीक्रेट सर्विस के साथ मिलकर काम कर रहा हूं। ये संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए एक तोहफा है, जिसमें टैक्सपेयर्स का कोई पैसा नहीं लगा है।” ट्रंप ने बताया कि अंतिम लागत “अंदर की फिनिशिंग के दायरे और गुणवत्ता” पर निर्भर करेगी।

उन्होंने बताया कि व्हाइट हाउस में लंबे समय से एक बड़े इनडोर हॉल की जरूरत महसूस की जा रही थी, जहां आधिकारिक कार्यक्रम हो सकें। ट्रंप के मुताबिक पिछले 150 सालों से कई राष्ट्रपतियों और सरकारों ने ऐसी जगह की जरूरत बताई थी।

ट्रंप ने कहा कि नया बॉलरूम बनने के बाद व्हाइट हाउस को बड़े सरकारी कार्यक्रमों, डिनर, बैठकों, सम्मेलनों और शपथ ग्रहण जैसे आयोजनों के लिए लॉन में लगाए जाने वाले ‘अस्थायी और असुरक्षित टेंट’ पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उनका कहना है कि मौसम और सुरक्षा के लिहाज से खुले या अस्थायी ढांचे जोखिम भरे होते हैं।

ट्रंप ने यह भी कहा कि इस परियोजना की जानकारी पहले से सभी को थी, इसके बावजूद अब इसके खिलाफ मुकदमा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर तथाकथित रेडिकल लेफ्ट नेशनल ट्रस्ट फॉर हिस्टोरिक प्रिज़र्वेशन ने केस किया है।

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए जरूरी कई सामान पहले ही मंगाए जा चुके हैं या मंगाने की तैयारी है। अब इस काम को रोकना संभव नहीं है, बहुत देर हो चुकी है।

ट्रंप ने सवाल उठाया कि मुकदमा इतनी देर से क्यों किया गया, जबकि कांग्रेस ने कभी इस परियोजना को रोकने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में क्या हो रहा है, यह सबको पता था।

उन्होंने व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग के बारे में चिंताओं पर भी जवाब दिया, जो प्रस्तावित नए हिस्से के पास है। ट्रंप ने कहा कि सालों से इस स्ट्रक्चर में पहले ही काफी बदलाव किए जा चुके हैं। उन्होंने लिखा, “जो लोग इसमें दिलचस्पी रखते हैं, उनके लिए बता दूं कि छोटा सा ईस्ट विंग सालों से इतना ‘बदल’ दिया गया था, बनाया और फिर से बनाया गया था, कि अब यह ओरिजिनल बिल्डिंग जैसा बिल्कुल नहीं दिखता।”

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट को “संयुक्त राज्य अमेरिका की मिलिट्री और सीक्रेट सर्विस के उच्चतम स्तरों की डिज़ाइन, सहमति और मंज़ूरी” मिली हुई थी। उन्होंने कहा कि मुकदमा दायर करने से पहले ही वह बात सामने आ गई है जिसे उन्होंने पहले एक टॉप-सीक्रेट बात बताया था।

ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर इस समय निर्माण कार्य रोका गया, तो इससे व्हाइट हाउस, अमेरिका और इससे जुड़े सभी लोगों को भारी नुकसान होगा, क्योंकि अब तक बहुत सारा काम और खर्च पहले ही किया जा चुका है।

–आईएएनएस

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

admin

Read Previous

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने कहा- अमेरिका के साथ मतभेद सीधी बातचीत के जरिए सुलझाए जाएंगे

Read Next

असम की जीडीपी का आकार 2027 तक बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा : हिमंता बिस्वा सरमा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com