उत्तरी गाजा के अस्पताल ढहने की कगार पर, विस्थापितों के लिए हालात अनुपयुक्त :डब्ल्यूएचओ चीफ

नई दिल्ली । उत्तरी गाजा पर इजरायल की ओर से हो रहे हमलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने फिक्र जताई है। उन्होंने वर्तमान हालात को मानवीय गरिमा के लिए अनुपयुक्त बताया है।

डब्ल्यूएचओ चीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने विचार रखे हैं। उन्होंने कहा कि सेना से घिरे गाजा शहर के अस्पताल “ध्वस्त होने की कगार पर” हैं, क्योंकि इजरायल का हालिया जमीनी आक्रमण अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर गया है।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा कि यह हमला “विस्थापन के नए संकट को जन्म दे रहा है, जिससे पीड़ित परिवारों को लगातार सिकुड़ते हुए ऐसे क्षेत्र में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है जो मानवीय गरिमा के लिहाज से उपयुक्त नहीं है।”

उन्होंने कहा, “घायल और दिव्यांग सुरक्षित स्थानों पर नहीं जा सकते, जिससे उनकी जान को खतरा है।”

डब्ल्यूएचओ चीफ ने आगे कहा, “वर्तमान हालात की वजह से डब्ल्यूएचओ जरूरी सामग्री भी पीड़ित लोगों तक पहुंचा नहीं पा रहा है। हिंसा के कारण विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंच मुश्किल हो गई है। हम इन अमानवीय परिस्थितियों को तत्काल समाप्त करने की अपील करते हैं। युद्धविराम का आह्वान करते हैं।”

टेक्स्ट के साथ टेड्रोस ने एक वीडियो क्लिप भी शेयर की है जो 12 सितंबर की है। इसमें दिख रहे लोग अचानक हुए विस्थापन का दर्द साझा कर रहे हैं। कह रहे हैं कि जैसे ही हम व्यवस्थित होने लगते हैं, वैसे ही वहां से हटने का आदेश आ जाता है।

हमास को जड़ से खत्म करने और गाजा सिटी पर कब्जा करने के इरादे का ऐलान आईडीएफ ने अगस्त में ही कर दिया था। अपनी मंशा को पूरा करने के लिए हाल ही में सैन्य अभियान चलाया। गाजावासियों के निकलने के लिए एक अस्थायी रूट को भी खोला गया था, जिससे वे अपनी जान बचा कर इलाके से भाग सकें। सैनिक प्रवक्ता अविचाय अद्रई ने निवासियों से दक्षिण की तरफ जाने के लिए इस गलियारे का इस्तेमाल करने का आग्रह किया था।

–आईएएनएस

ट्रंप के ईरान अल्टीमेटम पर रूस का स्पष्ट मत, ‘राजनीतिक और रणनीतिक तरीका अपनाना ही बेहतर’

मास्को । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, इसके बाद तेहरान ने भी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। दुनिया इन बयानों से...

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक ऊर्जा संयंत्र पर हमने हमला टाला: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर अमेरिका अगले 5 दिन तक कोई हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट...

होर्मुज से गुजरने पर 2 मिलियन डॉलर लेने का दावा निराधार: ईरान

नई दिल्ली । होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 2 मिलियन डॉलर वसूले जाने के दावे को लेकर फैल रही खबरों पर भारत स्थित ईरानी दूतावास ने स्पष्ट और...

ईरानी लॉन्ग रेंज मिसाइल के निशाने पर ब्रिटेन नहीं: पीएम स्टार्मर

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि मुख्य भूमि ब्रिटेन को ईरान द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, साथ...

सरकार को मिडिल ईस्ट युद्ध रुकवाने के लिए कोशिश करनी चाहिए : रामगोपाल यादव

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन पर विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि वर्तमान की स्थिति काफी गंभीर है...

ट्रंप के हमले रोकने की घोषणा के बाद बाजारों ने दी प्रतिक्रिया, तेल की कीमतों में ग‍िरावट

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान पर हमले टालने के फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई और बाजारों में तेजी देखी गई। भारत की...

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका...

डिमोना और अराद में ईरान के हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति का जायजा, जरूरी मदद का दिया निर्देश

तेल अवीव । ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में बड़ा मिसाइल...

श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, बस सेवाएं प्रभावित

कोलंबो । श्रीलंका की सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने ईंधन की कीमतों में संशोधन की घोषणा की। ऑटो डीजल, पेट्रोल और केरोसिन सहित सभी ईंधन उत्पादों की कीमतों...

फ्लोरिडा में यूक्रेन-यूएस के वार्ताकारों की बैठक, एनएसडीसी सचिव बोले- ‘मुख्य मुद्दों’ पर हुई चर्चा

फ्लोरिडा । यूक्रेन-यूएस के प्रतिनिधिमंडल ने फ्लोरिडा राज्य में हुई नई बातचीत में "खास मुद्दों" और यूक्रेन संकट को सुलझाने के अगले कदमों पर चर्चा की। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा...

रॉबर्ट मुलर : आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाली शख्सियत

वॉशिंगटन । फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट एस. मुलर III को एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जा रहा है जिनका व्यक्तित्व शांत था लेकिन...

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री

मॉस्को । रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूसी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अपना दबदबा बनाने की नीति अपना रहा...

admin

Read Previous

लद्दाख में फिल्म की शूटिंग कर मुंबई लौटे सलमान खान, क्लीन शेव लुक में आए नजर

Read Next

नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधारों से पश्चिम बंगाल की इकोनॉमी होगी बूस्ट : वित्त मंत्री सीतारमण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com