इजरायली रक्षा मंत्री ने बंधकों की रिहाई के बाद आने वाली चुनौती का किया जिक्र, बताया कैसे करेंगे सामना

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री, इजराइल काट्ज ने उस चुनौती का जिक्र किया है जो उनके मुताबिक किसी भी मायने में कम नहीं है।

काट्ज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा है कि इस हफ्ते इजरायली बंधकों की रिहाई के बाद उनके देश के लिए “बड़ी चुनौती” “गाजा में हमास की सभी आतंकी सुरंगों को नष्ट करना” होगी।

काट्ज ने लिखा, “बंधकों की वापसी के बाद इजरायल के लिए सबसे बड़ी चुनौती गाजा में हमास की सभी आतंकी सुरंगों को नष्ट करना होगा; यह काम सीधे आईडीएफ और संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व और पर्यवेक्षण में स्थापित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय तंत्र के माध्यम से किया जाएगा।

गाजा के विसैन्यीकरण और हमास के हथियारों को निष्क्रिय करने के सहमत सिद्धांत को लागू करने का यही प्राथमिक महत्व है। मैंने आईडीएफ को इस मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है।

गाजा शांति योजना के लिए 13 अक्टूबर का दिन खास होगा। गाजा शांति योजना के तहत इसी दिन हमास बंधकों को रिहा करेगा।

इस ऐतिहासिक मौके पर ट्रंप भी इजरायल में ही होंगे। उनका कार्यक्रम क्या होगा और कौन उनकी आगवानी करेगा, इसका पूरा अपडेट पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने दिया है।

नेतन्याहू के कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग सोमवार सुबह 9:20 बजे बेन गुरियन हवाई अड्डे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करेंगे। ट्रंप का इजरायल में चार घंटे से भी कम समय बिताने का कार्यक्रम है।

सुबह 10:15 बजे, नेतन्याहू और ट्रंप नेसेट स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में एक बैठक करेंगे। इसके बाद, वे सुबह 10:45 बजे नेसेट में ही बंधक परिवारों से मिलेंगे।

सुबह 11 बजे, ट्रंप, नेतन्याहू, नेसेट के अध्यक्ष अमीर ओहाना और विपक्षी नेता यायर लैपिड पूर्ण अधिवेशन में भाषण देंगे। हर्जोग और नेतन्याहू दोपहर 1 बजे ट्रंप को हवाई अड्डे से विदा करेंगे।

–आईएएनएस

ईरान की अमेरिका को कड़ी चेतावनी, जमीनी हमले की स्थिति में दी जवाबी कार्रवाई की धमकी

वाशिंगटन । ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका जमीनी हमला करता है, तो वह जवाबी कार्रवाई करेगा। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

संकट गहराने के साथ ही क्यूबा अगला निशाना होगा : ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि क्यूबा “अगला होगा” जो पतन का सामना करेगा। उन्होंने द्वीपीय राष्ट्र को एक असफल राज्य बताने के साथ ही यह संकेत...

ईरान का भारी जल संयंत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त, संचालन बंदः आईएईए

वियना । अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि मध्य ईरान के खोंडाब में स्थित ईरान का भारी जल उत्पादन संयंत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और...

ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

कुवैत सिटी । कुवैत सरकार ने घोषणा की कि सोमवार तड़के ईरान द्वारा किए गए हमले में कुवैत के एक बिजली और जल विलवणीकरण (डिसेलिनेशन) संयंत्र पर काम कर रहे...

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने ट्रंप से ईरान पर हमले का मकसद पूछा, स्पष्टता की मांग

नई दिल्ली । ईरान संघर्ष की वजह से मिडिल ईस्ट में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। ईरान अमेरिका और इजरायल के हमलों का जवाब मिडिल ईस्ट में अमेरिकी...

नेवी कमांडर तंगसीरी का निधन,आईआरजीसी ने की आधिकारिक पुष्टि

तेहरान । ईरान ने आधिकारिक तौर पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी के निधन की पुष्टि की है। ईरानी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, तंगसीरी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

admin

Read Previous

न्यूक्लियर कार्यक्रम को लेकर ईरान के विदेश मंत्री बोले- अमेरिका के साथ निष्पक्ष वार्ता के लिए तैयार है तेहरान

Read Next

भारत-अफगानिस्तान के संयुक्त बयान पर भड़का पाकिस्तान, अफगानी राजदूत को किया तलब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com