अमेरिका ने सीरिया में की हॉकआई स्ट्राइक, अल-कायदा के एक लीडर को मार गिराया

वॉशिंगटन । अमेरिका ने सीरिया में हवाई हमला कर अल-कायदा से जुड़े नेता को मार गिराया है। पिछले महीने सीरिया में अमेरिकी ठिकानों पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें तीन अमेरिकी नागरिक मारे गए थे। वहीं जवाबी कार्रवाई में सेना ने सीरिया पर हवाई हमला किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हमले से जुड़े अल-कायदा के एक लीडर की मौत की पुष्टि की है।

यूएस सेंट्रल कमांड (सीईएनटीसीओएम) ने कहा कि यह स्ट्राइक 16 जनवरी को नॉर्थ-वेस्ट सीरिया में की गई थी और इसमें बिलाल हसन अल-जसीम की मौत हो गई। अमेरिकी अधिकारियों ने बिलाल को एक सीनियर आतंकी बताया। इसका आईएसआईएस के साथ सीधा कनेक्शन था। बिलाल का उस गनमैन से संबंध था, जो 13 दिसंबर को सीरिया के पल्मायरा में हुए हमले के लिए जिम्मेदार था। इस हमले में दो अमेरिकी सेवा सदस्य और एक अमेरिकी सिविलियन इंटरप्रेटर मारे गए थे। अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने कहा, “हम कभी नहीं भूलेंगे, और कभी हार नहीं मानेंगे।”

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा, “तीन अमेरिकियों की मौत से जुड़े एक आतंकी ऑपरेटिव की मौत हमारी सेना पर हमला करने वाले आतंकवादियों का पीछा करने के हमारे पक्के इरादे को दिखाती है। अमेरिकी नागरिकों और हमारे वॉरफाइटर्स पर हमले करने, उनकी साजिश रचने या उन्हें उकसाने वालों के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है। हम तुम्हें ढूंढ निकालेंगे।”

दिसंबर में अमेरिकी ठिकानों पर हुए हमले के बाद सीरिया में अमेरिकी सैन्य एक्शन की सीरीज का ये सबसे नया मामला है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि हमले के बाद से देश में आतंकवादी ठिकानों पर अमेरिकी सेना द्वारा जवाबी हमलों का यह तीसरा राउंड था।

सीईएनटीसीओएम ने कहा कि यह नया ऑपरेशन 13 दिसंबर के हमले के बाद शुरू किए गए एक बड़े कैंपेन का हिस्सा था। इसका मकसद सीरिया में आईएसआईएस की क्षमताओं को कमजोर करना है। इस ऑपरेशन को हॉकआई स्ट्राइक नाम दिया गया है।

एक बयान में, सीईएनटीसीओएम ने कहा कि अमेरिका और साझेदार सेनाओं ने ऑपरेशन के तहत सीरिया में 100 से ज्यादा आईएसआईएस इंफ्रास्ट्रक्चर और हथियार साइट टारगेट पर हमला किया। इसमें 200 से ज्यादा सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। हमलों का मकसद इस समूह की अमेरिकी सेनाओं और उसके सहयोगियों के खिलाफ हमले की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने की क्षमता को रोकना था।

हवाई हमलों के अलावा, अमेरिका और साझेदार सेनाओं ने पिछले साल ग्राउंड ऑपरेशन तेज कर दिए। सीरिया में 300 से ज्यादा आईएसआईएस ऑपरेटिव पकड़े गए हैं, जबकि 20 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि दिसंबर में हुए हमले ने सीरिया में आईएसआईएस सेल से लगातार खतरे को दिखाया है। अमेरिकी सेना ने आईएसआईएस का मुकाबला करने के लिए सीरिया में अपने सैकड़ों सैनिकों को तैनात किया है।

–आईएएनएस

केंद्रीय बजट 2026-27 बदलाव के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास और परिपक्वता को दिखाता है: हरदीप सिंह पुरी

देहरादून । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 वर्ष 2014 के बाद से परिवर्तन से गुजरी अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास...

अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घेइत के साथ विशेष साक्षात्कार

बीजिंग । चीन और अरब देशों के बीच राजनयिक संबंध शुरू होने की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर, अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घेइत ने चाइना मीडिया ग्रुप को...

ट्रंप की व्यापार नीति के तहत भारत का बड़ा बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए खुल रहा है : ग्रीर

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीति के तहत भारत का बड़ा बाजार अमेरिकी उत्पादों के लिए खुल रहा है। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने...

ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव...

डिएगो गार्सिया में सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेंगे ट्रंप, बोले- ये हमारा अधिकार

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह डिएगो गार्सिया में अमेरिकी मिलिट्री की मौजूदगी को कभी खतरे में नहीं पड़ने देंगे, और चेतावनी दी कि अगर...

बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री ने आगामी चुनाव को बताया ‘पाखंड’, यूएस से की खास अपील

वाशिंगटन । बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन ने दावा किया है कि उनके देश में होने वाले आगामी संसदीय चुनाव एक "पाखंड" है, जिसका "भरोसा नहीं...

भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति, किसी भी देश के लिए इसे नजरअंदाज करना मुश्किल: पोलैंड के उपविदेश मंत्री

नई दिल्ली । पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव बार्टोशेव्स्की ने शुक्रवार को कहा कि भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की...

बांग्लादेश: चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, एक बच्चे समेत पांच घायल

ढाका । बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के टेकनाफ उपजिला में अली खली रोहिंग्या कैंप इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में एक बच्चे सहित पांच लोग...

इस्लामवादी नेता हादी की हत्या की यूएन जांच की मांग, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार करेगी प्रस्ताव

ढाका । बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कट्टरपंथी संगठन इंकिलाब मंचो के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या की जांच संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय से कराने का फैसला...

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच सियासी टकराव से आतंकवाद का खतरा बढ़ा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी और राज्यपाल फैसल करीम कुंडी के बीच गहराता राजनीतिक टकराव एक अस्थिर और संवेदनशील क्षेत्र में आतंकवाद के बढ़ते...

रूसी तेल को लेकर ट्रंप के दावे पर क्रेमलिन प्रवक्ता बोले- ‘कुछ भी नया नहीं है, भारत ऊर्जा जरूरतों के लिए आजाद है’

मॉस्को । हाल ही में भारत और रूस के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि,...

पैक्स सिलिका में इंडिया की एंट्री का बेसब्री से इंतजार, अमेरिकी अधिकारी बोले- केंद्रीय भूमिका निभाएगा भारत

वॉशिंगटन । अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत, अमेरिका के पैक्स सिलिका फ्रेमवर्क और उसकी बड़ी महत्वपूर्ण खनिज रणनीति में एक केंद्रीय भूमिका अदा करेगा। उन्होंने यह...

admin

Read Previous

‘ईरान में अब नई लीडरशिप का समय’, डोनाल्ड ट्रंप ने की खामेनेई शासन को खत्म करने की मांग

Read Next

ग्रीनलैंड पर अमेरिकी टैरिफ धमकियां अस्वीकार्य, यूरोप देगा एकजुट होकर जवाब: इमैनुएल मैक्रों

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com