बिहार: ‘एकबार विदाई दे मां.’ नारों से गूंजा खुदीराम बोस केंद्रीय कारावास

मुजफ्फरपुर: जब देश के अधिकांश लोग सो रहे थे तब बुधवार तड़के बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित खुदीराम बोस जेल में ‘एकबार विदाई दे मां, घूरे आसी, हंसी हंसी पोरबो फांसी देखबो भारतबासी’ के नारों से गूंज उठा। यह पंक्ति शहीद खुदीराम बोस ने तब लिखी थी जब फांसी के पूर्व मुजफ्फरपुर की इसी जेल में उन्हें बंद रखा गया था। अमर शहीद खुदीराम बोस की शहादत दिवस के मौके पर मुजफ्फरपुर जेल को पूरी तरह सजाया गया था। जिस स्थान पर बोस को 18 वर्ष की उम्र में फांसी दी गई थी, वहां कई सुगंधित फूलों से सजाया गया और अधिकारियों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले जिस सेल में बोस को गिरफ्तार कर रखा गया था, उसकी साफ सफाई की गई मंगलवार की रात ही उसमें धूप अगरबती जलाई गई। उल्लेखनीय है कि यह सेल वर्षभर बंद रहता है और सिर्फ एक दिन ही खुलता है।

मुजफ्फरपुर जेल में हर वर्ष 11 अगस्त की तड़के सुबह 4 बजकर 2 मिनट से लेकर 5 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होता है, जिसमे जेल प्रशासन, जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावे खुदीराम बोस के परिजन भी भाग लेते हैं। लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण को देखते हुए जारी निर्देश के अनुसार बाहरी किसी भी व्यक्ति की प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी।

इस साल कार्यक्रम आयोजित हुआ लेकिन कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुये सिर्फ जेल प्रशासन के ही अधिकारी और कर्मचारी ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

सबसे पहले सेल में जहां खुदीराम बोस को अंग्रेजी हुकूमत द्वारा बन्द कर रखा गया था वहां श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया फिर फांसी स्थल पर जेल के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन भी रखा गया एवं फिर जेल के पार्क में बने शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा सलामी भी दी गयी।

इस दौरान “एकबार विदाई दे मां, घूरे आसी। हंसी हंसी पोरबो फांसी देखबो भारतबासी” और अमर घोष तथा भारत मां की जयकारों से जेल परिसर गूंज उठा।

जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया, “कोरोना के गाइडलाइन के मुताबिक इस साल बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, इस कारण किसी को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया है। इस मौके पर जेलर सुनील कुमार मौर्य सहित जेल के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।”

30 अप्रैल 1908 की रात करीब साढ़े आठ बजे थे तब खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी किंग्सफोर्ड की बग्घी पर सधे हाथों से बम फेंका। बम का धमाका इतना तीव्र था कि तीन मील इसकी आवाज सुनी गई थी।

इस धमाके में किंग्सफोर्ड बच गया लेकिन दो महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। बाद में ये दोनों समस्तीपुर के पूसा के पास अंग्रेज पुलिस ने दोनों को घेर लिया। प्रफुल्लचंद चाकी ने खुद को गोली मारकर अपनी शहादत दे दी जबकि खुदीराम पकड़े गए थे।

इस विस्फोट के आरोप में 11 अगस्त 1908 को तड़के सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में खुदीराम बोस को फांसी दे दी गई। भारत माता के इस वीर सपूत ने इतनी कम उम्र में ही गीता हाथ में लेकर हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Previous

जंतर मंतर पर किसानों ने शुरू की ‘किसान संसद’

Read Next

पाकिस्तान और ईरान में बड़ी संख्या में नहीं देखी जा रही अफगान शरणार्थियों की आमद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com