सागर धनकड़ हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुशील कुमार की जमानत रद्द की

नई दिल्ली । ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को देश की सर्वोच्च अदालत से झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या मामले में सुशील कुमार की जमानत रद्द कर दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करते हुए सुशील कुमार को एक सप्ताह के अंदर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। सुशील कुमार पर पहलवान सागर धनकड़ की हत्या का मामला दर्ज किया गया था। 4 साल जेल में रहे सुशील को दिल्ली उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी। हाईकोर्ट ने सुशील कुमार को 50 हजार के बॉन्ड और इसी राशि के जमानतदारों की गारंटी पर रिहा किया था।

दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा हत्या मामले में सुशील कुमार को जमानत दिए जाने के बाद मृतक सागर धनखड़ के पिता ने सुप्रीम कोर्ट में अपील करते हुए जमानत रद्द करने की मांग की थी। इसके बाद शीर्ष अदालत ने यह फैसला लिया।

सागर धनखड़ के पिता का दावा है कि आरोपी सुशील कुमार की तरफ से पहले भी गवाहों पर दबाव बनाया गया था और अब फिर से उनके परिवार पर समझौते का दबाव डाला जा रहा है।

मृतक सागर धनखड़ के पिता अशोक धनखड़ की वकील जोशिनी तुली ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने सुशील को दिल्ली उच्च न्यायालय से मिली जमानत रद्द कर दी है। उन्हें एक सप्ताह का समय आत्मसमर्पण के लिए दिया गया है।

जोशिनी तुली ने बताया कि सुशील कुमार जब भी अंतरिम बेल पर बाहर आए हैं, उन्होंने इसका गलत इस्तेमाल किया है। गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की है। सुशील कुमार के खिलाफ हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं, जिसके आधार पर उनकी जमानत रद्द की गई है।

सुशील कुमार पर संपत्ति विवाद में 4 मई, 2021 को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ और उनके दोस्तों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। हमले में घायल सागर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था

पुलिस की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट के मुताबिक, 4 मई 2021 को रात करीब 1 बजे छत्रसाल स्टेडियम के पार्किंग एरिया में पहलवानों के 2 गुटों में झड़प हो गई थी। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इसमें 5 पहलवान जख्मी हो गए थे। इनमें सागर (23), सोनू (37), अमित कुमार (27) और 2 अन्य पहलवान शामिल थे। सागर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल का बेटा था।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सुशील कुमार अपने दोस्तों के साथ जूनियर पहलवान को हॉकी से पीटता दिख रहा था। वीडियो सुशील कुमार ने ही बनवाया था। सुशील कुमार को इस घटना के बाद 23 मई 2021 को मुंडका के मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर सुशील को रोहिणी कोर्ट भेज दिया था। अक्टूबर 2021 में उसे जेल भेज दिया गया।

आईएएनएस

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले की जांच लगातार टाल रही हेमंत सरकारः भाजपा

रांची । झारखंड में ट्रेजरी घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को पार्टी...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार...

विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कहा- एसआईआर संविधान की कसौटी पर खरा

नई दिल्ली । बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या...

अहमदाबाद का मेडिकल छात्र जॉर्जिया में 12 दिनों से लापता, परिवार ने केंद्र सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

अहमदाबाद । अहमदाबाद के एक परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात सरकार से मदद की अपील की है। परिवार का कहना है कि जॉर्जिया में मेडिकल की पढ़ाई कर...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली । नीट-यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा में धांधली मामले में गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार की रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को सीबीआई ने उसे दिल्ली की...

ट्विशा शर्मा केस: दोबारा पोस्टमार्टम के बाद शाम 5 बजे भोपाल में होगा शव का अंतिम संस्कार

भोपाल । ट्विशा शर्मा की कथित तौर पर आत्महत्या के 13 दिन बाद रविवार को शाम 5 बजे भदभदा विश्राम घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एम्स दिल्ली...

पेपर लीक विवाद के बीच दोबारा होगी नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा, एनटीए ने जारी की डेट

नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि नीट (यूजी) 2026 की परीक्षा अब दोबारा आयोजित की जाएगी और इसकी नई तारीख 21 जून 2026 तय...

सुप्रीम कोर्ट में हवाई किराये में उतार-चढ़ाव पर सुनवाई, अदालत ने नियमों पर सवाल उठाए

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट में निजी एयरलाइंस द्वारा त्योहारों और छुट्टियों के समय हवाई किराये में होने वाले अचानक उतार-चढ़ाव और अतिरिक्त शुल्कों को नियंत्रित करने के लिए नियामक...

नीट पेपर लीक मामला: आरोपी धनंजय लोखंडे को 6 दिन की सीबीआई कस्टडी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी धनंजय लोखंडे को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 6 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया...

नीट पेपर लीक मामले पर बोले आरपी सिंह, निष्पक्ष जांच कराके दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता आरपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि सीबीआई...

admin

Read Previous

एसआईआर को लेकर तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल, कहा – गुजरात के वोटर भी बिहार के मतदाता बन रहे

Read Next

बीएमसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के ऐलान ने बढ़ाई एनवीए की टेंशन, एनसीपी-शरद गुट बोला- हमारे साथ आएं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com