करनाल लघु सचिवालय के बाहर डटे किसान, प्रशासन के खिलाफ महापड़ाव का दूसरा दिन

नई दिल्ली: किसानों अपनी तय योजना के तहत करनाल के लघु सचिवालय पर डेरा तो जमा लिया है, लेकिन आज का दिन प्रशासन और किसानों के बीच किसी महापड़ाव से कम नहीं रहने वाला है। इधर प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है कि किसानों को समझा बुझा के वापस भेजा जाए। दूसरी ओर, किसान इस कोशिश में जुटे है कि हरियाणा सरकार पर दबाब बनाकर अपनी मांगो को मनवाया जाए।

इन सब के बीच स्थानीय लोग परेशानी झेल रहे है, एक तरफ इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है, तो दूसरी ओर सड़क मार्ग भी बाधित हो रहा है।

हालांकि आज सरकारी दफ्तर पत भी काम ठप रहेगा, क्योंकि लघु सचिवालय के बाहर किसानों ने डेरा जमाया हुआ है। वहीं सचिवालय के बाहर कई अन्य दफ्तर भी है जिनमें काम बाधित होगा।

हालांकि स्थानीय लोगों के मन में एक आशंका तो जरूर है कि दिल्ली की सीमाओं की तरह ही कहीं सचिवालय रोड पर ही किसानों का जमावड़ा न लग जाए।

दरअसल एक तरह कृषि कानून के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को आज 286 वां दिन होने वाला है, वहीं किसानों के सिर फोड़ने की बात कहने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आज सैंकड़ो करनाल लघु सचिवालय घेराव करने का दूसरा दिन है।

28 अगस्त को पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प में एक किसान की मौत और अन्य किसान घायल हुए, जिसके बाद किसानों ने हरियाणा सरकार का विरोध करना शुरू किया।

संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक, बीते 28 अगस्त को तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा ने पुलिस को सीधे तौर पर किसानों के सिर फोड़ने का आदेश दिया था।

किसानों का आरोप है कि सरकार ने बर्खास्त करने के बजाय उन्हें पदोन्नत किया।

किसानों की मांग है कि, आरोपी अधिकारी बर्खास्त हो और उस पर हत्या का मामला दर्ज हो। मृतक सुशील काजल के परिवार को 25 लाख रुपये, उनके बेटे को सरकारी नौकरी और पुलिस हिंसा में घायल हुए किसानों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी मांग उठाई।

मंगलवार को दिनभर के हंगामे के बाद रात को लघु सचिवालय के बाहर ही धरने पर ही किसानों और जवानों ने विश्राम किया।

–आईएएनएस

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

editors

Read Previous

टोकियो ओलंपिक में सिंधु के प्रदर्शन से महिला खिलाड़ियों को नई ऊर्जा मिलेगी- विराज सागर

Read Next

यमन के मारिबो में हवाई हमले में 24 हाउतियों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com