परमबीर सिंह की तलाश में पड़ रहे ताबड़तोड़ छापे, देश छोड़ रूस भागने की आशंका

महाराष्ट्र : मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच का सामना कर रहे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह इस समय कहां हैं इसका पता नहीं चल पा रहा है। ऐसी खबरें सामने आईं हैं कि वह देश छोड़कर रूस भाग गए हैं। इस मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि जांच एजेंसियों को परमबीर सिंह के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि हमने परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कूलर जारी किया था, यदि वह देश छोड़कर चले गए हैं, तो यह ठीक नहीं है। इस बीच सीबीआई ने वीरवार को राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे और डीजीपी संजय पांडे को तलब किया है। सीबीआई राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपए की वसूली के आरोपों की जांच कर रही है। सीबीआई के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय भी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है।

मुंबई और ठाणे के पूर्व पुलिस आयुक्त रह चुके परमबीर सिंह के खिलाफ जबरन वसूली की कम से कम चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि गृह विभाग ने इन मामलों में प्रत्येक आरोपी अधिकारी की भूमिका के बारे में अधिक जानकारी मांगने के लिए डीजीपी के प्रस्ताव को वापस कर दिया।

परमबीर सिंह के अलावा, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रैंक के अधिकारियों को प्राथमिकी में आरोपी बनाया गया है। उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर एंटीलिया के पास विस्फोटकों से लदी एसयूवी के मामले में एनआईए द्वारा मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किए जाने के बाद सिंह का मार्च 2021 में मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से तबादला कर दिया गया था।

राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को मार्च में लिखे पत्र में सिंह ने आरोप लगाए थे कि देशमुख ने पुलिस अधिकारियों से मुंबई के बार और होटल मालिकों से वसूली करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि देशमुख ने वाजे से 100 करोड़ रुपये की वसूली करने के लिए कहा था। तमाम आरोपों के बाद पूर्व गृहमंत्री के खिलाफ सीबीआई ने जांच शुरू की थी। इसके बाद देशमुख ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

——— इंडिया न्यूज स्ट्रीम

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

editors

Read Previous

नागालैंड में उभरते हालात पर पैनी नजर रखे हुए है केंद्र : शाह

Read Next

फॉर्मूला वन रेस : हैमिल्टन ने सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स जीता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com