एनसीबी एसआईटी ने क्रूजर मामले की जांच संभाली, कई स्थलों का दौरा किया, 7 को समन मृत्युंजय कुमार झा

मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)| क्रूज जहाज पर रेव पार्टी और अन्य मामलों की औपचारिक रूप से जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का एक विशेष जांच दल (एसआईटी) नई दिल्ली से यहां पहुंचा। अधिकारियों ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली एसआईटी ने मामले में बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी सहित कम से कम सात आरोपियों या गवाहों को समन भेजा है।

हालांकि, आर्यन खान और पूजा, दोनों ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पेश नहीं हुए। बाद में एनसीबी-एसआईटी के सामने उनके पेश होने की संभावना है।

एसआईटी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का भी दौरा किया, जहां कथित रेव पार्टी पर एनसीबी ने 2 अक्टूबर को छापा मारा था और फीनिक्स मॉल के पास लोअर परेल में एक स्थान पर, जहां गवाह प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया था कि पूजा ददलानी ने सैम डिसूजा और के.पी. गोसावी को 50 लाख रुपये का एक पैकेट सौंपा था।

टीम की योजना एनसीबी के स्वतंत्र गवाहों में से एक और गोसावी के अंगरक्षक सैल का बयान दर्ज करने की है। वह दूसरा स्वतंत्र गवाह है, जिसे अब महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सैल ने एक हलफनामा जारी कर एक बड़ी सनसनी पैदा कर दी थी, जिसमें दावा किया गया था कि उसने शाहरुख खान के साथ 25 करोड़ रुपये के सौदे की बात सुनी थी, जिसमें से 8 करोड़ रुपये एनसीबी के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को मिलने थे।

हालांकि वानखेड़े ने आरोपों का जोरदार खंडन किया। एनसीबी ने मामले की जांच का आदेश देने के लिए कड़ा संज्ञान लिया और कॉर्डेलिया क्रूज पर छापेमारी सहित मुंबई एनसीबी के आधा दर्जन मामलों की जांच अपने हाथ में लेने के लिए एसआईटी का गठन किया।

इस मामले में डिसूजा का नाम भी शामिल है। उसने बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष दायर अपनी अग्रिम जमानत याचिका में कहा कि गोसावी ने आर्यन खान की रिहाई के लिए पूजा ददलानी से कथित तौर पर 50 लाख रुपये लिए थे।

अक्टूबर के अंत में, ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में एक सतर्कता जांच दल ने जबरन वसूली और भुगतान के आरोपों की जांच के लिए कुछ दिनों के लिए मुंबई में डेरा डाला था, लेकिन यह दल सैल सहित कई प्रमुख व्यक्तियों का बयान दर्ज नहीं कर सका था।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने के निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के एसआईआर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अदालत ने न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ हुए धरने और घेराव की घटना को बेहद...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

हजारीबाग में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

रांची । झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या की वारदात पर सोमवार को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

पंजाब : मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत पंजाब के पटवारी चमकौर लाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ अभियोजन...

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

editors

Read Previous

बेंगलुरू में 31 छात्र कोरोना पॉजिटिव, कॉलेज सील किया गया

Read Next

श्रीलंका में 50,000 से ज्यादा लोग क्वारंटीन कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com