ये चीजें आपके दिल को रखेंगी हेल्दी

नई दिल्ली। हेल्दी लाइफस्टाइल और लंबी खुशहाल जिदंगी के लिए अपने हृदय को स्वस्थ रखना महत्वपूर्ण है। ऐसे कई कारक हैं जो आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं, जिनमें सही तेल को शामिल करना, नमक का सेवन सही मात्रा में करना और नियमित एक्सरसाइज करना आदि स्वस्थ हृदय को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

स्वस्थ हृदय को लेकर लोग अक्सर अफवाहों और गलत जानकारी के जाल में घिर जाते हैं, जैसे कि उन्हें क्या चुनना चाहिए तेल, घी, मक्खन या फिर किस प्रकार के व्यायाम वास्तव में उनके हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं?

एसएल रहेजा हॉस्पिटल के कंसल्टेंट-इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हरेश जी मेहता ने आईएएनएस को बताया, “जब तेलों की बात आती है, तो कई लोगों ने रिफाइंड तेलों पर स्विच करने के लाभों के बारे में बताया है। हालांकि, रिसर्च से पता चलता है कि घी या मक्खन का उपयोग करने की सदियों पुरानी परंपरा उतनी हानिकारक नहीं हो सकती है जितना पहले माना जाता था। ये प्राकृतिक वसा, कम मात्रा में सेवन करने पर, महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं जो हृदय स्वास्थ्य का समर्थन करते हैं।”

जबकि, रिफाइंड तेल सबसे अच्छा है, विशेषज्ञों का सुझाव है कि लोगों को ऐसे तेल चुनना चाहिए जो एमयूएफए और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर हों जैसे राइस ब्रान ऑयल, कैनोला ऑयल और ऑलिव ऑयल।

इसके अलावा, दिल को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को दिल के अनुकूल भोजन खाने की सलाह दी जाती है, जिसमें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, हेल्दी प्रोटीन और फैट्स जैसे बाजरा, ओट्स, ब्राउन राइस, दाल, अंडे, चिकन, मछली जैसे कम वसा वाले चिकन शामिल होते हैं, क्योंकि उनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है।

हालांकि, स्वस्थ हृदय के लिए फ्राइड फूड्स, सिंपल शुगर और हाई कैलोरी वाले मीठे पेय पदार्थों का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। किस प्रकार के नमक का उपयोग किया जाए, इस पर भी ध्यान देना जरूरी है। 

मेहता ने कहा, “कई लोग कम सोडियम वाले विकल्पों की ओर जाते हैं, हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि आयोडीन युक्त या समुद्री नमक का मध्यम सेवन आवश्यक ट्रेस मिनरल्स प्रदान कर सकता है जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।”

डॉक्टरों के अनुसार, नमक के छिपे हुए स्रोत जो प्रमुख चिंता का कारण हैं, वे हैं बेकिंग सोडा, अचार, पापड़ और पैकेज फूड्स, क्योंकि इनमें सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है।

जहां तक एक्सरसाइज की बात है, सर्वोत्तम दृष्टिकोण में कार्डियोवस्कुलर वर्कआउट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का संयोजन शामिल है।

मैक्स हेल्थकेयर की चीफ डाइटिशियन रितिका समद्दर ने आईएएनएस को बताया, “हृदय रोग के रोकथाम में व्यायाम महत्वपूर्ण है, व्यक्ति को सक्रिय जीवनशैली अपनानी चाहिए।
व्यायाम के दोनों रूपों को शामिल करें जो एरोबिक और एनारोबिक रूप हैं, जैसे चलना, योग, तैराकी, साइकिल चलाना आदि।”

तेज चलना, तैराकी या साइकिल चलाना जैसी गतिविधियों में शामिल होने से हृदय की कार्यक्षमता में सुधार होता है और फिटनेस को बढ़ावा मिलता है।

इसके अलावा, समद्दर ने सलाह दी कि लोगों को बहुत भारी और जोरदार व्यायाम से बचना चाहिए, खासकर अगर किसी को हृदय संबंधी समस्याओं का इतिहास रहा हो।

एक्सपर्ट्स द्वारा रोजाना लगभग 30-45 मिनट व्यायाम, साथ ही मेडिटेशन या योग करने की भी सलाह दी जाती है क्योंकि यह तनाव को कम करने में मदद करता है, जो हृदय रोग का एक प्रमुख कारक है।

डॉक्टरों के अनुसार, स्वस्थ हृदय के लिए लोगों द्वारा चुने जाने वाले विकल्पों की बारीक समझ की आवश्यकता है।

रिफाइंड ऑयल, घी, मक्खन, नमक और व्यायाम सभी एक आवश्यक भूमिका निभाते हैं। प्रोफेशनल गाइडेंस हृदय संबंधी स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार हैं।

— आईएएनएस

इजरायली रक्षा मंत्री का दावा- ‘ईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी मारे गए’, तेहरान ने नहीं की पुष्टि

तेल अवीव । इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी मिसाइल हमले में मारे गए हैं। हालांकि...

वियतनाम के प्रधानमंत्री और चीनी विदेश मंत्री के बीच मुलाकात

बीजिंग । वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने 16 मार्च को वियतनाम की राजधानी हनोई में चीनी विदेश मंत्री वांग यी, सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री वांग श्याओहोंग और रक्षा मंत्री...

चीन और अमेरिका के बीच कुछ मुद्दों पर शुरुआती समानता : ली छंगकांग

बीजिंग । चीन और अमेरिका ने पेरिस में आर्थिक और व्यापारिक वार्ता की। वार्ता के बाद चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ता प्रतिनिधि और उप मंत्री ली छंगकांग ने...

ईरानी राष्ट्रपति ने देशवासियों से 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राजधानी तेहरान के लोगों से अपील की है कि वे उन 84 नौसैनिकों के अंतिम संस्कार में शामिल हों, जिनकी मौत इस...

काबुल: अस्पताल पर बमबारी में 400 की मौत, मानवाधिकार संगठन आईएचआरएफ ने उठाई स्वतंत्र जांच की मांग

काबुल । एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन (आईएचआरएफ) ने काबुल के एक अस्पताल पर पाकिस्तान की बमबारी की कड़ी न‍िंदा की है। इस हमले में 400 से...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच एलपीजी लेकर पहुंचा पहला भारतीय जहाज शिवालिक

गांधीनगर । पश्चिम एशिया की तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय जहाज शिवालिक एलपीजी कैरियर गुजरात स्थित मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। यह कतर से गैस लेकर भारत पहुंचा है। यह...

पीएम गोल्डा मेयर: इजरायल की ‘दादी’, जिन्होंने भारत का मुश्किल समय में दिया साथ

नई दिल्ली । 'यू कैन नॉट शेक हैंड्स विद अ क्लेंच्ड फिस्ट'—यानी मुट्ठी बंद हो तो हाथ नहीं मिलते। यही मशहूर कथन है इजरायल की पहली और दुनिया की तीसरी...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 4,300 से ज्यादा भारतीय उड़ानें रद्द: सरकार

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारतीय और विदेशी एयरलाइंस ने हजारों उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु...

पाक‍िस्‍तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत, 50 घायल

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जि‍ले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ मह‍िलाओं की मौत हो गई। कल्याणकारी भुगतान के वितरण के...

अफवाहों के बीच नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, आम लोगों से घुलते-मिलते दिखे इजरायली पीएम

नई दिल्ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं जिनमें उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किए जा...

मध्य-पूर्व स्थिति पर चीन के विशेष दूत ने कुवैत और कतर से बातचीत की

बीजिंग । मध्य पूर्व मामलों के लिए चीन के विशेष दूत जाई जून ने कुवैत सिटी में कुवैती विदेश मंत्री खालिद अल-जर्राह से मुलाकात की। खालिद अल-जर्राह ने कहा कि...

ईरान में हमलों से उठा धुआं पहुंच सकता है पश्चिमी पाकिस्तान, एक्यूआई बिगड़ने का खतरा

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के मौसम विभाग (पीएमडी) ने कहा है कि ईरान में हुए हवाई हमलों के बाद वहां से उठने वाला धुआं और प्रदूषण पाकिस्तान की हवा को भी...

admin

Read Previous

थ्रेड्स के हुए नौ करोड़ यूजर

Read Next

फाइनल में जोकोविच से भिड़ना चाहते हैं अल्काराज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com