ऑक्सीजन की कमी से किसी भी राज्य ने किसी की मौत की खबर नहीं दी : भाजपा

नई दिल्ली :
ऑक्सीजन से देश में किसी की मौत नहीं होने वाले सरकार के संसद में दिए बयान पर विपक्षी दलों ने पलटवार किया था। सरकार ने बुधवार को कहा किकिसी भी राज्य सरकार ने ऑक्सीजन की कमी के कारण होने वाली मौतों पर कोई डेटा नहीं भेजा है। भगवा पार्टी ने कोविड की मौतों पर राजनीति करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों की भी आलोचना की। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, किसी भी राज्य ने ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों पर कोई डेटा नहीं भेजा है। किसी भी राज्य ने ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की मौत की सूचना नहीं दी है।

राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार के जवाब का जिक्र करते हुए पात्रा ने कहा, मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है, केंद्र केवल राज्यों द्वारा भेजे गए डेटा को एकत्र करता है और मौतों की रिपोर्ट करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं। राज्य और केंद्र शासित प्रदेश केंद्र को नियमित आधार पर कोविड के मामलों और मौतों का डेटा प्रदान करते हैं। हालांकि, एक भी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश ने अपनी रिपोर्ट में ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी भी मौत का उल्लेख नहीं किया है।

पात्रा ने कोविड की मौतों के संवेदनशील मुद्दे पर भ्रम पैदा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी की खिंचाई की।

उन्होंने कहा, यह निंदनीय है कि ऐसे समय में जब सभी को कोरोना वायरस बीमारी के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए एकजुट होना चाहिए, कुछ नेता गंदी राजनीति कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता को ट्विटर ट्रोल बताते हुए पात्रा ने कहा, चाहे महामारी हो या वैक्सीन का मुद्दा, उन्होंने झूठ बोला और हर विषय पर भ्रम फैलाया। राहुल गांधी ने ट्विटर ट्रोल के रूप में काम करते हुए यही किया है।

पात्रा ने दिल्ली और महाराष्ट्र सरकारों के हलफनामों का हवाला देते हुए कहा कि दोनों प्रशासनों ने उच्च न्यायालयों को सूचित किया कि एक भी मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण नहीं हुई है।

ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं मिलेंगे : ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान “परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा” और यह पुष्टि की कि अमेरिका ने नौसैनिक नाकाबंदी शुरू कर दी है क्योंकि वे...

समझौते के लिए तानाशाही छोड़कर ईरान के अधिकारों का सम्मान करे अमेरिका : राष्ट्रपति पेजेश्कियान

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने संकेत दिया है कि तेहरान अमेरिका के साथ किसी समझौते पर पहुंचने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि समाधान के लिए...

भारत-पाक युद्ध रुकवाने में मेरी भूमिका के पीएम शहबाज कायल, मुझे अच्छा लगता है: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर पाकिस्तान-भारत संघर्ष को याद किया है। ट्रुथ सोशल पर इस्लामाबाद टॉक्स के नाकाम रहने के कारण गिनवाए और ये भी कि...

ईरान के फर्स्ट उपराष्ट्रपति बोले-अमेरिका के साथ समझौता संभव, इजरायल शामिल नहीं हुआ तो नहीं होगी कोई डील

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में वार्ता होने वाली है। एक महीने से ज्यादा समय पश्चिम एशिया में चले संघर्ष और होर्मुज संकट के बाद पूरी...

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के फैसले को सराहा, आतंकवाद के खिलाफ बताया बड़ा कदम

नई द‍िल्‍ली । इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस रोबल्स के उस फैसले की सराहना की है, जिसमें उन्होंने आईआरजीसी, हिज्बुल्लाह, हमास और हूती को...

‘इजरायल के विनाश की बात बर्दाश्त नहीं’, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर भड़के पीएम नेतन्याहू; दी चेतावनी

तेल अवीव । ईरान के साथ अमेरिका के सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह पर बड़ा हमला कर दिया। इस हमले की अंतरराष्ट्रीय...

ईरान से बात मनवाने के लिए आखिर अमेरिका ने पाकिस्तान का क्यों लिया सहारा? ये थी रणनीति

वॉशिंगटन । अंतरराष्ट्रीय राजनीति में सिर्फ औपचारिक वार्ताएं ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे चलने वाली ‘शांत कूटनीति’ भी बड़े फैसलों को आकार देने में अहम भूमिका निभाती है। ऐसा...

राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायली पीएम नेतन्याहू से ईरान संग युद्धविराम पर की बात : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के युद्धविराम पर सहमति बनी है। इजरायल ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने...

इजरायली मीडिया का दावा- ईरान सुप्रीम मोजतबा की हालत गंभीर, कोम में चल रहा इलाज

तेल अवीव । ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर इजरायल ने बड़ा दावा किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले दावा किया था कि मोजतबा...

ईरान की चेतावनी : नागरिक ठिकानों पर हमले हुए तो जवाब अधिक विनाशकारी होगा

तेहरान । ईरान ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर उसके नागरिक ठिकानों पर और हमला हुआ तो उसकी प्रतिक्रिया 'कहीं अधिक विनाशकारी' और व्यापक होगी। खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर...

ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए दिया आखिरी अल्टीमेटम, ईरानी दूतावास ने दिया जवाब

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान को लगातार अल्टीमेटम पर अल्टीमेटम दिए जा रहे हैं। हालांकि, ईरान का बार-बार यही कहना है कि...

व्हाइट हाउस के पास लाफायेट पार्क में गोलीबारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

वॉशिंगटन । अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने रविवार तड़के लाफायेट पार्क के पास गोलीबारी की सूचना मिलने पर कार्रवाई की, जिससे तहत व्हाइट हाउस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा...

editors

Read Previous

जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों से बोले नड्डा, ‘विपक्षियों को तर्कों से दे जवाब, जनता को बताएं उपलब्धियां’

Read Next

रियलमी वॉच 2 प्रो : 5 हजार रुपये से कम कीमत में दमदार बैटरी के साथ मजबूत डिवाइस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com