इटली में 60 से अधिक उम्र के लोगों को कोविड बूस्टर शॉट देना शुरू

रोम: इटली ने 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड -19 बूस्टर शॉट्स देना शुरू कर दिया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रक्रिया को अधिकृत किए जाने के ठीक 24 घंटे बाद टीकाकरण शुरु किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) द्वारा इस महीने की शुरूआत में इसे आधिकारिक मंजूरी दी गई थी, जिसमें कहा गया था कि बूस्टर शॉट 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को उनकी दूसरी खुराक के छह महीने बाद दिया जा सकेगा।

मंत्रालय ने शनिवार को कहा, “ईएमए के नवीनतम विचार-विमर्श के आलोक में, हम कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले सभी उम्र के लोगों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए, दूसरी खुराक के छह महीने बाद तीसरी टीका खुराक के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

सितंबर में, इटली ने फाइजर/बायोएनटेकऔर मॉडर्न टीके की तीसरी खुराक देना शुरू कर दिया था। इसमें प्रतिरक्षा से समझौता करने वाले लोगों जैसे कि प्रत्यारोपण रोगियों, 80 से अधिक उम्र के बुजुर्गों और देखभाल घरों में रहने वाले लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों को शमिल किया गया है।

तीसरी खुराक को एक विकल्प के रूप में पेश किया जाएगा, क्योंकि कोरोनावायरस के खिलाफ टीकाकरण की जोरदार सिफारिश की गई है, लेकिन इटली में अनिवार्य नहीं है।

इस बीच, महामारी की स्थिति नियंत्रण में दिखाई दी, और देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (आईएसएस) द्वारा 3 अक्टूबर को अद्यतन नवीनतम साप्ताहिक निगरानी के अनुसार, कोरोनावायरस के मामलों संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है।

देश् में प्रति 100,000 निवासियों पर 34 मामले सामने आ रहे है।

आईएसएस में संक्रामक रोग विभाग के निदेशक जियोवानी रेजा के अनुसार, अस्पताल में एडमिट लोगों में भी उत्साहजनक कमी आई है।

रेजा ने एक वीडियो बयान में बताया, “हम सामान्य कोविड -19 वाडरें और गहन देखभाल इकाइयों में क्रमश: 4.9 प्रतिशत और 4.2 प्रतिशत बिस्तर अधिभोग दर्ज करते हैं, जो कि महत्वपूर्ण सीमा से काफी नीचे है।”

आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि अब तक इटली में टीकाकरण अभियान लक्षित आबादी के 79.9 प्रतिशत (12 से अधिक) तक पहुंच गया है, जिसमें 43 मिलियन से अधिक लोग पूरी तरह से वैक्सीनेटिड हो चुके हैं।

आज तक, इटली ने कुल 4,698,038 कोविड -19 मामले दर्ज किए हैं, जिसमें 131,274 मौतें और 4.4 मिलियन से अधिक की रिकवरी हुई है।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

editors

Read Previous

भारतीय टेस्ट टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना

Read Next

वर्ल्ड एस्पोर्ट्स कप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल से प्राप्त हुए 1.2 मिलियन पंजीकरण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com