आरएसएस में बड़ा निर्णय, कृष्णगोपाल की जगह अब अरुण कुमार करेंगे भाजपा से समन्वयन

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा के बीच संपर्क और समन्वय की कमान अब सह सरकार्यवाह (ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी) अरुण कुमार देखेंगे। अभी तक यह जिम्मेदारी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल देख रहे थे। आरएसएस में एक और महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ है।

ओडिशा और बंगाल के क्षेत्रीय प्रचारक प्रदीप जोशी को अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी मिली है। यह निर्णय आरएसएस की चित्रकूट में चल रही अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में लिया गया। आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने आईएएनएस से हुई बातचीत में इन नियुक्तियों की जानकारी दी है।

दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक में बीते मार्च में नेतृत्व परिवर्तन हो चुका है। मार्च में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में सुरेश भैय्याजी जोशी के कार्यमुक्त होने के बाद दत्तात्रेय होसबाले को नया सह कार्यवाह (महासचिव) चुना गया था। उस दौरान दत्तात्रेय होसबाले ने अपनी नई टीम की भी घोषणा की थी। तभी से माना जा रहा था कि संघ और भाजपा के बीच समन्वय की जिम्मेदारी देख रहे सर सरकार्यवाह (ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी) डॉ. कृष्णगोपाल की जगह नए चेहरे को मौका मिल सकता है, क्योंकि डॉ. कृष्णगोपाल को यह जिम्मेदारी तत्कालीन सहकार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी के समय मिली थी और अटकलें लग रही थीं कि दत्तात्रेय होसबाले नई टीम में शामिल किसी सह सरकार्यवाह को यह जिम्मा सौपेंगे। इस बीच सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की मौजूदगी में चल रही चित्रकूट बैठक में संघ से भाजपा के संपर्क अधिकारी की जिम्मेदारी के लिए रविवार को अरुण कुमार को चुना गया।

गौरतलब है कि अरुण कुमार बीते मार्च में ही सह सरकार्यवाह चुने गए थे। ऐसे में अब वह संघ और भाजपा के बीच समन्वय की भी जिम्मेदारी देखेंगे।

बता दें कि संघ से भाजपा के बीच समन्वय की जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। भाजपा से जुड़े हर मुद्दे पर संघ के संपर्क अधिकारी की राय को काफी अहमियत मिलती है। यही वजह रही कि भाजपा की राजनीति में डॉ. कृष्णगोपाल के भी कई फैसलों की अहमियत होती थी। सूत्रों का कहना है कि संघ अपनी मंशा को संपर्क अधिकारी के माध्यम से ही भाजपा नेतृत्व को बताता है।

–आईएएनएस

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

बृहन्मुंबई नगर निगम ने चेंबूर में वृक्ष उखड़ने की दुर्घटना की जांच के लिए समिति का गठन किया

मुंबई । बृहन्मुंबई नगर निगम आयुक्त अश्विनी भिडे ने चेंबूर पश्चिम क्षेत्र के डायमंड गार्डन के पास एक स्कूल बस पर पीपल का पेड़ गिरने की घटना की गहन जांच...

केरल पीएससी में मूल्यांकन की गड़बड़ी से राजनीतिक हंगामा, मंत्री ने उच्च-स्तरीय जांच की मांग की

तिरुवनंतपुरम । केरल लोक सेवा आयोग (केपीएससी) में मूल्यांकन की एक बड़ी चूक ने राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। इससे राज्य योजना बोर्ड में वरिष्ठ पदों के लिए...

admin

Read Previous

ओस के अनुकूल होना और गेंदबाजी की रणनीति बनाना महत्वपूर्ण था : धोनी

Read Next

भारत में 24 घंटे के दौरान 41,383 नए कोविड मामले, 507 मौतें

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com