भागवत के सकारात्मक बयान के बाद सूरजपाल अम्मू का ज़हरीला भाषण

गुड़गांवः आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जब रविवार को गाजियाबाद में कह रहे थे – कोई भी शख्स जो यह कहता है कि मुसलमान भारत में नहीं रह सकते, वो हिन्दू नहीं हो सकता। इसी तरह लिंचिंग करने वाला हिन्दू नहीं हो सकता। …भारत में इस्लाम खतरे में नहीं है। ठीक उसी समय हरियाणा में मेवात के पटौदी में एक हिन्दू महापंचायत हो रही थी, जिसमें मुसलमानों को जान से मारने और देश से निकालने के भाषण दिए जा रहे थे।

पटौदी में इस महापंचायत का आयोजन आरएसएस के राजनीतिक मुखौटे भाजपा प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू ने किया था। पटौदी की महापंचायत में पुलिस मौजूद थी, पुलिस को आयोजकों के बारे में पता था कि वे क्या बोलते हैं, इसके बावजूद उसने इस साम्प्रदायिक महापंचायत पर रोक नहीं लगाई। पटौदी महापंचायत में उस युवक रामभक्त गोपाल को भी लाया गया, जिसने सीएए-एनआरसी विरोधी आंदोलन में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र-छात्राओं पर लक्ष्य करके फायरिंग की थी। उसी गोपाल ने महापंचायत में नारा लगाया- जब मुल्ले काटे जाएंगे, राम-राम चिल्लाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल है।

पटौदी महापंचायत

क्रिकेटर, नवाब पटौदी, शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान और इम्तियाज महल के लिए मशहूर पटौदी में भाजपा प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू ने यह महापंचायत लव जिहाद और आबादी नियंत्रण के मुद्दे पर बुलाई थी। एक्टर सैफ अली खान को निशाने पर लेते हुए सूरजपाल अम्मू ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि पटौदी में खुलेआम लव जिहाद चल रहा है। जिन्होंने तैमूर को जन्म दिया वो भी पटौदी के हैं। अम्मू ने एक शख्स की तरफ इशारा करते हुए कहा, ठाकुर साहब यहां बैठे हैं। जब नवाब पटौदी का निधन हुआ था, वह आप ही थे, जिन्होंने नवाब को पगड़ी बांधी थी। हम इज्जत देना जानते हैं लेकिन हम तैमूर की मां से कहना चाहते हैं कि बस, अब बहुत हो चुका है। अम्मू ने कहा कि यह लव जिहाद शर्मिला टैगोर के समय से चल रहा है और पटौदी में उसी समय से लव जिहाद के बीज बोए गए थे। तो पटौदी के लोगों इसे तुम्हीं रोक सकते हो, उन लोगों का स्वागत करना छोड़ दो।

अम्मू ने पटौदी वालों को संबोधित करते हुए कहा – अगर देश के अंदर इतिहास बनाना चाहते हो, इतिहास बनना नहीं है। इतिहास बनाना है। न तैमूर पैदा होगा, न औरंगजेब, बाबर, हुमायूं पैदा होंगे। हम सौ करोड़ हैं और वो बीस करोड़ हैं।

इसी तरह मई में मेवात के इंदरी गांव की महापंचायत में अम्मू ने कहा था – मुसलमान हमारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटें और हमें उन्हें मारने का अधिकार भी न हो। हमें वो अधिकार चाहिए। इंदरी में यह महापंचायत उन हत्या आरोपियों के समर्थन में बुलाई गई थी, जिन्हें पुलिस ने एक मुस्लिम जिम ट्रेनर आसिफ की हत्या में गिरफ्तार कर लिया था। इस महापंचायत के बाद मेवात पुलिस ने चार आरोपियों को छोड़ दिया था, क्योंकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले थे। इंदरी महापंचायत के बाद मेवात में तनाव बन गया था और अब पटौदी में फिर से विवादास्पद मुद्दों पर महापंचायत की गई।

बीजेपी ने किया किनारा

सूरजपाल अम्मू के पटौदी में दिए गए भाषण से हरियाणा भाजपा ने किनारा कर लिया है। हरियाणा भाजपा के एक नेता ने कहा कि वो अम्मू के व्यक्तिगत विचार हैं। पार्टी को इससे कोई लेना-देना नहीं है।
अम्मू को 2013 में भी भाजपा का प्रवक्ता बनाया गया था। तब भी भाजपा ने उसके कुछ विवादास्पद बयानों की वजह से उसे इस पद से हटा दिया था। लेकिन 11 जून को उसे भाजपा का फिर से प्रवक्ता बनाया गया है। उसके बाद उसके भाषणों और बयानों से फिर विवाद बढ़ता जा रहा है।

यूपी में अगले चंद महीनों में चुनाव हैं। कहा जा रहा है कि यूपी में अभी तक योगी आदित्यनाथ की सरकार तमामों विवादों और कोरोना में लापरवाही से हुई मौतों के मामले से निकल नहीं पाई है। इसलिए वहां हिन्दू-मुस्लिम ध्रुवीकरण की राजनीतिक कोशिश नाकाम हो सकती है। यही वजह है कि हरियाणा के मेवात का दामन थामा गया है। मेवात की महापंचायतों के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाते हैं और उन्हें यूपी के तमाम वाट्सऐप ग्रुप में भेजा जाता है।

कौन है सूरजपाल अम्मू

दिल्ली से जब आप एमजी रोड पर गुड़गांव की तरफ बढ़ते हैं तो उसी पर विशालकाय एस्सल टावर है। इसी इमारत में हरियाणा भाजपा के नए बने प्रवक्ता और करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू का दफ्तर है। अभी तक इस दफ्तर को लोग प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर के रूप में जानते थे लेकिन इसकी पहचान अब बदल गई है। अब यह हिन्दुत्व के नए पोस्टर बॉय का दफ्तर है। भारत में जैसे-जैसे भाजपा और आरएसएस ने खुद का विकास किया है, उसी तरह आरएसएस के इस स्वयंसेवक का भी विकास हुआ है। 30 मई को मेवात की महापंचायत में ‘हम उनकी हत्या भी न करें’ जैसा जहरीला भाषण देने वाले सूरजपाल अम्मू के खिलाफ 5 जुलाई तक भी मेवात पुलिस केस दर्ज नहीं कर पाई है। मेवात पुलिस के एक आला अफसर ने इस संवाददाता से फोन पर कहा कि हमने इंदरी महापंचायत में सूरजपाल अम्मू के भाषण पर एसएचओ की राय मांगी है।

हरियाणा पुलिस के आला अफसरों का कहना है कि 11 जून से सूरजपाल अम्मू को लेकर स्थिति बदल चुकी है। पहले वह हमारे लिए एक सिरफिरा एक्टिविस्ट था, लेकिन अब वो हरियाणा भाजपा का प्रवक्ता है। हरियाणा के गृह मंत्री से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष उसके घर आते हैं। ऐसे में हम अपनी नौकरी बचाएं या ऐसे सिरफिरे लोगों पर कार्रवाई करते फिरें।

सूरजपाल अम्मू सोहना का रहने वाला है जो गुड़गांव जिले की तहसील है। सोहना भी मेवात का ही हिस्सा है। आर्य सामजियों के क्षत्रिय परिवार में पैदा सूरजपाल 10 साल की उम्र में आरएसएस में शामिल हुआ। वह कानून से ग्रैजुएट है और 1985 से 1988 में वह संघ की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में सक्रिय रहा। 2013 में उसे हरियाणा भाजपा का प्रवक्ता बनाया गया। 2014 से 2019 तक उसने भाजपा मीडिया कोआर्डिनेटर की भूमिका निभाई। 2019 में राजस्थान जाकर करणी सेना बनाई और खुद उसका अध्यक्ष बना। पद्मावत फिल्म पर रोक की मांग को लेकर करणी सेना की ओर से आंदोलन चलाया। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हत्या पर दस करोड़ का इनाम घोषित किया। पद्मावत को लेकर जब हिंसा हुई तो गुड़गांव में एक स्कूल बस को टारगेट किया गया, जिसमें टीचर और बच्चे भी बैठे थे। बदनामी बढ़ने पर हरियाणा भाजपा ने इसे प्रवक्ता पद से हटा दिया।

जनता की याददाश्त कमजोर समझ भाजपा ने 11 जून को इसे फिर से पार्टी का प्रवक्ता बना दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ खुद इससे मिलने गए और यह पद आफर किया। सूत्रों का कहना है कि संघ से निर्देश प्राप्त होने के बाद हरियाणा भाजपा ने उसे यह पद सौंपा है।

–इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

विस्फोटक कारखानों से संबंधित नियमों में संशोधन के लिए केंद्र से आग्रह करेगी महाराष्ट्र सरकार: सीएम फडणवीस

मुंबई । महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधान परिषद में कहा कि महाराष्ट्र सरकार विस्फोटक कारखानों से जुड़े 2008 के नियमों में बदलाव के लिए जल्द ही...

महाराष्ट्र: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पर हुसैन दलवई ने कसा तंज

मुंबई । कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने भाजपा द्वारा राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विनोद तावड़े और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की...

मणिपुर के सीएम ने विभागों का किया बंटवारा, सात मंत्री पद अभी भी खाली

इंफाल । मणिपुर में नई सरकार के गठन के एक महीने बाद मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों का आवंटन कर दिया। हालांकि,...

पीएम मोदी ने कतर, ओमान और कुवैत के नेताओं से की बात, भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख...

बिहार: होली-रमजान को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, 30,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात

पटना । बिहार में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सभी तरह के...

खामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर में तनाव, प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग

श्रीनगर । ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग खामेनेई...

उत्तरी तमिलनाडु में तीन महीने की भीषण गर्मी की चेतावनी, पश्चिमी घाट में मध्यम बारिश की संभावना

चेन्नई । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों में पश्चिमी घाट के जिलों में मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है, साथ ही उत्तरी तमिलनाडु में अगले तीन...

तेलंगाना : सीएम रेड्डी ने खाड़ी में रहने वाले तेलुगु लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने ईरान और दूसरे खाड़ी देशों में रहने वाले सभी तेलुगु लोगों को इलाके में चल रहे संघर्ष की खबरों के मद्देनजर...

बिहार: होली मिलन समारोह में हंगामा, बाउंसरों ने की फायरिंग, गायक समेत कई पुलिस हिरासत में

बिहारशरीफ । बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक वाटर पार्क में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। यहां एक भोजपुरी गायक...

मुंबई से विजयदुर्ग रो-पैक्स फेरी सेवा का उद्घाटन, सीएम फडणवीस ने समुद्री मार्ग के लिए तेज और आरामदायक विकल्प बताया

मुंबई । मुंबई से विजयदुर्ग रो-पैक्स फेरी सेवा का उद्घाटन शनिवार को हुआ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस परियोजना की तारीफ करते हुए समुद्री मार्ग से यात्रा करने...

प्रधानमंत्री को इजरायली आतंकवाद के खिलाफ बोलना चाहिए : असदुद्दीन ओवैसी

हैदराबाद । ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल के लिए 'प्यार' विचारधारा पर आधारित है। हैदराबाद...

कर्नाटक कांग्रेस में हलचल के बीच शिवकुमार ने दिल्ली जुटान से बनाई दूरी

बेंगलुरु । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को पार्टी विधायकों से अपील की कि वे उनके नाम पर दिल्ली न जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया...

admin

Read Previous

ओप्पो प्रो 5जी स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिड-रेंज में धमाकेदार फीचर्स के साथ 12जीबी रैम

Read Next

टेनिस : कारेनो बुस्टा हैम्बर्ग ओपन के फाइनल में पहुंचे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com