तुर्की रूस-यूक्रेन शांति वार्ता को हर कदम पर समर्थन देने के लिए तैयार : राष्ट्रपति एर्दोगन

अंकारा । तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति एर्दोगन के कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई इस बातचीत में रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता को सुविधाजनक बनाने के लिए तुर्की की प्रतिबद्धता दोहराई गई। एर्दोगन ने इस बात पर जोर दिया है कि शांति का माहौल बनाने के लिए युद्धविराम आवश्यक है। दोनों पक्षों को संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से कूटनीतिक वार्ता के लिए मौजूद अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एर्दोगन ने शांति वार्ता के अवसर पर तुर्की में रूस और यूक्रेन प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी करने की इच्छा जाहिर की।

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति एर्दोगन के कार्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच हुई इस बातचीत में रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता को सुविधाजनक बनाने के लिए तुर्की की प्रतिबद्धता दोहराई गई। एर्दोगन ने इस बात पर जोर दिया है कि शांति का माहौल बनाने के लिए युद्धविराम आवश्यक है। दोनों पक्षों को संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से कूटनीतिक वार्ता के लिए मौजूद अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एर्दोगन ने शांति वार्ता के अवसर पर तुर्की में रूस और यूक्रेन प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी करने की इच्छा जाहिर की।

तैयप एर्दोगन की जेलेंस्की के साथ यह बातचीत रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हुई बातचीत के ठीक एक दिन बाद हुई है। इस दौरान एर्दोगन ने कहा कि तुर्की इस्तांबुल में फिर से रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

सोमवार की कैबिनेट की बैठक के बाद राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि तुर्की वैश्विक शांति और कूटनीति में एक महत्वपूर्ण किरदार बन गया है। एर्दोगन ने मध्यस्थता, मानवीय सहायता और संघर्ष समाधान की कोशिश में अपनी भूमिका पर जोर दिया।

तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान ने भी राष्ट्रपति के संदेश को दोहराते हुए कहा कि तुर्की रूस-यूक्रेन वार्ता को सुविधाजनक बनाने और मेजबानी करने के मामले में हर तरह का सहयोग और योगदान देने को तैयार है।

सोमवार को अंकारा में अपने सीरियाई और जॉर्डन के समकक्षों के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिदान ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच प्रस्तावित बैठक के तौर-तरीकों के प्रारूप पर चर्चा जारी है। फिदान ने कहा, “यूक्रेन वार्ता शुरू होने से पहले युद्धविराम की मांग करता है, वहीं रूस युद्धविराम की घोषणा से पहले वार्ता शुरू करना पसंद करता है।”

फिदान ने कहा, “दोनों पक्ष लगातार अमेरिकी समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हमारी स्थिति स्पष्ट है। हम दोनों पक्षों को युद्धविराम शुरू करने के लिए जल्द से जल्द एक साथ आने के लिए आमंत्रित करते हैं।”

रविवार को क्रेमलिन में पत्रकारों को दिए गए एक बयान में पुतिन ने 15 मई को इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ सीधी वार्ता फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा। पुतिन ने कहा कि रूस चल रहे संघर्ष के मूल कारणों को संबोधित करने और एक स्थायी और स्थिर शांति के लिए आधार तैयार करने के लिए यूक्रेन के साथ गंभीर वार्ता के लिए तैयार है। इसके जवाब में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यह एक सकारात्मक संकेत है कि रूस ने युद्ध को समाप्त करने पर विचार करना शुरू कर दिया है। हालांकि जेलेंस्की ने शांति वार्ता से पूर्व युद्धविराम की आवश्यकता बताई।

2022 में भी रूस और यूक्रेन के वार्ताकारों के बीच इस्तांबुल में बातचीत की गई थी लेकिन ये वार्ता जारी युद्ध को रोकने में विफल रही थी।

–आईएएनएस

अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य ने ट्रंप के ग्रीन कार्ड नीति में किए गए बदलावों को बताया हानिकारक

वाशिंगटन । भारतीय-अमेरिकी सांसद अमी बेरा ने ट्रंप प्रशासन की नई ग्रीन कार्ड (आव्रजन) नीति की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे परिवारों, श्रमिकों और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए विघटनकारी...

व्हाइट हाउस के पास फायर‍िंग, सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस के पास शनिवार शाम गोलीबारी करने वाले एक हमलावर को सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने जवाबी फायरिंग में मार गिराया। इस गोलीबारी में एक राहगीर भी...

ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म करने के लिए एमओयू पर काम जारी : इस्माइल बाघेई

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि ईरान और अमेरिका मिलकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अंतिम रूप देने पर काम कर रहे हैं,...

व्हाइट हाउस फायरिंग: नेतन्याहू ने कहा, ‘राजनीतिक हिंसा निंदनीय’

तेल अवीव । अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास और मुख्य कार्यस्थल व्हाइट हाउस के बाहर शनिवार को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं। हमलावर जवाबी कार्रवाई में मारा गया। इजरायल के प्रधानमंत्री...

द्विपक्षीय वार्ता के बाद रूबियो बोले, ‘भारत हमारा अहम रणनीतिक साझेदार’

नई दिल्ली । अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत-अमेरिका को समान विचारधारा वाले देश बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देश कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर रणनीतिक रूप से एक...

अमेरिका-ईरान 60 दिन के संघर्ष विराम पर सहमत, खुलेगा होर्मुज : रिपोर्ट

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान एक ऐसे समझौते के करीब हैं जिसमें 60 दिन का संघर्ष विराम और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की बात है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...

एस जयशंकर ने रूबियो के सामने रखा 5 सूत्रीय एजेंडा, कूटनीतिक संवाद और सुरक्षित समुद्री व्यापार को बताया अहम

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भारत के पांच सूत्रीय दृष्टिकोण को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली संघर्षों...

ईरान के सर्वोच्च नेता की अनुमति के बिना कोई निर्णय नहीं: पेजेश्कियन

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर देश में कोई भी निर्णय ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की अनुमति के बिना...

भारत-अमेरिका साझेदारी पहले से मजबूत, अब इसके विस्तार पर जोर: रूबियो

नई दिल्ली । विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान अमेरिकी समकक्ष मार्को रूबियो ने संबंधों को और विस्तार देने पर जोर दिया। रविवार को हैदराबाद हाउस...

जिनपिंग के साथ मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा- अमेरिका और चीन ने शानदार ट्रेड डील की

बीजिंग । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे का आज आखिरी दिन है। राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन के दौरे पर प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस मुलाकात...

पीएम मोदी ने यूएई पर हमले की निंदा की, कहा- भारत शांति और स्थिरता के लिए हरसंभव मदद को तैयार

अबू धाबी । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर पीएम...

विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया में तनाव पर की चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ब्रिक्स सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ बातचीत की। शुक्रवार की...

admin

Read Previous

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में विदेशी रक्षा अताशे को जानकारी देगा भारत

Read Next

हमास की कैद से रिहा हुए इजरायली-अमेरिकी बंधक एडन अलेक्जेंडर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com