इमरान खान सुरक्षित, रावलपिंडी जेल अधिकारियों ने मौत की अफवाहों को किया खारिज

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हिरासत में मौत की अफवाहों पर रावलपिंडी के अदियाला जेल अधिकारियों का एक बयान गुरुवार को सामने आया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान की सेहत अच्छी है और उन्हें जेल से शिफ्ट नहीं किया गया है ।

पाकिस्तानी अखबार ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ के अनुसार, रावलपिंडी जेल के अधिकारियों ने इमरान खान की सेहत के बारे में उड़ीं अफवाहों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि अदियाला जेल से इमरान खान को शिफ्ट किए जाने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें पूरा मेडिकल अटेंशन मिल रहा है।

पीटीआई चीफ इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटा दिया गया था। तब से वह भ्रष्टाचार और आतंकवाद समेत कई मामलों का सामना कर रहे हैं।

पीटीआई के सदस्यों ने इमरान खान की उनके परिवार से मुलाकात कराने की अपील अधिकारियों से की है।

दरअसल, कुछ समय पहले इमरान खान की बहनों को उनसे मिलने नहीं दिया गया था। इसकी वजह से इस तरह की अफवाहें तूल पकड़ रही है। खान का परिवार उनके ठिकाने के बारे में सवाल उठा रही हैं। दूसरी तरफ कई सोशल मीडिया यूजरों ने एक्स पर इमरान खान की मौत के बारे में दावे किए।

पीटीआई ने सरकार से कहा कि वह तुरंत इमरान और उनके परिवार के बीच एक मुलाकात की व्यवस्था करें। इमरान खान की सुरक्षा, मानवाधिकार और संवैधानिक अधिकार की रक्षा के लिए सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है।

–आईएएनएस

ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका को लिखा खुला पत्र, कहा-अमेरिकी जनता से कोई दुश्मनी नहीं

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कहा कि ईरानी जनता अमेरिकी लोगों के प्रति कोई दुश्मनी नहीं रखती है। वहीं, उन्होंने अमेरिकी प्रशासन पर ईरान के खिलाफ “इज़रायल...

ईरान के सर्वोच्च नेता ने लोगों से युद्ध पीड़ितों के सम्मान में पौधे लगाने का किया आग्रह

तेहरान । ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने ईरानी लोगों से अपील की है कि वे अमेरिका-इज़राइल हमलों में मारे गए लोगों की स्मृति में पौधे लगाएं और इसे...

अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो ईरान को वापस पाषाण युग में भेज देंगे, ट्रंप की खुली चेतावनी

वॉशिंगटन । ईरान के खिलाफ युद्ध के उद्देश्यों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरू से ही भ्रमित दिख रहे हैं वह कभी कहते हैं कि वह ईरान के विरुद्ध...

ट्रंप बोले, ईरान के खिलाफ कार्रवाई बच्चों के भविष्य में निवेश जैसी, हमले तेज करने की दी चेतावनी

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले हफ्तों में ईरान के खिलाफ हमले और तेज करने की बात कही और चेतावनी दी है कि ये हमले अभी...

ईरान में अमेरिका के सैनिक तैनात होंगे या नहीं, ट्रंप की चुप्पी से मीडिया परेशान

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर लगातार अपने पुराने दावों को दोहरा रहे हैं। इसे लेकर अब अमेरिकी मीडिया में भी असंतोष देखने को मिल रहा...

पीएम अल्बानीज ने नाटो देशों को ट्रंप की धमकी पर टिप्पणी से किया इनकार, तनाव खत्म करने की अपील

कैनबरा । ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद तनाव कम करने की अपील की है। दरअसल, ट्रंप ने देश के नाम...

इजरायल का दावा ‘बेरूत हमले में हिज्बुल्लाह के सीनियर कमांडर की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह के बड़े कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार दिया है। आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हमला...

ईरान संघर्ष खत्म होने के बाद अमेरिका ‘नाटो’ पर फिर से कर सकता है विचार

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाटो से हटने पर विचार कर रहे हैं। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यूरोपीय...

‘इस्लामाबाद पीस प्रोसेस’ में भारत के शामिल होने की खबर फर्जी: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उन खबरों का सख्ती से खंडन किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि भारत ने तथाकथित “इस्लामाबाद पीस प्रोसेस” में पर्यवेक्षक...

ईरान में फंसे सैकड़ों भारतीय छात्रों ने सरकार से सुरक्ष‍ित घर वापसी की लगाई गुहार

नई दिल्ली । ईरान के मौजूदा हालात के बीच सैकड़ों भारतीय छात्र अलग-अलग बॉर्डर इलाकों में फंसे हुए हैं, जहां से उनकी सुरक्षित वापसी एक बड़ी चुनौती बन गई है।...

पाकिस्तान : नौकरी में आरक्षण लागू न होने से बढ़ी बेरोजगारी और भेदभाव से ट्रांसजेंडर समुदाय परेशान

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के फैसलाबाद में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने भेदभाव और 'ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) अधिनियम 2018' के सही ढंग से लागू नहीं होने पर चिंता व्यक्त...

खार्ग ईरान-अमेरिका दोनों के लिए जरूरी, कब्जा आसान नहीं: पूर्व राजनयिक वीणा सिकरी

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा कि वह "ईरान का तेल अपने कब्जे में लेना" चाहते हैं और खार्ग द्वीप पर भी नियंत्रण...

admin

Read Previous

जयपुर: आईटीएटी अकाउंटेंट मेंबर गिरफ्तार, सीबीआई ने जब्त किए आपत्तिजनक दस्तावेज

Read Next

सोने में थमी तेजी; चांदी की कीमत 3,600 रुपए प्रति किलो से अधिक बढ़ी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com