विश्व बैंक ने घटाया भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

नई दिल्ली। भारत की आर्थिक विकास दर के लिए वर्ल्ड बैंक ने अनुमान जारी कर दिया है और इसके तहत अच्छी खबर नहीं है। विश्व बैंक ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2024 में भारत की आर्थिक विकास दर 6.3 फीसदी पर रहेगी। खपत के कम होने के चलते धीमी इनकम ग्रोथ रहेगी और भारत की जीडीपी पर इसका असर देखा जाएगा।

वर्ल्ड बैंक ने पहले मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर के 6.6 फीसदी पर रहने का अनुमान दिया है। हालांकि इस रिपोर्ट में अच्छी बात ये है कि भारत के महंगाई दर के अनुमान को भी विश्व बैंक ने घटाया है। वित्त वर्ष 2024 में भारत के लिए महंगाई दर के अनुमान को वर्ल्ड बैंक ने 6.6 फीसदी से घटाकर 5.2 फीसदी कर दिया है। ये इस बात का संकेत है कि इस वैश्विक संस्थान को भारत में आने वाले समय में वस्तुओं की कीमतों में कमी आने का अनुमान है।

वर्ल्ड बैंक लगातार भारत की वित्तीय विकास दर के घटने का पूर्वानुमान दे रहा है और इसने पिछले वित्त वर्ष के लिए 6.9 फीसदी जीडीपी का अनुमान लगाया है। वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में मौजूदा साल में घटी खपत, धीमी ग्रोथ और चुनौतीपूर्ण बाहरी परिस्थितियों के कारण कुछ निगेटिव असर देखे जाएंगे।

वर्ल्ड बैंक ने ये भी कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा कोरोना महामारी के बाद लिए गए वित्तीय सपोर्ट समाधानों को धीरे-धीरे वापस लिए जाने के चलते सरकारी खपत के आंकड़ों में भी धीमापन देखा जाएगा। भारत के लिए विश्व बैंक के साथ साथ एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भी वित्त वर्ष 2023-24 के विकास दर अनुमान में कमी कर दी है। जहां विश्व बैंक का अनुमान है कि भारत की विकास दर 6.6 फीसदी के बजाए 6.3 फीसदी रह सकती है।

————— इंण्डियां न्यूज स्ट्रीम

ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए दिया आखिरी अल्टीमेटम, ईरानी दूतावास ने दिया जवाब

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान को लगातार अल्टीमेटम पर अल्टीमेटम दिए जा रहे हैं। हालांकि, ईरान का बार-बार यही कहना है कि...

व्हाइट हाउस के पास लाफायेट पार्क में गोलीबारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

वॉशिंगटन । अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने रविवार तड़के लाफायेट पार्क के पास गोलीबारी की सूचना मिलने पर कार्रवाई की, जिससे तहत व्हाइट हाउस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा...

ईरान संघर्ष के शुरुआती हफ्तों में 3 हजार से ज्यादा लोग मारे गए, 43 लाख हुए बेघर: डब्ल्यूएचओ

जिनेवा । मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है। 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने संयुक्त एयर स्ट्राइक में ईरान के बड़े शहरों पर हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने...

ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को किया खारिज: रिपोर्ट

तेहरान । ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर वाले प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान की सेमी-ऑफिशियल फार्स न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फार्स...

अमेरिका ने ईरान के अहम पुल पर किया हमला, ट्रंप ने चेतावनी दी- ‘अभी बहुत कुछ होना बाकी है’

वाशिंगटन । अमेरिकी सेना ने ईरान में एक अहम हाईवे पुल पर हमला किया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...

अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो ईरान को वापस पाषाण युग में भेज देंगे, ट्रंप की खुली चेतावनी

वॉशिंगटन । ईरान के खिलाफ युद्ध के उद्देश्यों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरू से ही भ्रमित दिख रहे हैं वह कभी कहते हैं कि वह ईरान के विरुद्ध...

ईरान की नई लीडरशिप ने संघर्ष विराम के लिए कहा, होर्मुज स्ट्रेट खुलने तक समझौता नहीं : ट्रंप

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान से संघर्ष विराम को लेकर बड़ा दावा किया है। 'नए शासन के राष्ट्रपति' की गुजारिश और 'सीजफायर' की शर्त को लेकर...

होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो भी ट्रंप ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को तैयार हैं: अमेरिकी मीडिया

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष रोकने के लिए हामी भरी है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने ट्रंप सरकार के अधिकारियों के हवाले से...

ईरान के तेल पर अमेरिका की नजर, खार्ग द्वीप पर कर सकता है कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत

वाशिंगटन । पिछले एक महीने से जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान का तेल लेना चाहते हैं और देश के प्रमुख तेल...

ईरान के विदेश मंत्री ने यूएस-इजरायल पर नरसंहार का लगाया आरोप, बोले-‘यूएन का बुनियादी मूल्य संकट में है’

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका और इजरायल पर नरसंहार करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के तमाम देशों से अमेरिका-इजरायल...

ईरानी द्वीप पर कब्ज़ा करने की तैयारी कर रहे हैं दुश्मन : स्पीकर

तेहरान । ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर ग़ालिबाफ ने कहा है कि कुछ सूचनाएं यह संकेत देती हैं कि “दुश्मन” एक क्षेत्रीय देश के समर्थन से ईरान के...

भारत-इजरायल साझेदारी से आईएमईसी को मिली मजबूती, चीन की बढ़ती पकड़ को संतुलित करने की कोशिश

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इजरायल यात्रा ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत किया है। 'द जेरूसलम स्ट्रेटेजिक ट्रिब्यून' में प्रकाशित एक लेख के...

akash

Read Previous

मस्क द्वारा ट्विटर का लोगो बदलने के बाद गूगल पर ‘डॉगकॉइन’ की खोज में 1,992 फीसदी की वृद्धि

Read Next

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान का दल घोषित, मोहम्मद नबी की वापसी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com