देश का लक्ष्य सिर्फ कंक्रीट के स्ट्रक्चर खड़ा करना नहीं- प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: गुजरात में कई परियोजनाओं का शुक्रवार को वर्चुअल उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश का लक्ष्य सिर्फ कंक्रीट के स्ट्रक्च र खड़ा करना नहीं है, बल्कि आज देश में ऐसे इंफ्रा का निर्माण हो रहा है, जिनका अपना एक कैरेक्टर हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि बेहतर पब्लिक स्पेस हमारी आवश्यकता है, इस प्रकार से कभी पहले सोचा नहीं जाता था। हमारी अतीत की अर्बन प्लानिंग में इसको भी एक प्रकार से लग्जरी के साथ जोड़ दिया गया था। आपने भी गौर किया होगा कि रियल एस्टेट और हाउसिंग कंपनियों के प्रचार का फोकस क्या होता है-पार्क फेसिंग घर या फिर सोसायटी के विशेष पब्लिक स्पेस के इर्द गिर्द होता है। ये इसलिए होता है क्योंकि हमारे शहरों की एक बड़ी आबादी क्वालिटी पब्लिक स्पेस और क्वालिटी पब्लिक लाइफ से वंचित रही है। अब अर्बन डेवलपमेंट की पुरानी सोच को पीछे छोड़कर देश आधुनिकता की तरफ आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अहमदाबाद में साबरमती का क्या हाल था, ये कौन भूल सकता है? आज वहां पानी की धारा के साथ-साथ रिवरफ्रंट, पार्क, ओपन जिम, सी प्लेन ये सब हमारी सेवा में उपलब्ध हैं। यानि एक प्रकार से पूरा इकोसिस्टम बदल चुका है। यही बदलाव कांकरिया में किया गया है। पुराने अहमदाबाद की एक झील इतनी चहल-पहल का केंद्र बन जाएगी, ये पहले कभी सोचा ही नहीं गया।

–आईएएनएस

ईरान में कैसा था राजशाही शासन? इस्लामिक क्रांति के बाद शाह शासन का अंत और धार्मिक सत्ता की हुई शुरुआत

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। अमेरिकी सरकार ने पहले ही कह दिया है कि...

ट्रंप की अपील: ऑस्ट्रेलिया ईरानी महिला सॉकर टीम को शरण दे, मौत के खतरे से बचाए- अमेरिका तैयार

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया सरकार पर मानवीय गलती का आरोप लगाते हुए ईरानी राष्ट्रीय महिला सॉकर टीम को शरण देने की अपील की है। ट्रंप ने...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के लोगों के लिए जारी की चेतावनी, हिजबुल्लाह के ठिकानों से दूर चले जाएं

नई दिल्ली । ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष का असर काफी व्‍यापक हो गया है। दक्षिणी लेबनान में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने लिटानी नदी...

पेजेशकियान की टिप्पणी पर ट्रंप का तंज, ‘पड़ोसी देशों के सामने ईरान ने कर दिया सरेंडर’

वाशिंगटन । ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की पड़ोसी देशों से मांगी गई माफी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'दबाव' में उठाया गया कदम करार दिया है। शनिवार को...

अन्‍य देशों की मध्यस्थता की कोशिशों के बीच ईरान का कड़ा संदेश, ‘हमें कम मत आंकिए’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शुक्रवार को कहा कि कुछ देशों ने अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे झगड़े में बीच-बचाव की कोश‍िश शुरू कर दी...

ईरान: यूएस-इजरायल हमलों के बीच खामेनेई की अंतिम विदाई का समारोह स्थगित

तेहरान । ईरान की राजधानी तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई के लिए बुधवार रात प्रस्तावित समारोह को टाल दिया गया है। ईरानी स्टेट मीडिया ने पुष्टि की...

ईरान ‘अभी रुका नहीं है’, हालात पर पूरी नजर: राष्ट्रपति पेजेशकियान

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दावा किया है कि उनका देश रुक नहीं गया है, बल्कि सियासी नेताओं और देश भर के गवर्नरों से संपर्क साधे हुए...

ईरान पर हमले से पहले ट्रंप ने 74 बार दी थी चेतावनी

वाशिंगटन । ईरान के खिलाफ मिलिट्री हमले का फैसला लेने से पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कम से कम 74 बार यही मैसेज दे चुके थे: तेहरान के पास न्यूक्लियर...

अमेरिका और खाड़ी देशों ने ईरान के मिसाइल हमलों की निंदा की

वाशिंगटन । इजरायल और अमेरिका की ओर से किए गए हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में कई देशों पर हमले कर दिए। ईरान की तरफ से किए गए...

ईरान बैलिस्टिक हमलों में नागरिकों को निशाना बना रहा, यह ‘युद्ध अपराध’ है : इजरायली प्रवक्ता

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओरेन मर्मोरस्टीन ने रविवार को ईरानी शासन पर जानबूझकर बैलिस्टिक मिसाइलों से नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने इन...

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो चुकी है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की बमबारी पूरे...

दुश्मनों की सोच गलत है कि ईरान कायरतापूर्ण हरकतों के आगे झुकेगा: भारत में ईरानी दूतावास

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल, कतर, बहरीन, यूएई और सऊदी ईरान के बीच जारी हमलों के बीच भारत में ईरानी दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। ईरानी...

editors

Read Previous

उत्तर प्रदेश में एमिटी जैसे बड़े संस्थान खोलेंगे पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज

Read Next

सुप्रीम कोर्ट ने फ्लिपकार्ट, अमेजॉन के खिलाफ सीसीआई जांच में हस्तक्षेप करने से इनकार किया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com