सोनिया ने संसद ग्रुप का गठन किया, अधीर रंजन चौधरी फ्लोर लीडर बने रहेंगे

नई दिल्ली,18 जुलाई (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले पार्टी के प्रभावी कामकाज के लिए दोनों सदनों के लिए पार्टी के संसद समूहों का पुनर्गठन किया है। सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोनिया गांधी ने अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में पार्टी के नेता के रूप में रहने दिया है। कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी ने 15 जुलाई को एक पत्र जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि, मैंने संसद के दोनों सदनों में हमारी पार्टी के प्रभावी कामकाज को सुविधाजनक बनाने और सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित समूहों का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया है।

लोकसभा में इस दल में अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, मनीष तिवारी, के. सुरेश, मनिकम टैगोर, शशि थरूर और रवनीत बिट्टू शामिल हैं।

राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा, जयराम रमेश, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, पी. चिदंबरम और के.सी. वेणुगोपाल सरकार के खिलाफ विपाक्ष का नेतृत्व करेंगे।

पत्र में कहा गया है कि वे सत्र के दौरान नियमित रूप से मिलेंगे और बाद में जब भी आवश्यकता होगी तो, खड़गे को संयुक्त बैठक बुलाने के लिए अधिकृत किया गया है।

कांग्रेस ने आगामी मानसून सत्र में मुद्रास्फीति, पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि, कोविड कुप्रबंधन और चीन के साथ सीमा मुद्दे को उठाने का फैसला किया है।

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में संसद के लिए पार्टी रणनीति समूह की बुधवार शाम को बैठक हुई थी। जिसमें पार्टी का यह विचार है कि उसे फ्रांस में हाल के घटनाक्रम के बाद राफेल मुद्दे को उठाना चाहिए, जहां कथित रिश्वत की जांच शुरू की गई है।

अन्य विपक्षी दलों के साथ समन्वय का जिम्मा राज्यसभा नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा गया है क्योंकि पार्टी सरकार को घेरने के लिए सदन में संयुक्त विपक्षी रणनीति चाहती है।

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि, कांग्रेस पार्टी संसद के आगामी सत्र में बढ़ती महँगाई का मुद्दा उठाएगी और इस विषय पर पूरे चर्चा के साथ भारत के लोगों के लिए पर्याप्त राहत की मांग करेगी।

पश्चिम एशिया के तेजी से बदलते हालात पर पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदल...

हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक शख्स की मौत, ईरान ने किया अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन: कुवैत

कुवैत । कुवैत हवाईअड्डे के टर्मिनल वन पर हुए ड्रोन हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।...

रूस ने रातभर यूक्रेन में मचाई तबाही, कई शहरों में ड्रोन और म‍िसाइल से क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । रूस ने एक बार भी यूक्रेन के कई शहरों को न‍िशाना बनाते हुए जबरदस्‍त तबाही मचाई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे एक बहुत बड़ा हमला...

इजरायल का दक्षिण लेबनान के 3 इलाकों को खाली करने का आदेश, हमले में तीन की मौत

तेल अवीव/बेरूत । इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह जिले के मायफदौन, चौकीन और जेबदीन कस्बों व गांवों के लोगों को इलाका खाली करने का आदेश दिया है। इस बीच...

इजरायल का दावा, ‘गाजा हमले में हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह ढेर’

यरुशलम । इजरायल ने एक हवाई हमले में हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद ओदेह को मार गिराने का दावा किया है। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इस कार्रवाई को...

ईरान ने अमेरिका पर लगाया सीजफायर नियमों के उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली । ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। एक बयान जारी कर इसे दुर्भावना से प्रेरित और वादाखिलाफी करार दिया है। इस बयान...

ईरान के सर्वोच्च नेता की अनुमति के बिना कोई निर्णय नहीं: पेजेश्कियन

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर देश में कोई भी निर्णय ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की अनुमति के बिना...

जिनपिंग के साथ मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा- अमेरिका और चीन ने शानदार ट्रेड डील की

बीजिंग । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे का आज आखिरी दिन है। राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन के दौरे पर प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस मुलाकात...

ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता, जिनपिंग-ट्रंप इस पर सहमत : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात पर सहमत हो गए हैं कि ईरान को परमाणु हथियार संपन्न होने की इजाजत...

ईटीजीई की ट्रंप से अपील, ‘जिनपिंग के सामने उठाएं ईस्ट तुर्किस्तान और तिब्बत का मुद्दा’

वाशिंगटन । ईस्ट तुर्किस्तान गवर्नमेंट-इन-एक्साइल (ईटीजीई) और ईस्ट तुर्किस्तान नेशनल मूवमेंट (ईटीएनएम) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि वे बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग...

इजरायल ने ईरान संघर्ष के दौरान यूएई को आयरन डोम बैटरी भेजी: अमेरिकी राजदूत

तेल अवीव । संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने माना कि इजरायल ने यूएई को अपनी सुरक्षा पुख्ता करने के लिए आयरन डोम” मिसाइल रक्षा प्रणाली की बैटरियां...

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

तेहरान । ईरान ने ताजा हालात को लेकर बातचीत करने के लिए अमेरिका को अपना नया ड्राफ्ट भेज दिया है। तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस नए ड्राफ्ट में ईरान...

editors

Read Previous

अमेजॉन पर बिकेंगी यूपी की महिला जेल के कैदियों की बनाई मूर्तियां

Read Next

ओलंपिक (बैडमिंटन) : लगातार 2 ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं सिंधु

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com