भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के केंद्र में मालदीव : विदेश मंत्री जयशंकर

माले । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख भागीदार है और पड़ोसी प्रथम नीति के केंद्र में है।

विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने मालदीव के अपने समकक्ष मूसा मीर के साथ संयुक्त रूप से अड्डू रिक्लेमेशन प्रोजेक्ट और अड्डू शोर प्रोटेक्शन प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के बाद कहा, “मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख भागीदार है और यह हमारी पड़ोस-प्रथम नीति के केंद्र में है। दोनों देशों के बीच सहयोग पारंपरिक भूमिका से आगे बढ़ गया है और आज एक आधुनिक साझेदारी बनने की आकांक्षा रखता है।”

उन्होंने कहा, हमारे विकास सहयोग का उद्देश्य यहां के लोगों के जीवन के सभी पहलुओं को छूना और उनके जीवन में ठोस लाभ लाने के तरीके ढूंढना है। मुझे लगता है कि हम आज मालदीव के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में से एक हैं और भारत से मालदीव में विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र में अधिक निवेश हो रहा है।”

पिछले कुछ वर्षों में, भारत ने मालदीव में क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्व को समझते हुए अड्डू में लगभग 220 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने मार्च, 2022 में नेशनल कॉलेज ऑफ पुलिसिंग एंड लॉ एनफोर्समेंट स्टडीज का उद्घाटन करने का भी उल्लेख किया, जो 30 मिलियन डॉलर की भारतीय अनुदान-वित्त पोषित परियोजना थी।

उन्होंने कहा, “मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि यह मालदीव में एनपीएस कर्मियों को प्रशिक्षण देने का केंद्र बन गया है।”

भारत ने अड्डू को क्षेत्रीय केंद्र के रूप में विकसित करने का एक स्थायी तरीका खोजने के लिए अड्डू रिक्लेमेशन और तट संरक्षण परियोजना पर मालदीव सरकार के साथ समझौता किया है। 184 हेक्टेयर भूमि का पुनर्ग्रहण इस वर्ष की शुरुआत में संपन्न हुआ था।

80 मिलियन डॉलर के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में पर्यटन विकास उद्देश्यों और अड्डू के समग्र आर्थिक विकास के लिए पुनर्ग्रहण शामिल है।

उन्होंने कहा, “भारतीय सहायता से चलाई जा रही एक अन्य महत्वपूर्ण परियोजना अड्डू रोड और ड्रेनेज डेवलपमेंट का पुनर्विकास है। जो 70 मिलियन डॉलर की लागत से पूरा होने वाला है और इसके पूरा होने पर अड्डू में जलभराव और सड़कों की समस्या का समाधान हो जाएगा। “

उन्होंने कहा, “अड्डू डेटोर लिंक रोड का आज उद्घाटन किया जा रहा है, जो इस परियोजना का एक महत्वपूर्ण घटक है।”

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने एक्स पर लिखा, “4-लेन डेटोर लिंक रोड और अड्डू शहर में तट संरक्षण और पुनर्ग्रहण परियोजना के पूरा होने के अवसर पर आयोजित समारोह का संयुक्त रूप से उद्घाटन करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ जुड़कर खुशी हुई।”

उन्होंने कहा, “भारत हमारे सामाजिक-आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण भागीदार बना हुआ है। आज उद्घाटन की गई दो परियोजनाएं हमारे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को और मजबूत करती हैं।”

शनिवार को विदेश मंत्री ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की उपस्थिति में राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित एक समारोह में मालदीव सरकार के लिए 28 द्वीपों में पेयजल और स्वच्छता परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की साइट का भी दौरा किया, जो मालदीव में भारत की प्रमुख परियोजना है।

वर्तमान में, भारत और मालदीव 65 विकास परियोजनाओं पर सहयोग कर रहे हैं।

–आईएएनएस

ईरान के विदेश मंत्री ने यूएस-इजरायल पर नरसंहार का लगाया आरोप, बोले-‘यूएन का बुनियादी मूल्य संकट में है’

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका और इजरायल पर नरसंहार करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के तमाम देशों से अमेरिका-इजरायल...

ईरानी द्वीप पर कब्ज़ा करने की तैयारी कर रहे हैं दुश्मन : स्पीकर

तेहरान । ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर ग़ालिबाफ ने कहा है कि कुछ सूचनाएं यह संकेत देती हैं कि “दुश्मन” एक क्षेत्रीय देश के समर्थन से ईरान के...

भारत-इजरायल साझेदारी से आईएमईसी को मिली मजबूती, चीन की बढ़ती पकड़ को संतुलित करने की कोशिश

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इजरायल यात्रा ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत किया है। 'द जेरूसलम स्ट्रेटेजिक ट्रिब्यून' में प्रकाशित एक लेख के...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में व्याप्त तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। मंगलवार को भारत में अमेरिका...

ईरान की सियासत का अहम चेहरा बन कर उभर रहे गालिबाफ! ट्रंप के प्रस्ताव को बताया फेक

नई दिल्ली । ईरान की राजनीति में इन दिनों एक नाम काफी चर्चा में है, और ये मोहम्मद बागर गालिबाफ का है। मौजूदा समय में वे इस्लामिक कंस्लटेटिव असेंबली, यानी...

ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला टाला, ‘बहुत सकारात्मक’ बातचीत का दिया हवाला

न्यूयॉर्क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को 5 दिन के लिए टाल दिया है। ट्रंप ने कहा कि...

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने पश्चिम एशिया में बिना किसी विदेशी दखल के शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के देशों को मिलाकर एक...

इजरायली हमले में आईआरजीसी के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत, ईरान ने बताया ‘शहादत’

यरुशलम । इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने शुक्रवार को दावा किया कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता और पब्लिक रिलेशंस प्रमुख अली मोहम्मद नैनी की इजरायली...

इजरायल ने ईरान के गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया हमला, तेहरान बोला ‘वॉर क्राइम’ का देंगे जवाब

तेल अवीव/तेहरान । मिडिल ईस्ट सैन्य संघर्ष हर गुजरते दिन के साथ ज्यादा भयावह और आक्रामक होता जा रहा है। बुधवार को इजरायली एयरफोर्स ने ईरान के गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर...

ईरान की दमनकारी बासिज फोर्स के प्रमुख को आईडीएफ ने किया ढेर, शीर्ष अधिकारी लारिजानी पर भी निशाना

तेल अवीव । इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को लेकर इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने बड़ी सफलता हाथ लगने का दावा किया है। आईडीएफ ने दावा किया है...

विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान से 550 से ज्यादा भारतीयों को निकालने में मदद के लिए आर्मेनिया को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर बेल्जियम के दौरे पर हैं। मिडिल ईस्ट में इस समय भारी तनाव चल रहा है। ताजा हालात में वहां के...

ईरान में कैसा था राजशाही शासन? इस्लामिक क्रांति के बाद शाह शासन का अंत और धार्मिक सत्ता की हुई शुरुआत

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। अमेरिकी सरकार ने पहले ही कह दिया है कि...

admin

Read Previous

मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आते ही ‘आप’ का चुनावी शंखनाद

Read Next

पाकिस्तान के जैवलिन थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com