370 सीट जीतकर भाजपा के हर कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को देंगे श्रद्धांजलि : पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अगले 100 दिनों तक कमर कसकर जुट जाने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए 370 और एनडीए 400 पार सीटें जीतने का लक्ष्य महज आंकड़ा भर नहीं है, बल्कि 370 सीट जीतकर भाजपा का हर कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को श्रद्धांजलि देगा।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बारे में मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि इस बार के चुनाव में विपक्ष ‘तू तू-मैं मैं’ की राजनीति करेगा। लेकिन, पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार के कामकाज और उपलब्धियों के बारे में जनता को बताना है।

उन्होंने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवार की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा का सिर्फ एक ही उम्मीदवार है कमल का फूल और सबको मिलकर उन्हीं को विजयी बनाना है।

तावड़े ने कहा कि 25 फरवरी से देशभर में लाभार्थी संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा, हर बूथ पर 370 वोट ज्यादा हासिल करने की योजना पर काम किया जाएगा। आज बैठक में ‘विकसित भारत मोदी गारंटी’, ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

–आईएएनएस

ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं मिलेंगे : ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान “परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा” और यह पुष्टि की कि अमेरिका ने नौसैनिक नाकाबंदी शुरू कर दी है क्योंकि वे...

समझौते के लिए तानाशाही छोड़कर ईरान के अधिकारों का सम्मान करे अमेरिका : राष्ट्रपति पेजेश्कियान

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने संकेत दिया है कि तेहरान अमेरिका के साथ किसी समझौते पर पहुंचने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि समाधान के लिए...

भारत-पाक युद्ध रुकवाने में मेरी भूमिका के पीएम शहबाज कायल, मुझे अच्छा लगता है: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर पाकिस्तान-भारत संघर्ष को याद किया है। ट्रुथ सोशल पर इस्लामाबाद टॉक्स के नाकाम रहने के कारण गिनवाए और ये भी कि...

ईरान के फर्स्ट उपराष्ट्रपति बोले-अमेरिका के साथ समझौता संभव, इजरायल शामिल नहीं हुआ तो नहीं होगी कोई डील

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में वार्ता होने वाली है। एक महीने से ज्यादा समय पश्चिम एशिया में चले संघर्ष और होर्मुज संकट के बाद पूरी...

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के फैसले को सराहा, आतंकवाद के खिलाफ बताया बड़ा कदम

नई द‍िल्‍ली । इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस रोबल्स के उस फैसले की सराहना की है, जिसमें उन्होंने आईआरजीसी, हिज्बुल्लाह, हमास और हूती को...

‘इजरायल के विनाश की बात बर्दाश्त नहीं’, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर भड़के पीएम नेतन्याहू; दी चेतावनी

तेल अवीव । ईरान के साथ अमेरिका के सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह पर बड़ा हमला कर दिया। इस हमले की अंतरराष्ट्रीय...

ईरान से बात मनवाने के लिए आखिर अमेरिका ने पाकिस्तान का क्यों लिया सहारा? ये थी रणनीति

वॉशिंगटन । अंतरराष्ट्रीय राजनीति में सिर्फ औपचारिक वार्ताएं ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे चलने वाली ‘शांत कूटनीति’ भी बड़े फैसलों को आकार देने में अहम भूमिका निभाती है। ऐसा...

राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायली पीएम नेतन्याहू से ईरान संग युद्धविराम पर की बात : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के युद्धविराम पर सहमति बनी है। इजरायल ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने...

इजरायली मीडिया का दावा- ईरान सुप्रीम मोजतबा की हालत गंभीर, कोम में चल रहा इलाज

तेल अवीव । ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर इजरायल ने बड़ा दावा किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले दावा किया था कि मोजतबा...

ईरान की चेतावनी : नागरिक ठिकानों पर हमले हुए तो जवाब अधिक विनाशकारी होगा

तेहरान । ईरान ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर उसके नागरिक ठिकानों पर और हमला हुआ तो उसकी प्रतिक्रिया 'कहीं अधिक विनाशकारी' और व्यापक होगी। खतम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर...

ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए दिया आखिरी अल्टीमेटम, ईरानी दूतावास ने दिया जवाब

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान को लगातार अल्टीमेटम पर अल्टीमेटम दिए जा रहे हैं। हालांकि, ईरान का बार-बार यही कहना है कि...

व्हाइट हाउस के पास लाफायेट पार्क में गोलीबारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

वॉशिंगटन । अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने रविवार तड़के लाफायेट पार्क के पास गोलीबारी की सूचना मिलने पर कार्रवाई की, जिससे तहत व्हाइट हाउस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा...

admin

Read Previous

किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार का कृषि क्षेत्र पर बड़ा फैसला

Read Next

जदयू विधायक ने नीतीश के लिए लालू के ‘दरवाजे खुले’ प्रस्ताव पर कहा, लोकसभा चुनावों के बाद देखेंगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com