‘मैं नहीं बनाता महिलाओं की फोटो,’ ट्रंप ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की दी धमकी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ पर एक कथित अभद्र पत्र के बारे में प्रकाशित खबर को लेकर मुकदमा करने की धमकी दी है। दावा किया जा रहा है कि यह पत्र ट्रंप ने 2003 में जेफरी एपस्टीन को 50वें जन्मदिन पर लिखा था, जिसमें एक महिला का आपत्तिजनक फोटो था।

वॉल स्ट्रीट जर्नल’ का कहना है कि उसने पत्र की समीक्षा की है, लेकिन कोई फोटो नहीं छापा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की सफाई को लेकर सवाल उठाए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा, “वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मेरे नाम से एपस्टीन को लिखा गया एक फेक लेटर छापा। ये मेरे शब्द नहीं हैं, न ही मैं ऐसे बोलता हूं, और मैं तस्वीरें भी नहीं बनाता। मैंने रूपर्ट मर्डोक को बताया था कि ये झूठी कहानी है, फिर भी उन्होंने इसे छाप दिया। अब मैं उनके और उनके अखबार पर केस करूंगा।”

ट्रंप और एपस्टीन को लेकर यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब एपस्टीन के यौन शोषण मामले को लेकर ट्रंप प्रशासन के रवैये पर पहले से ही राजनीतिक तनाव चरम पर है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जेफरी एपस्टीन मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक बयान जारी किया।

उन्होंने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को निर्देश दिया कि वे इस मामले से संबंधित सभी प्रासंगिक ग्रैंड जूरी की गवाही को, अदालत की मंजूरी के अधीन, सार्वजनिक करें।

ट्रंप ने इस मामले को ‘डेमोक्रेट्स द्वारा चलाया गया एक स्कैम’ करार दिया और इसे तत्काल समाप्त करने की मांग की।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा, “जेफरी एपस्टीन को लेकर हो रहे हंगामे को देखते हुए मैंने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी से कहा है कि वे अदालत की मंजूरी के अधीन, ग्रैंड जूरी की सभी जरूरी गवाही पेश करें। डेमोक्रेट्स द्वारा चलाया जा रहा यह स्कैम अभी बंद होना चाहिए।”

आईएएनएस

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका...

इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर

तेल अवीव । इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में...

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने पश्चिम एशिया में बिना किसी विदेशी दखल के शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के देशों को मिलाकर एक...

जी7 ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों की निंदा की, कहा- ‘इससे वैश्विक सुरक्षा को खतरा है’

वॉशिंगटन । जी7 देशों ने रविवार को मिडिल ईस्ट के कई देशों में आम लोगों और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही, जी7 देशों...

डिमोना और अराद में ईरान के हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति का जायजा, जरूरी मदद का दिया निर्देश

तेल अवीव । ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में बड़ा मिसाइल...

श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, बस सेवाएं प्रभावित

कोलंबो । श्रीलंका की सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने ईंधन की कीमतों में संशोधन की घोषणा की। ऑटो डीजल, पेट्रोल और केरोसिन सहित सभी ईंधन उत्पादों की कीमतों...

फ्लोरिडा में यूक्रेन-यूएस के वार्ताकारों की बैठक, एनएसडीसी सचिव बोले- ‘मुख्य मुद्दों’ पर हुई चर्चा

फ्लोरिडा । यूक्रेन-यूएस के प्रतिनिधिमंडल ने फ्लोरिडा राज्य में हुई नई बातचीत में "खास मुद्दों" और यूक्रेन संकट को सुलझाने के अगले कदमों पर चर्चा की। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा...

रॉबर्ट मुलर : आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाली शख्सियत

वॉशिंगटन । फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट एस. मुलर III को एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जा रहा है जिनका व्यक्तित्व शांत था लेकिन...

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री

मॉस्को । रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूसी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अपना दबदबा बनाने की नीति अपना रहा...

केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर होगा : आरपी सिंह

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। भाजपा नेता का...

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

मॉस्को । ब्रिटिश मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि एक न्यूक्लियर पावर वाली रॉयल नेवी सबमरीन अरब सागर में पहुंच गई है, जो ईरान पर क्रूज मिसाइल...

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

admin

Read Previous

नर्स निमिषा प्रिया मामला: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केस लड़ रही संस्था ने मांगी यमन जाने की इजाजत

Read Next

गाजा के कैथोलिक चर्च पर हमले में 3 की मौत, इजरायल ने जताया खेद; पोप और संयुक्त राष्ट्र ने भी की निंदा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com