बांग्लादेश: पूर्व पीएम खालिदा जिया तीन तो बेटा तारिक रहमान दो सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान के 17 साल बाद घर वापसी ने बीएनपी में एक नए जोश और उत्साह को जन्म दिया है। आगामी आम चुनाव को लेकर बीएनपी की स्टैंडिंग कमेटी ने बड़ी जानकारी साझा की है। तारिक रहमान दो सीटों से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट यूएनबी के मुताबिक बीएनपी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद ने शनिवार रात को यूएनबी से बात करते हुए इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी के एक्टिंग चेयरमैन तारिक रहमान दो सीटों-बोगुरा-6 और ढाका-17 से चुनाव लड़ेंगे। यह पार्टी का फैसला है।

उन्होंने खालिदा जिया के चुनाव लड़ने की पुष्टि भी की। सलाहुद्दीन ने कहा कि बीएनपी अध्यक्ष खालिदा जिया तीन सीटों, बोगुरा-7, फेनी-1 और दिनाजपुर-3 से चुनाव लड़ेंगी।

पहले चर्चा थी कि बीएनपी के सहयोगी और बांग्लादेश जातीय पार्टी के अध्यक्ष बैरिस्टर अंदलीव रहमान पार्थो ढाका-17 सीट से चुनाव लड़ेंगे, हालांकि सलाहुद्दीन ने इससे साफ इनकार करते हुए कहा कि पार्थो ढाका-17 से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

खालिदा जिया 23 नवंबर से ही अस्पताल में डॉक्टरों की खास निगरानी में भर्ती हैं। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, डॉक्टरों ने कहा है कि खालिदा जिया की हालत अब भी गंभीर है।

द डेली स्टार के अनुसार, खालिदा जिया के निजी सचिव एबीएम अब्दुस सत्तार ने सेगुनबगीचा में ढाका डिविजनल कमिश्नर के ऑफिस से नॉमिनेशन पेपर लिए।

बीएनपी मीडिया सेल के सदस्य सायरूल कबीर खान ने कहा, “ढाका डिविजनल कमिश्नर शर्फ उद्दीन अहमद चौधरी से सुबह 11:10 बजे नॉमिनेशन पेपर मिले।”

तारिक ने शनिवार को अपना नेशनल आइडेंटिटी कार्ड (एनआईडी) रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया और वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन भरने के बाद खुद को वोटर के तौर पर रजिस्टर करवा लिया।

द डेली स्टार के अनुसार, वह ढाका नॉर्थ सिटी कॉर्पोरेशन (डीएनसीसी) के वार्ड नंबर 19 के तहत गुलशन इलाके में ढाका-17 चुनाव क्षेत्र में वोटर के तौर पर रजिस्टर होंगे। इसके लिए वह हाउस नंबर 196, गुलशन-2 का पता इस्तेमाल करेंगे।

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

ईरान के विदेश मंत्री ने यूएस-इजरायल पर नरसंहार का लगाया आरोप, बोले-‘यूएन का बुनियादी मूल्य संकट में है’

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका और इजरायल पर नरसंहार करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के तमाम देशों से अमेरिका-इजरायल...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

ईरानी द्वीप पर कब्ज़ा करने की तैयारी कर रहे हैं दुश्मन : स्पीकर

तेहरान । ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर ग़ालिबाफ ने कहा है कि कुछ सूचनाएं यह संकेत देती हैं कि “दुश्मन” एक क्षेत्रीय देश के समर्थन से ईरान के...

ईरान पर हमलों को ऑस्ट्रेलिया में कम समर्थन, सेना भेजने का विरोध

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव की स्थिति बरकरार है। एक सर्वे से पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया की केवल 26...

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

तेहरान । पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान ने ऐलान किया है कि वह भारत समेत पांच मित्र देशों से संबंधित जहाजों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जिससे उन्हें रणनीतिक...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

इमरान खान के बेटे कासिम पिता से मिलने की गुहार लेकर पहुंचे यूएनएचआरसी, पाकिस्तान सरकार को घेरा

नई दिल्ली । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। इस दौरान उन्हें अपने बेटे...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

admin

Read Previous

ताइवान में भूकंप से हिलीं गगनचुंबी इमारतें, राष्ट्रपति ने लोगों से की अलर्ट रहने की अपील

Read Next

साल 2025 में रिकॉर्ड ऊंचाई से 30 प्रतिशत गिरा बिटकॉइन, फिर भी क्रिप्टो मार्केट में उम्मीदें बरकरार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com