नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे जहाज को अमेरिकी सेना ने तबाह किया, तीन ‘नार्कोटेररिस्ट’ को मार गिराया : ट्रंप

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी सेना ने उनके आदेश पर नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे एक जहाज पर हमला किया। इस हमले में जहाज पर सवार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तीन आतंकी मारे गए हैं। यह बीते कुछ हफ्तों में कथित नशीले पदार्थों से भरे जहाज पर तीसरा ऐसा हमला था।

यह जहाज यूएस साउदर्न कमांड एरिया में था। अमेरिकी खुफिया एजेंसियां पहले ही इस जहाज के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी की पुष्टि कर चुकी थी।

इससे पहले हुए दो हमलों में कथित तौर पर वेनेजुएला के जहाज पर सवार कुल 14 लोग मारे गए थे।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो इन हमलों की निंदा कर चुके हैं। मादुरो ने कहा था कि उनका देश अमेरिकी ‘आक्रमण’ से अपनी रक्षा करेगा।

शुक्रवार शाम ट्रंप की पोस्ट में इस तरह के हमलों का जिक्र किया गया। ट्रंप की पोस्ट में एक नौका नजर आ रही है। कुछ ही सेकंड बाद नौका में धमाका होता है और उसमें आग लग जाती है।

ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ सोशल पर बताया कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुआ। यूएस साउदर्न कमांड का कार्यक्षेत्र साउथ अमेरिका और कैरिबियन के अधिकांश हिस्से को कवर करता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ’ पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मेरे आदेश पर, युद्ध सचिव ने यूएससाउथकॉम के अधिकार क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नामित आतंकवादी संगठन से जुड़े एक जहाज पर घातक हमले का आदेश दिया। खुफिया जानकारी से पुष्टि हुई थी कि यह जहाज अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी कर रही थी और अमेरिकियों को जहर देने के इरादे से एक ज्ञात मादक पदार्थों की तस्करी वाले मार्ग से गुजर रही थी। इस हमले में अमेरिकी सेना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस हमले में जहाज पर सवार तीन पुरुष नार्कोटेररिस्ट मारे गए। ”

उन्होंने आगे लिखा, “अमेरिका में फेंटेनाइल, नशीले पदार्थ और अवैध ड्रग्स बेचना और अमेरिकियों के खिलाफ हिंसा और आतंकवाद बंद करो।”

–आईएएनएस

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद में एक भारतीय नागरिक की मौत, दूतावास ने जताया दुख

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग को आज 21 द‍िन हो गए हैं। इस बीच सऊदी अरब की राजधानी र‍ियाद से एक भारतीय नागरिक की मौत की...

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने काबुल हवाई हमले पर उठाए गंभीर सवाल, पाकिस्तान से मांगा जवाब

काबुल/इस्लामाबाद । वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक नशामुक्ति पुनर्वास केंद्र पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के...

इजरायली हमले में आईआरजीसी के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत, ईरान ने बताया ‘शहादत’

यरुशलम । इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने शुक्रवार को दावा किया कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता और पब्लिक रिलेशंस प्रमुख अली मोहम्मद नैनी की इजरायली...

हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान की दोस्ती का प्रमाण: ईरानी राजनयिक

मुंबई । मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रज़ा मोसायब मोतलघ ने शुक्रवार को कहा कि हॉर्मुज़ स्ट्रेट के जरिए भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का तेहरान का...

ओमान की खाड़ी के पास इंडियन नेवी ने बढ़ाई अपने वॉरशिप की तादाद, भारतीय फ्लैग्ड शिप्स को कर रही है एस्कॉर्ट

नई दिल्ली । वेस्ट एशिया में युद्ध जैसे हालातों ने दुनिया भर में एनर्जी सिक्योरिटी पर संकट के बादल खड़े कर दिए हैं। भारतीय फ्लैग्ड टैंकरों को 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'...

इजरायल ने ईरान के गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया हमला, तेहरान बोला ‘वॉर क्राइम’ का देंगे जवाब

तेल अवीव/तेहरान । मिडिल ईस्ट सैन्य संघर्ष हर गुजरते दिन के साथ ज्यादा भयावह और आक्रामक होता जा रहा है। बुधवार को इजरायली एयरफोर्स ने ईरान के गैस इंफ्रास्ट्रक्चर पर...

ईरान की 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27 यूएवी को क‍िया निष्क्रिय: यूएई

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने बुधवार को ईरान से दागी गई 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27...

लारीजानी देश के समर्पित सेवक थे, यूएस-इजरायल के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए यूएन : ईरान

नई दिल्ली । ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिव अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में आंतरिक सुरक्षा के उप-प्रमुख अलीरेजा बायात, समेत कई...

जापानी पीएम का यूएस दौरा: ट्रंप के साथ करेंगी अहम बैठक, ‘रेयर अर्थ’ और ‘एआई’ पर समझौते की उम्मीद

टोक्यो । जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची बुधवार रात तीन-दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन के लिए रवाना होंगी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के...

आईडीएफ का दावा: गाजा में हमास नौसैनिक कमांडर यूनुस अलियान ढेर, बड़े हमले की साजिश नाकाम

नई द‍िल्‍ली । इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमले में हमास की उत्तरी गाजा ब्रिगेड के नौसैनिक दस्ते के कमांडर यूनुस मोहम्मद हुसैन अलियान के खात्मे का दावा क‍िया है।...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

admin

Read Previous

यूएस के एच-1बी वीजा पर विदेश मंत्रालय की आई पहली प्रतिक्रिया

Read Next

हलफनामे मांगने पर राहुल गांधी विदेश भाग जाते हैं: गौरव वल्लभ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com