असम-मिजोरम सीमा पर तनाव, अलर्ट पर सुरक्षा बल

सिलचर/आइजोल, 1 अगस्त (आईएएनएस)| असम और मिजोरम पुलिस के बीच खूनी संघर्ष के पांच दिनों के बाद, दोनों पूर्वोत्तर राज्यों की अंतर-राज्यीय सीमाएं शांत हैं, लेकिन किसी भी ताजा घटना को रोकने के लिए सुरक्षा कर्मियों को अतिरिक्त अलर्ट पर रखा गया है। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने कछार जिले की एसपी रमनदीप कौर और उपायुक्त कीर्ति जल्ली सुरक्षा बलों की एक बड़ी टुकड़ी के साथ बुलेट प्रूफ वाहनों में अशांत सीमावर्ती इलाकों में चले गए।

सीमा संबंधी परेशानियों के कारण, मिजोरम सरकार के अनुरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने ममित जिले में वैकल्पिक सड़कों के माध्यम से सड़क मार्ग से मिजोरम को परिवहन ईंधन की आपूर्ति शुरू कर दी है, जिससे कछार-कोलासिब मार्गों की परेशानी से बचा जा सके।

मिजोरम सरकार ने पड़ोसी राज्य त्रिपुरा और मणिपुर से कई अन्य आवश्यक सामान लाने के लिए भी कदम उठाए हैं।

मिजोरम मणिपुर के साथ 95 किमी और त्रिपुरा के साथ 109 किमी की अंतर-राज्यीय सीमा साझा करता है।

इस बीच, राजनीतिक लाइनों से परे, असम विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय सर्वदलीय विधायक दल ने सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया और मिजोरम से गोलीबारी का कड़ा विरोध किया, जिसमें असम के छह पुलिसकर्मी मारे गए और कई घायल हो गए।

दैमारी ने कहा, “जिस तरह मिजोरम में सभी पार्टियां मिजोरम की सीमाओं की रक्षा के लिए एकजुट हैं, हमारे राज्य (असम) में भी सभी दलों को एकजुट होना चाहिए। यदि वर्तमान नीति और कानून राज्य के आरक्षित वन क्षेत्र में बस्तियों की अनुमति नहीं देते हैं। सीमा सुरक्षा के हित में नई नीतियां बनाने या कानून बनाने की जरूरत है।”

रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई, जो असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कट्टर प्रतिद्वंद्वी भी हैं, उन्होंने कहा, “विधानसभा में हमारी असहमति हो सकती है और राजनीतिक मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मैं मिजोरम के इस कदम का कड़ा विरोध करता हूं। असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ मिजोरम पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी वापस लिया जाना चाहिए।”

आइजोल में, मिजोरम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (एमसीडीए) ने राज्य के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा, “असम सरकार ने सुरक्षा चिंता की आड़ में गुवाहाटी में सभी ट्रांसपोर्टरों को मौखिक रूप से निर्देश दिया है कि वे मिजोरम के लिए कोई भी सामान, यहां तक कि दवा भी न ले जाएं।”

एमसीडीए अध्यक्ष और महासचिव ने मुख्य सचिव को बताया, “यहां तक कि निजी कूरियर सेवाओं को मिजोरम के लिए वस्तुओं और सामग्रियों की बुकिंग से रोक दिया गया है। इस कोविड महामारी की स्थिति में, असम द्वारा जीवन रक्षक दवाओं को रोका जा रहा है, जिससे हमारे राज्य में दूरगामी प्रभाव और परिणाम हो सकते हैं।”

असम-मिजोरम सीमा पर 26 जुलाई को हुई हिंसक झड़पों में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई थी और करीब 100 नागरिक और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पहलगाम की बैसरन घाटी के पास हैं ये तीन शानदार स्पॉट्स, एलओसी के बहुत करीब, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील

नई दिल्ली । 22 अप्रैल 2025 का दिन भारत और खासकर कश्मीर के लिए दिल दहला देने वाला था क्योंकि पहलगाम की बैसरन घाटी में अपने परिवार और दोस्तों के...

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत कीर्ति चक्र से सम्मानित

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने...

पिछले साल की तुलना में इस साल बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये,अगले वर्ष भी मेला फ्री रहेगा।

नयी दिल्ली इस बार विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क होने से बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने आज 9 दिवसीय मेले के समापन पर...

नई दिल्ली: ली मेरिडियन होटल की बारहवीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित पांच सितारा होटल ली मेरिडियन में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लाजपत नगर निवासी 50...

बेटे तारिक रहमान ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, बोले, ‘वो थीं प्यार करने वाली मां, जिन्होंने पूरी जिंदगी की बांग्लादेश के नाम ‘

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को अपनी मां, बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक...

पायलट नमन स्याल के सर्वोच्च बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा : भारतीय वायुसेना

नई दिल्ली । दुबई एयर शो 2025 में तेजस विमान हादसे में शहीद हुए फाइटर पायलट नमन स्याल के पार्थिव शरीर को रविवार को स्वदेश लाया गया। भारतीय वायुसेना के...

editors

Read Previous

करनाल प्रशासन के साथ किसानों की चौथी बैठक भी बेनतीजा, विरोध प्रदर्शन जारी

Read Next

चरणजीत चन्नी होंगे पंजाब के नए कैप्टन, दलित नेता को बागडोर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com