पहलगाम हमला : यूएन प्रमुख ने भारत-पाकिस्तान से क्या अपील की?

संयुक्त राष्ट्र । पहलगाम आतंकी हमले के बाद उपजे भारत-पाक तनाव के बीच यूएन प्रमुख ने दोनों देशों से अधिकतम संयम बरतने की अपील की। एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि नई दिल्ली-इस्लामाबाद आपसी मुद्दों को शान्तिपूर्ण ढंग और पारस्परिक बातचीत से सुलझाए जाने की अपील की।

यूएन प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुरुवार को एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा कि महासचिव ने, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की निंदा की।

प्रवक्ता ने कहा कि यूएन प्रमुख का सीधे तौर पर दोनों देशों के साथ फिलहाल कोई संपर्क नहीं हुआ, मगर वह मौजूदा हालात से चिंतित हैं और घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए हैं।

हथियारबंद आतंकियों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल – पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में लोगों (ज्यादातर पर्यटक) पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं। हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों के घायल हो गए। इस हमले के भारत-पाक के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।

महासचिव गुटेरस ने ध्यान दिलाया कि आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए हमलों को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

यूएन प्रमुख के प्रवक्ता ने भारत और पाकिस्तान से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि हालात और नहीं बिगड़ें।

प्रवक्ता ने कहा, “हमारा मानना है कि पाकिस्तान और भारत के बीच कोई भी मुद्दा शान्तिपूर्ण, अर्थपूर्ण और पारस्परिक संपर्क और बातचीत से सुलझाया जा सकता है।”

यूएन प्रवक्ता से, जब भारत की तरफ से पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करने की घोषणा के बारे में एक सवाल पूछा गया तो, उन्होंने अधिकतम संयम बरते जाने का आग्रह दोहराया। उन्होंने सचेत किया कि कोई भी ऐसा कदम उठाए जाने से बचना चाहिए, जिससे हालात और बिगड़ते हों और पहले से ही तनावग्रस्त इलाके में तनाव और अधिक बढ़े।

–आईएएनएस

अफगानिस्तान के हेरात में 170 किलोग्राम अवैध ड्रग्स बरामद, हिरासत में दो संदिग्ध

काबुल । अफगानिस्तान में ड्रग्स के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में एक गाड़ी से 170 किलोग्राम गैर-कानूनी...

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में हालात तनावपूर्ण, क्वेटा के लिए परिवहन सेवाएं ठप, इंटरनेट भी बंद

क्वेटा । बलूचिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के चलते पाकिस्तान के विभिन्न प्रमुख शहरों से क्वेटा के लिए बस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया ने परिवहन सूत्रों...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का नया दावा- ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत

वॉशिंगटन । अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। उन्होंने कहा कि...

बढ़ते तनाव के बीच ईरान बोला- अमेरिका से बातचीत की तैयारी आगे बढ़ रही है

काहिरा । ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के साथ संभावित बातचीत के लिए एक ढांचा तैयार किया जा रहा है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा...

ईरान इस समय अमेरिका से बातचीत कर रहा है : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान इस समय अमेरिका से बातचीत कर रहा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका की कोशिश है कि बातचीत के...

भारत ने बांग्लादेश की वित्तीय सहायता में की कटौती, इन देशों के लिए बढ़ाया अपना बजट

नई दिल्ली । भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार देश का बजट 2026-27 पेश किया है। ऐसा करने वाली निर्मला सीतारमण पहली विदेश मंत्री बन...

बांग्लादेश: अवामी लीग के नेता की जेल में मौत, युनूस प्रशासन पर गंभीर आरोप

ढाका । बांग्लादेश में दो अलग-अलग घटनाओं में अवामी लीग से जुड़े नेताओं की मौत ने अंतरिम सरकार के तहत कथित राजनीतिक दमन और लक्षित हिंसा के आरोपों को एक...

पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बीएलए के ऑपरेशन को बलूच जनता और नेताओं का समर्थन

क्वेटा । पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन हीरोफ 2.0’ को विभिन्न सशस्त्र संगठनों, राजनीतिक हस्तियों और...

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में मानवीय संकट, संघीय और प्रांतीय सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की संघीय सरकार और खैबर पख्तूनख्वा (केपी) सरकार के बीच तिराह घाटी को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप ने आतंकवाद-रोधी नीति पर दोनों के बीच गहरे मतभेद उजागर कर...

विदेश मंत्री जयशंकर ने सर्जिया गोर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों के कई आयामों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से नई दिल्ली में मुलाकात की है। हफ्ते भर में दोनों नेताओं की...

ट्रंप ने कहा- क्यूबा अमेरिका के लिए गंभीर खतरा, नया ट्रैरिफ सिस्टम लागू करने का आदेश दिया

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि क्यूबा से अमेरिका को एक असामान्य और गंभीर खतरा है। उन्होंने क्यूबा सरकार से पैदा हुए खतरे को लेकर...

ट्रंप का दावा: रूस एक हफ्ते तक यूक्रेन के शहरों पर नहीं करेगा हमला; शांति वार्ता में आई तेजी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस इस बात पर राजी हो गया है कि कड़ाके की ठंड के दौरान एक हफ्ते तक यूक्रेन की...

admin

Read Previous

पाकिस्तान करता है ‘गंदा काम’ ! आतंकवाद पर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकारा ‘सच’

Read Next

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकारा, वीर सावरकर पर दिए बयान को बताया गैर-जिम्मेदाराना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com