ट्रंप ने फिर अलापा दुनिया में युद्ध खत्म करवाने का राग, भारत-पाकिस्तान का किया जिक्र

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी समय से दावा करते आ रहे हैं कि उन्होंने कई युद्धों को रुकवाया है। आलम ये है कि उन्होंने खुद के लिए शांति का नोबल पुरस्कार की मांग भी कर दी थी। ट्रंप इस बात का भी लगातार दावा कर रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच उन्होंने ही सीजफायर करवाया। एक बार फिर से उन्होंने युद्ध रुकवाने के शानदार रिकॉर्ड पर जोर देते हुए भारत और पाकिस्तान का जिक्र किया।

व्हाइट हाउस कैबिनेट रूम में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनके नेतृत्व में कई अंतर्राष्ट्रीय झगड़े कभी नहीं होते। उन्होंने पहले ही आठ लड़ाइयां खत्म कर दी हैं, जिनमें दक्षिण एशिया से जुड़ी लड़ाइयां भी शामिल हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनके विदेश नीति के रिकॉर्ड में उन इलाकों में संकटों को खत्म करना शामिल है जो भारतीय और दक्षिण एशियाई लोगों के लिए बहुत मायने रखते हैं। उन्होंने कहा, “हमने आठ युद्ध खत्म किए। सोचिए, आठ युद्ध। बाकी आठ युद्धों का क्या, भारत, पाकिस्तान… मैंने कितने युद्ध खत्म किए।”

उन्होंने उदाहरण दिया कि उनके राष्ट्रपति रहते हुए अमेरिकी नेतृत्व ने कई वैश्विक क्षेत्रों में समीकरण बदल दिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पूर्वी यूरोप में संघर्ष पर जोर देकर कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध अगर मैं राष्ट्रपति होता तो कभी नहीं होता। ट्रंप ने यह पहले भी कहा है। इसके साथ ही सरकार बनने से पहले उन्होंने दावा किया था कि राष्ट्रपति बनते ही वह एक दिन में इस युद्ध को खत्म करवा देंगे।

उन्होंने कहा, “हमारे लोग अभी रूस में हैं यह देखने के लिए कि क्या हम इसे सुलझा सकते हैं। मुझे उन सभी लोगों की परवाह है जो मर रहे हैं। पिछले महीने रूस और यूक्रेन के बीच 27,000 लोग मारे गए।”

ट्रंप ने विदेश में स्थिरता को अमेरिकी ताकत के नए दौर से जोड़ा। उन्होंने कहा, “अमेरिका फिर से मजबूत और इज्जतदार है। दुनिया के मंच पर हमारी सच में इज्जत है। मैं नाटो में गया था और वे मुझे यूरोप का राष्ट्रपति कह रहे थे।”

उन्होंने कहा, “हर बार जब मैं कोई युद्ध खत्म करता हूं तो वे कहते हैं, ‘अगर राष्ट्रपति ट्रंप उस युद्ध को खत्म करते हैं, तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलेगा।’ एक पुराने विजेता ने कहा था, ट्रंप नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं।”

वहीं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ट्रंप की बात का समर्थन करते हुए कहा कि जो बाइडेन और डेमोक्रेट्स ने जो किया, वर्तमान सरकार उसे ठीक करने के लिए काम कर रही है।

इसके अलावा, सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने 2025 को दूसरे विश्व युद्ध के खत्म होने के बाद से अमेरिकी विदेश नीति में सबसे बड़ा बदलाव लाने वाला साल बताया।

रुबियो ने कहा कि ट्रंप हर फैसले में अमेरिका को सबसे आगे रखते हैं और उन्हें रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर पर बातचीत को आगे बढ़ाने का क्रेडिट दिया।

–आईएएनएस

चीन ताइवान के खिलाफ बहुत ही खतरनाक ऑपरेशन को दे सकता है अंजाम, थिंकटैंक ने दी चेतावनी

ताइपे । जिस तरीके से अमेरिका ने वेनेजुएला और ग्रीनलैंड पर अपनी नजर बना रखी है, उसी तरह से चीन की नजर ताइवान पर है। चीन ताइवान पर जबरन अपना...

बांग्लादेश में चुनाव से पहले एक और राजनीतिक हिंसा, बीएनपी नेता को बदमाशों ने मारी गोली

ढाका । बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले हिंसा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक तरफ अल्पसंख्यकों के खिलाफ आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं,...

चार साल में पहली बार अमेरिका, रूस और यूक्रेन की बैठक, अबू धाबी में मुलाकात

नई दिल्ली । रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते को लेकर लंबे समय से कोशिशें जारी हैं। एक तरफ शांति स्थापित करने के लिए वार्ता हो रही है, तो...

जापान के रास्ते कई देशों तक जा सकेंगे भारतीय पासपोर्ट होल्डर, भारत-जापान संबंधों को मिली मजबूती

नई दिल्ली । हाल ही में जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी...

कराची शॉपिंग प्लाजा आग : 67 लोगों की मौत और 77 अब भी लापता

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कराची में शॉपिंग प्लाजा में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 67 तक पहुंच गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश...

ट्रंप का कनाडा को झटका: ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का न्यौता वापस लिया

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को अपने नए बनाए गए बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का दिया गया निमंत्रण वापस ले लिया है। यह कदम...

दावोस में लंबी बैठकों के बीच ट्रंप ने दिखाया अपना ह्यूमर, मजाकिया अंदाज पर लोगों की छूटी हंसी

वॉशिंगटन । वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोरीं। दावोस में भी ट्रंप अपना ह्यूमर दिखाने से पीछे नहीं हटे।...

यूक्रेन ने रूसी बंदरगाह पर ड्रोन से किया हमला, तीन लोगों की मौत

मॉस्को । रूस और यूक्रेन के बीच लगातार हमले जारी हैं। ताजा अपडेट में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रूस के क्रास्नोडार इलाके में पोर्ट पर यूक्रेन ने हमला किया।...

जी4 ने यूएनएससी में जल्द सुधार पर दिया जोर, कहा- देर होने की वजह से इंसानों को तकलीफ का खतरा बढ़ा

यूनाइटेड नेशंस । संयुक्त राष्ट्र में बदलाव को लेकर लंबे समय से मांग चल रही है। इसे लेकर अब जी4 देशों ने चेतावनी जारी की है। जी4 देशों का कहना...

ग्रीनलैंड पर घमासान के बीच ट्रंप ने लिया यू-टर्न, बोले-यूरोपीय देशों पर एक फरवरी से नहीं लगेगा टैरिफ

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में अपनी शर्तों पर व्यापार करने के लिए दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगाया। भारत भी उन...

भारत और स्पेन ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की, विदेश मंत्रियों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली । विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के निमंत्रण पर स्पेन के विदेश मामलों के मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने बुधवार को भारत का दौरा किया। इस दौरान मंत्री...

स्वीडन ने नॉर्वे और फ्रांस की तरह ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का प्रस्ताव ठुकराया

नई दिल्ली । फ्रांस और नॉर्वे के बाद एक और यूरोपीय देश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुझाए बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।...

admin

Read Previous

पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून पर यूएससीआईआरएफ का बड़ा बयान: ‘कार्रवाई करे अमेरिका’

Read Next

वेनेजुएला में ड्रग तस्करों पर जमीन से हमला करेगा अमेरिका, ट्रंप के फैसले पर उठे सवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com