ईरान ने एससीओ के आतंकवाद विरोधी सहयोग का किया समर्थन: वरिष्ठ राजनयिक

तेहरान । ईरान ने शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की आतंकवाद विरोधी योजनाओं और सहयोग के प्रयासों का समर्थन किया है। यह जानकारी ईरान के विदेश मंत्रालय ने दी।

शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि ईरान के विदेश मंत्रालय में एससीओ और ब्रिक्स मामलों के डायरेक्टर जनरल मेहरदाद कियाई ने एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास के मौके पर एससीओ रीजनल एंटी-टेररिस्ट स्ट्रक्चर (रैट्स) के प्रमुख उलारबेक शारशीव के साथ एक बैठक के दौरान ये बातें कहीं।

इस दौरान ही उन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई को लेकर ईरान का पक्ष रखा। कियाई ने ईरान की विदेश नीति में एससीओ और रैट्स की केंद्रीय भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने रैट्स को क्षेत्र की भविष्य की सुरक्षा संरचना में एक खिड़की बताया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ने में ईरान का अनुभव उसके सुरक्षा और सैन्य संस्थानों को एससीओ के आतंकवाद विरोधी ढांचे के भीतर एक रचनात्मक और महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम बनाता है।

शारशीव ने पूर्वी अजरबैजान प्रांत में आयोजित पांच दिवसीय अभ्यास ‘सहंद-2025’ की मेजबानी के लिए ईरान की प्रशंसा की और रैट्स गतिविधियों में ईरान की सक्रिय और प्रभावशाली भागीदारी पर ध्यान दिया।

सहंद-2025 एससीओ सदस्य देशों द्वारा आयोजित दूसरा संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास था। पिछले साल जुलाई में उत्तर-पश्चिम चीन के शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में पहला अभ्यास आयोजित किया गया था। इसका कोड “इंटरेक्शन-2024” था।

एससीओ एक यूरेशियाई राजनीतिक, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा संगठन है जिसमें चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान, ईरान और बेलारूस शामिल हैं।

–आईएएनएस

चीन ताइवान के खिलाफ बहुत ही खतरनाक ऑपरेशन को दे सकता है अंजाम, थिंकटैंक ने दी चेतावनी

ताइपे । जिस तरीके से अमेरिका ने वेनेजुएला और ग्रीनलैंड पर अपनी नजर बना रखी है, उसी तरह से चीन की नजर ताइवान पर है। चीन ताइवान पर जबरन अपना...

बांग्लादेश में चुनाव से पहले एक और राजनीतिक हिंसा, बीएनपी नेता को बदमाशों ने मारी गोली

ढाका । बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले हिंसा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक तरफ अल्पसंख्यकों के खिलाफ आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं,...

चार साल में पहली बार अमेरिका, रूस और यूक्रेन की बैठक, अबू धाबी में मुलाकात

नई दिल्ली । रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते को लेकर लंबे समय से कोशिशें जारी हैं। एक तरफ शांति स्थापित करने के लिए वार्ता हो रही है, तो...

जापान के रास्ते कई देशों तक जा सकेंगे भारतीय पासपोर्ट होल्डर, भारत-जापान संबंधों को मिली मजबूती

नई दिल्ली । हाल ही में जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी...

कराची शॉपिंग प्लाजा आग : 67 लोगों की मौत और 77 अब भी लापता

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कराची में शॉपिंग प्लाजा में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 67 तक पहुंच गई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश...

ट्रंप का कनाडा को झटका: ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का न्यौता वापस लिया

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को अपने नए बनाए गए बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का दिया गया निमंत्रण वापस ले लिया है। यह कदम...

दावोस में लंबी बैठकों के बीच ट्रंप ने दिखाया अपना ह्यूमर, मजाकिया अंदाज पर लोगों की छूटी हंसी

वॉशिंगटन । वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोरीं। दावोस में भी ट्रंप अपना ह्यूमर दिखाने से पीछे नहीं हटे।...

यूक्रेन ने रूसी बंदरगाह पर ड्रोन से किया हमला, तीन लोगों की मौत

मॉस्को । रूस और यूक्रेन के बीच लगातार हमले जारी हैं। ताजा अपडेट में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रूस के क्रास्नोडार इलाके में पोर्ट पर यूक्रेन ने हमला किया।...

जी4 ने यूएनएससी में जल्द सुधार पर दिया जोर, कहा- देर होने की वजह से इंसानों को तकलीफ का खतरा बढ़ा

यूनाइटेड नेशंस । संयुक्त राष्ट्र में बदलाव को लेकर लंबे समय से मांग चल रही है। इसे लेकर अब जी4 देशों ने चेतावनी जारी की है। जी4 देशों का कहना...

ग्रीनलैंड पर घमासान के बीच ट्रंप ने लिया यू-टर्न, बोले-यूरोपीय देशों पर एक फरवरी से नहीं लगेगा टैरिफ

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में अपनी शर्तों पर व्यापार करने के लिए दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगाया। भारत भी उन...

भारत और स्पेन ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की, विदेश मंत्रियों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली । विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के निमंत्रण पर स्पेन के विदेश मामलों के मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस ने बुधवार को भारत का दौरा किया। इस दौरान मंत्री...

स्वीडन ने नॉर्वे और फ्रांस की तरह ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का प्रस्ताव ठुकराया

नई दिल्ली । फ्रांस और नॉर्वे के बाद एक और यूरोपीय देश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुझाए बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।...

admin

Read Previous

अनिल कपूर को याद आया ‘मिशन इम्पॉसिबल 4’ का दौर, टॉम क्रूज समेत पूरी टीम को किया धन्यवाद

Read Next

इलाज के लिए विदेश जाने लायक फिट नहीं हैं खालिदा जिया, जानें कैसी है पूर्व पीएम की हालत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com