तेजी से डूब रहा है न्यूयॉर्क, 80 लाख लोगों पर तटीय बाढ़ का जोखिम: अध्ययन

न्यूयॉर्क : अपनी गगनचुंबी इमारतों के वजन से न्यूयॉर्क शहर प्रति वर्ष लगभग 1-2 मिमी डूब रहा है, एक अध्ययन से पता चलता है कि समुद्र का स्तर बढ़ने से इसकी 80 लाख से अधिक की आबादी पर तटीय बाढ़ का खतरा है। ‘अथ्र्स फ्यूचर’ नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन से पता चला है कि शहर समुद्र के स्तर में वृद्धि, अवतलन, और प्राकृतिक और मानवजनित कारणों से तूफान की तीव्रता में तेजी से बढ़ते जोखिम का सामना कर रहा है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में शोधकर्ताओं द्वारा किए गए उपग्रह अवलोकनों ने पूरे न्यूयॉर्क शहर में औसत 1-2 मिमी/वर्ष अवतलन दर का प्रदर्शन किया। हालांकि, निचले मैनहट्टन, ब्रुकलिन, क्वींस और उत्तरी स्टेटन द्वीप के कुछ हिस्सों को हर साल 2.75 मिमी की तेज दर से डूबते पाया गया।

शोधकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा, न्यूयॉर्क दुनिया भर में विस्तार कर रहे तटीय शहरों का द्योतक है। बाढ़ के बढ़ते खतरे के खिलाफ शमन की एक साझा वैश्विक चुनौती है।

जैसे-जैसे तटीय शहर विश्व स्तर पर विकसित होते हैं, निर्माण घनत्व और समुद्र के स्तर में वृद्धि के सम्मिलित प्रभाव से बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है।

शोधकर्ताओं ने शमन रणनीतियों को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, तटीय, नदी, या झील के किनारे निर्मित हर अतिरिक्त ऊंची इमारत भविष्य में बाढ़ के जोखिम में योगदान दे सकती है।

इसके अलावा, शोधकर्ताओं ने पाया कि चिकनी मिट्टी से समृद्ध क्षेत्रों में अवतलन में वृद्धि की आशंका है क्योंकि यह मिट्टी नरम और दबाव में अंदर ही अंदर बहने की क्षमता रखती है।

अध्ययन से पता चला है कि दुनिया भर में ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना बड़े शहरों के तेजी से बढ़ने का अनुमान है और 2050 तक दुनिया के 70 प्रतिशत लोग शहरों में रहेंगे।

अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप पर प्रमुख शहरों में अवतलन देखा गया है, और आबादी बढ़ने पर यह समस्या और भी बदतर हो सकती है।

भूवैज्ञानिकों ने कहा, बढ़ते शहरीकरण से भूजल दोहन और निर्माण घनत्व बढ़ने के कारण अवतलन की आशंका बढ़ जाएगी, जो समुद्र के स्तर में तेज वृद्धि के साथ मिलकर तटीय शहरों में बढ़ते बाढ़ के खतरे को बढ़ाता है। उन्होंने बढ़ते तटीय शहरों में बाढ़ के प्रभाव कम करने वाली रणनीतियों का आह्वान किया।

–आईएएनएस

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का...

भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं: डॉली शर्मा

पुडुचेरी । कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी आने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुडुचेरी के लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी...

पश्चिम बंगाल चुनाव: पीएम मोदी से लेकर मिथुन चक्रवर्ती, भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

कोलकाता/नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी...

दिल्ली में एलपीजी संकट की अफवाहें खारिज, सरकार बोली- आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एलपीजी आपूर्ति को लेकर संकट की खबरों के बीच सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से सामान्य बताते हुए दावा किया कि स्थिति...

एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

नोएडा । एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में लगातार बादल छाए हुए...

पीरियड्स में जरूरी है अतिरिक्त देखभाल और पोषण, जानें कैसा हो आहार

नई दिल्ली । मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। हार्मोनल उतार-चढ़ाव, खून की कमी और थकान के कारण शरीर को...

दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया चालान

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने...

टीएमसी नेताओं पर कार्रवाई कर आयोग ने दिया निष्पक्ष चुनाव का संदेश: अमित मालवीय

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप में टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी का स्वागत किया। भाजपा का कहना है कि यह...

चुनाव आयोग ने बंगाल में टीएमसी नेताओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, डीजीपी को समीक्षा का निर्देश

कोलकाता । चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल और कोलकाता पुलिस द्वारा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती पर गंभीर चिंता...

ममता बनर्जी का शासनकाल युगांडा के ईदी अमीन के शासनकाल की याद दिलाता है : प्रतुल शाहदेव

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो कुछ भी हो रहा है और ममता बनर्जी का जो शासनकाल है, वह युगांडा के ईदी...

आम आदमी पार्टी अब ‘आम लोगों की पार्टी’ नहीं रह गई : प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने निशाना साधा। भाजपा सांसद प्रवीण ने राज्यसभा में उपनेता पद से राघव चड्ढा को...

admin

Read Previous

खाताधारक एक बार में 2,000 रुपये के 10 नोट ही बदल सकता है : आरबीआई

Read Next

एनआईए ने 30 लाख के इनामी माओवादी को किया गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com