कनाडा में लू के थपेड़ों ने 233 लोगों की जान ली

ओटावा: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में भीषण गर्मी के बीच कम से कम 233 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 25 जून से देश के पश्चिमी क्षेत्र में रिकॉर्डतोड़ गर्मी शुरू हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को स्थानीय मीडिया रिपोटरें के हवाले से कहा कि इतनी देर तक लू का रहना और कनाडा में इतना गर्म होना इतिहास में पूरी तरह से अभूतपूर्व है।

वैंकूवर में होटल सोमवार को पूरी तरह से बुक हो गए थे, जिस कारण स्थानीय लोग भागने के लिए बेताब थे।

मेट्रो वैंकूवर की पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने गर्मी की लहर के बाद से अचानक हुई 100 से अधिक मौतों को दर्ज किया है।

पश्चिमी कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के शहरों ने कम से कम 59 साल के पिछले तापमान रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिसमें लिटन भी शामिल है, जहां राष्ट्रव्यापी रिकॉर्ड स्थापित किए गए हैं।

ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर जॉन होर्गन ने कहा कि प्रांत ने अब तक का सबसे गर्म सप्ताह अनुभव किया है, जिसके कारण परिवारों और समुदायों के लिए विनाशकारी परिणाम हुए हैं।

गर्मी से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि कुछ क्षेत्रों का कहना है कि उन्होंने अचानक मौत की घटनाओं के बारे में सुना है, लेकिन अभी तक संख्या का मिलान नहीं किया है।

देश में लू अब पूर्व दिशा की ओर बढ़ रही है।

–आईएएनएस

अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान के उपविदेश मंत्री आ सकते हैं भारत, ब्रिक्स समिट में शामिल होने की उम्मीद

तेहरान । अमेरिका के साथ भीषण तनाव के बीच ईरान के उप-विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी भारत के दौरे पर आ सकते हैं। ईरानी उपविदेश मंत्री के नई दिल्ली में होने...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों की मदद करने को ईरान तैयार

तेहरान । पोर्ट्स एंड मेरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन ने घोषणा की है कि देश के बंदरगाह होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे या गुजरने वाले जहाजों को हर प्रकार की सहायता देने के लिए...

48 घंटों में ही ठप हुआ ट्रंप का प्रोजेक्ट फ्रीडम, होर्मुज में फंसे 1600 जहाज

सियोल । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों के ट्रांजिट के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम की शुरुआत की थी। हालांकि, अमेरिकी मीडिया ने...

इजरायल का दावा, ‘हमले में हिज्बुल्लाह के रदवान यूनिट कमांडर समेत दो शीर्ष अफसरों की मौत’

तेल अवीव । इजरायली सेना ने दावा किया है कि बेरूत पर किए गए हवाई हमले में हिज्बुल्लाह की रदवान यूनिट के कमांडर की मौत हो गई। वहीं गाजा में...

हंटावायरस क्या अर्जेंटीना से फैला? जांच में जुटी एजेंसियां

ब्यूनस आयर्स । दक्षिणी अटलांटिक में चल रहे लक्जरी क्रूज जहाज एमवी होंडियस पर फैले घातक हंटावायरस संक्रमण ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। जांच एजेंसियां इस...

पीएम नेतन्याहू बोले-हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार, अमेरिका और इजरायल के लक्ष्य एक हैं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच लड़ाई खत्म करने के लिए दोनों तरफ से कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच दावा किया जा रहा था कि...

ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट के माध्यम से शिपिंग को नियंत्रित करने के लिए शुरू की नई प्रणाली

तेहरान । ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए एक नई प्रणाली शुरू की है, जैसा कि सरकारी मीडिया ने रिपोर्ट किया है। यह...

अमेरिका-इजरायल की कार्रवाई ‘अवैध’, चीन ने किया ईरान का समर्थन

बीजिंग । चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई को “अवैध” करार देते हुए क्षेत्र में तत्काल संघर्ष विराम की जरूरत...

ईरान ने कहा, हाल के दिनों में यूएई पर नहीं किया कोई हमला

तेहरान । ईरान की प्रमुख सैन्य कमान “खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स” ने कहा है कि देश के सशस्त्र बलों ने हाल के दिनों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ...

भारत ‘विकास और नवाचार का वैश्विक केंद्र’, वियतनाम ने द्विपक्षीय संबंधों को दी प्राथमिकता

नई दिल्ली । वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने बुधवार को भारत की तेज़ प्रगति की सराहना करते हुए उसे "दुनिया में विकास और नवाचार का केंद्र" बताया और कहा...

पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और हमारा साथ देने के लिए वियतनाम का आभार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुई बर्बर आतंकी हमले की निंदा करने और विषम स्थिति में भारत का साथ देने के लिए...

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 251 अंक गिरा

मुंबई । मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ...

editors

Read Previous

अखाड़ा प्रमुख गिरि की मौत की सीबीआई जांच की मांग

Read Next

यूपी में 10 साल के कृष्णा ने 10वीं की परीक्षा पास कर ली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com