सिंहावलोकन 2025 : बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटी कपल्स के घर खुशियों ने दी दस्तक

मुंबई । फिल्मों के अलावा, साल 2025 कुछ बड़े सेलिब्रिटी कपल्स के लिए भी खास रहा। साल 2025 में कई स्टार्स ने अपने परिवार को आगे बढ़ाते हुए खुशियों का स्वागत किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने मार्च में बेटी का स्वागत किया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम इवारा रखा है। कपल ने 23 जनवरी 2023 को शादी की थी और आज वे बेटी के माता-पिता बन चुके हैं।

बॉलीवुड के क्यूट कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 15 जुलाई को अपनी बेटी का स्वागत किया। कपल ने बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है और सोशल मीडिया पर सरायाह के नन्हें पैरों की फोटो भी शेयर की थी। कपल ने 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई थी।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर 7 नवंबर को नन्हें कदमों ने कदम रखा। अभिनेत्री ने बेबी बॉय को जन्म दिया और अभिनेता ने बिना देरी के सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर किया था। कपल ने 9 नवंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवारा में शादी की थी।

बॉलीवुड के बेहतरीन कपल्स में शुमार राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा भी इस साल एक प्यारी बेटी के माता-पिता बने हैं। कपल ने शादी की चौथी सालगिरह पर बेटी का स्वागत किया। इस प्रेमी जोड़े ने 15 नवंबर 2021 को शादी की थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा से 24 सितंबर 2023 में शादी की थी और शादी के दो साल बाद अक्टूबर को बेटे नीर को जन्म दिया। परिणीति ने नीर की फोटोज अभी तक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है।

‘चक दे इंडिया’ गर्ल सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान ने 16 अप्रैल को शादी के आठ साल बाद बेबी बॉय का स्वागत किया। कपल ने बेबी बॉय का नाम फतेह सिंह खान रखा है। कपल ने 23 नवंबर 2017 को शादी की थी।

अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा ने भी साल 2025 में नन्हीं परी का स्वागत किया। शूरा ने अक्टूबर के महीने में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। परिवार की तरफ से बताया गया कि बेबी गर्ल का नाम सिपारा रखा गया है।

–आईएएनएस

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

मुंबई । फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू...

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेगी पुराने दौर की बारीकियां

मुंबई । निर्देशक इम्तियाज अली अपनी आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म विभाजन के दौर को पृष्ठभूमि में रखकर प्यार, यादों और घर वापसी की...

‘शरारत’ ने बिखेरा जलवा, कई सालों के इंतजार के बाद विजय गांगुली को मिला अवॉर्ड

मुंबई । फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के बाद लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दर्शकों की तारीफों के साथ साथ अब यह फिल्म अवॉर्ड्स भी अपने नाम करने...

अवॉर्ड शो में विवाद के बीच सलमान खान ने किया राजपाल यादव का समर्थन, बोले- ‘दिल से काम करो’

मुंबई । बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ऐसे मौके आते हैं, जब कलाकारों को न सिर्फ अपने काम के लिए, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़े मामलों को लेकर भी आलोचना का...

बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता के बाद ‘धुरंधर’ ने अवॉर्ड में भी मारी बाजी

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। फिल्म का...

कुछ बड़ा करने वाले हैं दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान, ‘मैं वापस आऊंगा’ के गाने के लिए मिलाया हाथ…

मुंबई । पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और संगीतकार एआर रहमान दोनों ही संगीत उद्योग के बड़े नाम हैं और दोनों को ही चाहने वालों की कमी नहीं है। अब दिलजीत...

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

admin

Read Previous

सिद्दारमैया सरकार हर क्षेत्र में विफल: बी. वाई विजयेंद्र

Read Next

नेपाली राजदूत ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात, विभिन्न सेक्टर में सहयोग पर चर्चा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com