‘सन ऑफ सरदार 2’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज : कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन का जबरदस्त डोज

मुंबई । बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के जरिए बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मेकर्स ने फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। यह ट्रेलर न सिर्फ फुल एंटरटेनमेंट का वादा करता है, बल्कि दर्शकों को हंसी, इमोशन और एक्शन का तगड़ा डोज भी देता है।

ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन के किरदार ‘जस्सी रंधावा’ से होती है, जो ट्रैक्टर चलाता हुआ नजर आता है। इस दौरान बैकग्राउंड में आवाज आती है- ‘ये है आपका जस्सी, जिसकी किस्मत में सिर्फ फंसना ही लिखा होता है। पहला झूठे प्यार में फंस गया, दूसरा चार औरतों के बीच में फंस गया, तीसरा माफिया फैमिली के बीच फंस गया और चौथा बेबे के वादे के बीच फंस गया।”

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अजय देवगन का किरदार शादी करके काफी खुश है। हालांकि शादी के चंद दिनों बाद ही पत्नी (नीरू बाजवा) उनसे तलाक मांगने लगती हैं। यहीं से शुरू होती है जस्सी की जिंदगी की असल कहानी, जिसमें एक के बाद एक कई परेशानियां उसके सामने आती हैं। ट्रेलर में जस्सी के किरदार को मजेदार अंदाज में पेश किया गया है। वहीं अजय देवगन की डायलॉग डिलीवरी ट्रेलर को और शानदार बनाती है।

ट्रेलर के आखिर में अजय देवगन का एक्शन अवतार दिखाया जाता है, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है।

फैंस ट्रेलर को देखने के बाद खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक फैन ने अजय देवगन की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ करते हुए लिखा, “यह फिल्म पिछली से भी ज्यादा धमाकेदार लगेगी।”

दूसरे फैन ने लिखा, ”अजय देवगन का कोई जवाब नहीं है, आप दिल पर छा गए।”

वहीं कुछ फैंस ने इस फिल्म को ‘फैमिली एंटरटेनर’ बताया और फिल्म को देखने की बेसब्री जाहिर की।

सन ऑफ सरदार 2′ में अजय की जोड़ी पहली बार एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ दिखाई देगी। वहीं फिल्म में रवि किशन, कुब्रा सेठ, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, और चंकी पांडे जैसे सितारे भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

इस फिल्म का पहला ट्रेलर 11 जुलाई को रिलीज हुआ था।

यह फिल्म पहले 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ से होगी।

आईएएनएस

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

admin

Read Previous

बांग्लादेश एयरफोर्स जेट क्रैश में 27 की मौत, 25 बच्चे शामिल

Read Next

लेबनान-इजरायल सीजफायर के लिए कूटनीतिक प्रयास जरूरी: अमेरिकी दूत थॉमस बैरक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com