संगीतकार तनिष्क बागची ने सैय्यारा की रिकॉर्डिंग के दौरान बाहर निकल जाने को कहा था : मोहित सूरी

मुंबई । अपनी आगामी फिल्म ‘सैय्यारा’ की रिलीज का इंतजार कर रहे निर्देशक मोहित सूरी ने बताया है कि गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान संगीतकार तनिष्क बागची ने उन्हें ‘गेट आउट’ कह दिया था।

निर्देशक मोहित सूरी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि कश्मीर के नवोदित गायकों फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी की रिकॉर्डिंग के पीछे क्या-क्या हुआ था।

मोहित ने कहा, “जब तक मैं वहां था, रिकॉर्डिंग और जैमिंग सेशन बहुत गंभीर हुआ करते थे। उसके बाद, उन्होंने क्या किया? मुझे नहीं पता। उन्होंने मुझे रिकॉर्डिंग सेशन छोड़ने के लिए कहा।”

निर्देशक ने बताया कि सभी कमरे में बैठे थे। इस दौरान तनिष्क ने उनकी ओर देखा और कहा, “सर, अब आप चले जाइए।”

मोहित ने हंसते हुए कहा, “तो व्यावहारिक रूप से उन्होंने मुझे बाहर जाने के लिए कहा था। क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि दोनों गायक मुझे प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन शायद खुलकर मेरे सामने दिल से गा नहीं पा रहे थे। एक तरह से देखें तो वो हार्ड मास्टर होते हुए भी दोनों को बचा रहे थे।”

उन्होंने आगे कहा, “पूरे समय वह यही कहते रहे, ‘नहीं, नहीं, नहीं। सर, उन्हें अपने गृहनगर में ही डब करने दें क्योंकि वे अपने कम्फर्ट जोन में हैं। वरना वे डर जाएंगे।’ यह बहुत प्यारी बात थी। वह एक पिता की तरह थे जो उन्हें थामे हुए थे और उनकी रक्षा कर रहे थे। मैं बहुत दखलंदाजी नहीं करता, लेकिन एक बहुत ही जिज्ञासु निर्देशक हूं जो हर जगह मौजूद रहना चाहता है। तब भी मुझे तनिष्क ने बाहर जाने को कहा था।”

उन्होंने कहा, “वह एक उत्कृष्ट संगीतज्ञ हैं। वह जानते हैं कि इसे सबसे अच्छे तरीके से कैसे किया जाए। और एक बात जो मैं जानता हूं, वह यह है कि संगीत में विचार ही प्रतिभा है।”

बता दें कि यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘सैय्यारा’ 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।

–आईएएनएस

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

admin

Read Previous

सिद्धू मूसेवाला पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, पिता बलकौर सिंह ने महाराष्ट्र पुलिस को लिखा पत्र

Read Next

पीएम मोदी की जी7 में भागीदारी भारत-कनाडा संबंधों को फिर से मजबूत करने का मौका : पूर्व राजनयिक डीपी श्रीवास्तव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com