‘रोज भगवान से प्रार्थना करती थी’, ‘तन्वी द ग्रेट’ को फीप्रेस्की अवॉर्ड मिलने पर अनुपम खेर की मां हुईं भावुक

मुंबई । अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को अंतरराष्ट्रीय फिल्म समीक्षकों के संगठन फीप्रेस्की अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये खबर सुनते ही अनुपम खेर की मां दुलारी खेर भावुक हो गईं।

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मां का एक बेहद प्यारा और भावुक वीडियो शेयर किया। वीडियो में अनुपम अपनी मां को अवॉर्ड की खुशखबरी देते नजर आ रहे हैं। जैसे ही मां को पता चलता है कि उनके बेटे की फिल्म को इतना बड़ा सम्मान मिला है, वे भावुक हो जाती हैं।

अनुपम खेर की मां कहती हैं, “मैं रोज भगवान से प्रार्थना करती थी कि मेरे बेटे की फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिले और कुछ बड़ा अवॉर्ड मिले। आज भगवान ने मेरी प्रार्थना सुन ली।”

वीडियो में मां-बेटे का वही पुराना प्यार भरा नोंक-झोंक भी दिखता है। खुशी के माहौल में अनुपम अपनी मां को थोड़ा तंग करते हैं तो मां नाराज होकर डांटती हैं। फिर घर के दूसरे सदस्य, भाई राजू खेर, अनुपम की टांग खींचते हैं।

अनुपम ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “माताएं इतनी अच्छी और प्यारी क्यों होती हैं? मां को जब मैंने बताया कि हमारी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को फ्रीप्रेस्की अवॉर्ड मिला है तो मां की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। फिर माहौल हल्का करने को मैंने मां को तंग किया और निक्कर वाले भाई साब (राजू खेर) ने मेरी फिरकी ली। यही तो है घर-घर की कहानी।”

‘तन्वी द ग्रेट’ अनुपम खेर के निर्देशन में बनी उनकी दूसरी फिल्म है। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी खूब सराहना मिल रही है। यह 21 साल की तन्वी की कहानी है, जो ऑटिज्म स्पेक्ट्रम पर है और अपने दिवंगत पिता कैप्टन समर रैना के सपने को पूरा करने के लिए सेना में शामिल होने का फैसला करती है।

फिल्म में अनुपम खेर कर्नल प्रताप रैना की भूमिका में हैं, जबकि अभिनेत्री शुभांगी दत्ता तन्वी के किरदार में हैं। फिल्म में बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, पल्लवी जोशी, करण टाकर, और नासिर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

–आईएएनएस

अनोखे ट्विस्ट के साथ आज से देखें ‘द 50’, इस शो से लिया फॉर्मेट का आइडिया

मुंबई । रियलिटी शो की दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। अब ऐसा ही एक नया शो दर्शकों के लिए रविवार यानी 1 फरवरी से शुरू...

दिल्ली में खुला अनुपम खेर का नया एक्टिंग स्कूल, कहा, राजधानी अब साहस और कला का घर बन गई

मुंबई । हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर सिनेमा में वर्सटाइल एक्टिंग स्किल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खुद हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, लेकिन...

सिंगिंग ने खोला रास्ता, फिल्मों ने बनाया निरहुआ को भोजपुरी का सुपरस्टार

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा में जब भी टॉप एक्टर्स की बात होती है, तो दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आज भोजपुरी इंडस्ट्री में...

‘गांधी टॉक्स’ की रिलीज को लेकर उत्साहित अदिति राव हैदरी, कहा- ‘इसमें शब्द नहीं , एहसास बोलेंगे’

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी कोई अलग फिल्म आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। ऐसी ही एक अलग किस्म की फिल्म 'गांधी टॉक्स' शुक्रवार...

‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!’, झकझोर देगा ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर

मुंबई । फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोइज बियॉन्ड' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पहली 'द केरल स्टोरी' की कहानी...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

कर्नाटक: रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

बेंगलुरु । कर्नाटक पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि अभिनेता ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के मंच से कथित...

सुभाष घई ने राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात को बताया प्रेरणादायक अनुभव, कहा, ‘हर बच्चे को जानना चाहिए उनकी कहानी’

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस मुलाकात को उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे प्रेरणादायक पलों में...

राजेश खन्ना के गाने को अजित पवार ने किया था जमकर इन्जॉय, सिंगर राहुल वैद्य ने शेयर किया आखिरी मुलाकात का वीडियो

मुंबई । महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। गुरुवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम...

सुभाष घई ने पीएम मोदी की जादुई शख्सियत की तारीफ की, बोले- वे शब्दों से ज्यादा आंखों से बात करते हैं

मुंबई । डायरेक्टर सुभाष घई ने भारतीय इंडस्ट्री को कई दशकों तक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि समाज,...

अजित पवार के आकस्मिक निधन पर बॉलीवुड स्तब्ध, पवन कल्याण, रितेश देशमुख समेत कई सेलेब्स ने व्यक्त किया दुख

मुंबई । एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। इस घटना से राजनीति गलियारे से लेकर बॉलीवुड तक में शोक की...

‘इंडस्ट्री में नई मिसाल पेश की’, अरिजीत सिंह को मिला सोना मोहपात्रा का साथ

मुंबई । मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में ऐलान करते हुए बताया कि वे अब प्लेबैक सिंगिग के नए प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहेंगे। बुधवार को मशहूर...

admin

Read Previous

बिहार: जदयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार नेता चुने गए

Read Next

पश्चिम बंगाल : जलपाईगुड़ी में आंगनवाड़ी वर्कर की खुदकुशी, सीएम ममता बनर्जी ने एसआईआर के दबाव को बताई वजह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com