मुश्किलों में एजाज खान, समन जारी, उल्लू ऐप ने हटाए ‘हाउस अरेस्ट’ के एपिसोड

मुंबई । उल्लू ऐप पर ‘अश्लील’ शो ‘हाउस अरेस्ट’ के प्रसारण को लेकर अभिनेता एजाज खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। चौतरफा विरोध के बाद उल्लू ऐप ने ‘हाउस अरेस्ट’ के विवादित एपिसोड अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ, एजाज खान को समन भी जारी हो चुका है।

उल्लू ऐप ने ‘हाउस अरेस्ट’ के सारे विवादित एपिसोड अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिए हैं। इस विषय में जानकारी देते हुए महाराष्ट्र साइबर सेल के प्रमुख यशस्वी यादव ने बताया, “पत्रकारों और अन्य सूत्रों से हमें शो के बारे में जानकारी मिली। तो हमने मामले की जांच की और निर्देश दिया है कि शो को तुरंत बंद कर सारा डाटा सुरक्षित करके रखें।”

उन्होंने बताया, “हमारे निर्देश पर ऐप ने शो को बंद कर दिया है। यदि हमें कोई शिकायत मिलती है तो हम एक्शन लेंगे।”

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने एजाज खान के साथ ही उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को भी समन भेजकर 9 मई को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा है।

उल्लू ऐप पर प्रसारित ‘हाउस अरेस्ट’ में अश्लील कंटेंट दिखाने के आरोप के साथ लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ के साथ ही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने भी शो पर बैन लगाने की मांग की थी। हाउस अरेस्ट शो के अश्लील कंटेंट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए रूपाली चाकणकर ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर शो के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

वहीं, महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए इसे “अश्लीलता का प्रतीक” बताया। चित्रा वाघ ने एक्स पर शो का एक क्लिप शेयर किया। इस क्लिप में एजाज प्रतियोगियों के साथ अशोभनीय बातचीत करते और उन्हें आपत्तिजनक सीन करने के लिए उकसाते नजर आ रहे हैं।

–आईएएनएस

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कपिल शर्मा शो में दिखेंगे साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने...

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

admin

Read Previous

वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच पूनम गुप्ता ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर का पदभार संभाला

Read Next

‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी’ एवीजीसी-एक्सआर सेक्टर को देगा बढ़ावा : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com