माइक्रोसॉफ्ट के साथ केंद्र की बड़ी पहल, अब एनसीएस प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगी 15000 से ज्यादा कंपनियां

नई दिल्ली । ग्लोबल सॉफ्टवेयर दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने भारत सरकार के साथ मिलकर एक बड़ी पहल की है। माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को बताया कि वह श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के साथ मिलकर सरकारी रोजगार प्लेटफॉर्म्स पर एआई-संचालित चैटबॉट्स शुरू करेगा, जो कामगारों को जरूरी जानकारी प्रदान करेगा और प्रक्रियाओं को आसानी बनाएगा।

इसके साथ ही सॉफ्टवेयर दिग्गज अपनी 15,000 से ज्यादा कंपनियों और पार्टनर्स को भारत के नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) प्लेटफॉर्म से जोड़ने में भी मदद करेगा। इससे देश के लोगों को ज्यादा नौकरी के अवसर मिल सकेंगे।

यह सहयोग रोजगार के अवसरों को बढ़ाने, एआई आधारित स्किलिंग को तेज करने और भारत की वर्कफोर्स को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे औपचारिक नौकरियों तक पहुंच बढ़ेगी, उभरते क्षेत्रों को प्रतिभा मिलेगी, और भारत घरेलू ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मांग के लिए भी एक मजबूत, कुशल वर्कफोर्स तैयार कर सकेगा। इससे भारतीय युवाओं और पेशेवरों के वैश्विक गतिशीलता के मार्ग भी मजबूत होंगे।

ई-श्रम पोर्टल, जिसे अगस्त 2021 में कोविड लॉकडाउन के बाद करोड़ों असंगठित कामगारों के लिए शुरू किया गया था, माइक्रोसॉफ्ट एज्योर पर आधारित है।

कंपनी के अनुसार यह सिस्टम प्रति सेकंड 1,72,000 ट्रांजैक्शन संभाल सकता है और एक दिन में 80 लाख तक रजिस्ट्रेशन कर चुका है। एआई चैटबॉट्स के जुड़ने से सरकार और माइक्रोसॉफ्ट दोनों का मानना है कि कामगारों को लाभकारी योजनाओं की जानकारी पाना, अपनी स्किल बेहतर करना और उपयुक्त नौकरी तक पहुंचना पहले से कहीं आसान होगा।

एमओयू के तहत डिजीसक्षम के माध्यम से एआई-आधारित स्किलिंग पहल को भी और बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे लाखों युवाओं को एआई, क्लाउड टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और प्रोडक्टिविटी टूल्स जैसी भविष्य की तकनीकों में प्रशिक्षण मिलेगा। इससे भारतीय वर्कफोर्स को वैश्विक मानकों और उद्योग की नई जरूरतों के अनुरूप तैयार करने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस साझेदारी का स्वागत किया और कहा कि यह भारत की जनसांख्यिकीय लाभांश का लाभ उठाते हुए एक डिजिटल रूप से कुशल और भविष्य-तैयार वर्कफोर्स बनाने की साझा आकांक्षा को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि माइक्रोसॉफ्ट की भागीदारी नौकरी के अवसरों को तेज करेगी, स्किलिंग को बेहतर बनाएगी और वैश्विक श्रम गतिशीलता में भारत की नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगी।

डॉ. मांडविया ने आगे बताया, “भारत ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है—जहां वर्ष 2015 में कवरेज 19 प्रतिशत थी, वहीं 2025 में यह बढ़कर 64.3 प्रतिशत हो गई, जिससे 94 करोड़ नागरिकों को लाभ मिला है। ई-श्रम और एनसीएस जैसे प्लेटफॉर्म्स में एआई के उपयोग से हम सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत कर रहे हैं और मार्च 2026 तक 100 करोड़ नागरिकों को कवर करने के अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रहे हैं।”

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने भी भारत में सामाजिक सुरक्षा कवरेज के व्यापक विस्तार की सराहना की और कहा कि भारत ने 64.3 प्रतिशत कवरेज के साथ 94 करोड़ लोगों को लाभान्वित किया है। उन्होंने खासकर ई-श्रम पहल की प्रशंसा की, जिसने लाखों असंगठित कामगारों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया है और वास्तविक समय के डेटा के आधार पर कामगार-केंद्रित नीतियां बनाने की भारत की क्षमता को मजबूत किया है।

–आईएएनएस

गलत एंगल से शूट करने पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेसेस, कहा- ‘इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’

बेंगलुरु । फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमर और कैमरों की चमक के बीच एक ऐसा मुद्दा फिर सामने आया है, जिस पर लंबे समय से चर्चा होती रही है, लेकिन अक्सर...

रवीना टंडन से लेकर शबाना आजमी-जावेद अख्तर तक, सितारों ने दोस्तों संग मनाया जश्न

मुंबई। होली का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, सभी रंगों के इस...

अमेरिका-इजरायल के हमले पर जावेद अख्तर का तीखा प्रहार, चीन को बताया ‘आखिरी विकल्प’

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने का असर सिर्फ ईरान में ही नहीं, बल्कि कतर, सऊदी अरब, इराक और भारत...

जब गैंगस्टर्स के लिए सपना चौधरी ने किया था इवेंट, स्टेज पर हुई बदसलूकी का शिकार

मुंबई । हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के दीवानों की कमी नहीं है। उनकी एक झलक देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, लेकिन एक समय ऐसा...

राम गोपाल वर्मा की अभिभावकों को सलाह, बच्चों को एआई की दुनिया के लिए तैयार करें

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुराने एजुकेशन सिस्टम को खत्म कर देना...

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की नई पारी, अब यूट्यूब पर भी मिलेगा कॉमेडी का डबल-डोज

मुंबई । 9 करोड़ के कर्ज में डूबे अभिनेता राजपाल यादव 13 दिन की जेल काटने के बाद बाहर आ चुके हैं और दोबारा काम पर वापसी भी कर चुके...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन, नेपाल से हुई थी फंडिंग

मुंबई । मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में लगातार जांच जारी है और मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ बड़े-बड़े सुराग भी लग...

मार्च में खुलेगा ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ तो ‘टॉक्सिक और ‘धुरंधर 2’ की भी बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी जंग

मुंबई । सिनेमा के लिए वैसे तो हर महीना खास होता है, लेकिन कुछ महीने सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होते हैं, जब वे अपने फेवरेट स्टार्स या बॉक्स...

‘केरल स्टोरी-2’ की रिलीज पर 15 दिनों की रोक, कोर्ट का आदेश

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगाई है। बता दें कि विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले...

एक्टर ने अनोखे अंदाज में फिल्म ‘विष्णु विन्यासम’ की रनटाइम का किया खुलासा

हैदराबाद । तेलुगु अभिनेता श्री विष्णु एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'विष्णु विन्यासम' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर पहले ही दर्शकों में उत्सुकता बनी...

मीता और निखिल की ‘क्रेजी’ केमिस्ट्री फिर लौटेगी बड़े पर्दे पर, इस दिन री-रिलीज होगी ‘हंसी तो फंसी’

मुंबई । कुछ समय से पुरानी फिल्मों के री-रिलीज का ट्रेंड काफी जोरों पर हैं। इन री-रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखाया है। फिर चाहे बात करें...

आईएसपीएल के इवेंट में नजर आईं ‘अनुपमा’, बिग बी और तेंदुलकर के साथ शेयर किया स्टेज

मुंबई । टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस सोशल लाइफ में भी काफी एक्टिव...

admin

Read Previous

‘कहानी वही, मुद्दे नए’, टीवी सीरियल ‘रजनी 2.0’ पर डायरेक्टर करण राजदान ने की खुलकर बात

Read Next

‘कहानी वही, मुद्दे नए’, टीवी सीरियल ‘रजनी 2.0’ पर डायरेक्टर करण राजदान ने की खुलकर बात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com