भूतिया पुलिस स्टेशन में शुरू हुआ खेल, ‘इंस्पेक्शन बंगलो’ के ट्रेलर में डर के साथ कॉमेडी का तड़का

चेन्नई । मलयालम फिल्म इंडस्ट्री इस साल के अंत में दर्शकों के लिए एक नई रोमांचक हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण लेकर आ रही है। अभिनेता दिलीप ने वेब सीरीज ‘इंस्पेक्शन बंगलो’ का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया। ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।

इस सीरीज का निर्देशन मलयालम सिनेमा के जाने-माने निर्देशक सैजू एस एस ने किया है, और इसमें अभिनेता शबरीश वर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

निर्माता और क्रिएटिव टीम का दावा है कि यह केरल की पहली पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज है, जो डर और रहस्य के साथ-साथ हंसी का तड़का भी लगाएगी।

कहानी एक पुलिस स्टेशन से शुरू होती है, जहां अजीब और डरावनी घटनाएं होती हैं। ये घटनाएं इतनी रहस्यमय हैं कि वास्तविकता और डरावनी दुनिया के बीच की सीमा धुंधली हो जाती है।

कहानी अरवंगड गांव की है। शबरीश वर्मा का किरदार सब-इंस्पेक्टर विष्णु का है, जो एक साधारण पुलिस अधिकारी है और अतीत में हुई घटना के दुखों से जूझ रहा है। उसे अपने पुलिस स्टेशन को एक खाली सरकारी बंगले, जिसे स्थानीय लोग ‘इंस्पेक्शन बंगलो’ कहते हैं, में शिफ्ट करने का जिम्मा मिलता है। शुरुआत में यह काम साधारण लगता है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, वहां रहस्यमय घटनाएं और मौतें होने लगती हैं।

विष्णु को अपने डर का सामना करना पड़ता है। वह एक पैरानॉर्मल रिसर्चर मैथिली के साथ मिलकर इन घटनाओं के रहस्य को सुलझाने की कोशिश करता है।

वेब सीरीज का निर्माण वीना नायक के प्रोडक्शन हाउस ‘ए वीना नायर प्रोडक्शंस’ के तहत हुआ है। इसकी कहानी सुनीश वरनाद ने लिखी है। इसमें शाजु श्रीधर और सेंथिल कृष्णा जैसे कलाकारों के भी दमदार रोल देखने को मिलेंगे।

‘इंस्पेक्शन बंगलो’ में रहस्य, डर, हास्य और भावनाओं का मिश्रण है, जो दर्शकों को पूरी तरह कहानी में डुबो देगा।

‘इंस्पेक्शन बंगलो’ का प्रसारण जी 5 प्लेटफॉर्म पर 14 नवंबर से शुरू होगा।

–आईएएनएस

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कपिल शर्मा शो में दिखेंगे साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने...

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

admin

Read Previous

बांग्लादेश बना नया नार्को हब: आईएसआई और दाऊद गैंग ने दुनिया से बचने के लिए बुना जाल

Read Next

सस्ता हुआ सोना-चांदी, 3000 रुपए से ज्यादा गिरे सिल्वर के दाम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com