‘बॉर्डर-2’ के ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज, आइकॉनिक म्यूजिक के साथ ताजा हुईं पुरानी यादें

मुंबई । सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ाते हुए मेकर्स ने सोमवार को ‘घर कब आओगे’ गाने का टीजर जारी कर दिया। टीजर के जारी होते ही लोगों को बॉर्डर फिल्म का वो सीन याद आ गया, जब सीमा पर तैनात जवान अपने परिवारों से मिलने के लिए तड़प रहे थे।

‘घर कब आओगे’ के नए वर्जन को मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा है और अनु मलिक के संगीत को म्यूजिक कंपोजर मिथुन ने नए तरीके से पेश किया है। गाने में ‘बॉर्डर’ की आइकॉनिक धुन का इस्तेमाल किया है, जो आज भी इमोशनल होने पर मजबूर कर रही है, लेकिन नए वर्जन में सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ की आवाज का जादू देखने को मिल रहा है, जबकि पहला आइकॉनिक गाना रूप कुमार राठौड़ और सोनू निगम की आवाज में था और अनु मलिक ने अपने शानदार म्यूजिक से गाने में जान डाल दी थी।

सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ की आवाज सुनने के बाद ही फैंस पूरा गाना सुनने के लिए एक्साइटेड हैं। एक यूजर ने तारीफ कर लिखा, “सोनू निगम और अरिजीत की आवाज सभी जॉनर को सूट करती है। इस बार कमाल ही होने वाला है और अब इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “सोनू निगम सर ऑल टाइम लीजेंड हैं और इस गाने की आत्मा भी। कब रिलीज होगा पूरा गाना?

2 जनवरी 2026 को राजस्थान के जैसलमेर के लोंगेवाला-तनोट के पास एक खास इवेंट में गाने को लॉन्च किया जाएगा। ये गाना फिल्म के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि ‘घर कब आओगे’ गाने के बिना सीमा पर तैनात सैनिकों के लंबे इंतजार और तड़प को बयां कर पाना मुश्किल है। पहले गाने में सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना के घर से जुड़ी हर कहानी को दिखाया गया था, जिसमें मां की ममता, प्रेमिका का प्यार और परिवार से दूर रहने का गम छिपा था। अब एक बार फिर वहीं तड़प, प्रेम और ममता का मेल सुनने को मिलने वाला है।

फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

–आईएएनएस

कंगना रनौत फिर दिखाएंगी अपना जलवा, ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

मुंबई । अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर देश के नायकों की कहानी लेकर आ रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज डेट का...

‘सिस्टम’ में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, फिल्म 22 मई को ओटीटी पर देगी दस्तक

मुंबई । आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्मों की मांग बढ़ गई है, जो समाज के असली मुद्दों को दिखाती हों। इसी कड़ी में अब एक नई...

शेन निगम की फिल्म ‘ड्रिडम’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

चेन्नई । साउथ फिल्म इंडस्ट्री में क्राइम और थ्रिलर फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ा है। दर्शक रहस्य और सस्पेंस से भरी कहानियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी...

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

admin

Read Previous

‘मैंने प्यार किया’ के बाद सलमान खान को और काम दिलाने के लिए पिता को बोलना पड़ा था झूठ

Read Next

बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दोहराया, ‘ऑन स्पॉट’ होगा फैसला, 31 दिसंबर को सहरसा में जनसंवाद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com