पुलकित सम्राट के ‘राहु केतु’ की शूटिंग पूरी, एक्टर बोले ‘फिल्म नहीं ये अंतरिक्ष का सफर’

मुंबई । अभिनेता पुलकित सम्राट ने शालिनी पांडे और वरुण शर्मा के साथ फिल्म ‘राहु केतु’ की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की।

पुलकित सम्राट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर घोषणा की कि उन्होंने अपकमिंग फिल्म ‘राहु केतु’ की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेता ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर वरुण शर्मा और फिल्म के कलाकारों और क्रू के साथ तस्वीरें साझा कीं, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “राहु केतु सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि अंतरिक्ष का सफर है।”

एक वीडियो में पुलकित वरुण को गले लगाते नजर आ रहे हैं, वहीं अगली वीडियो में वरुण शर्मा मजाकिया अंदाज में पुलकित को कह रहे हैं, “पुलकित के साथ यह मेरी पांचवीं फिल्म है। मैं धन्य हूं कृति खरबंदा का; इसके साथ 60 दिन बिताना मुश्किल है।”

तस्वीरों में पूरी टीम केक काटकर जश्न मनाती नजर आ रही है। विपुल विग के निर्देशन में बन रही ‘राहु-केतू’ में पुलकित सम्राट और शालिनी पांडे के साथ वरुण शर्मा भी अहम भूमिका में हैं। सम्राट और वरुण की जोड़ी हिट कॉमेडी ‘फुकरे’ में साथ काम कर चुकी है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

फिल्म की शूटिंग पारंपरिक पूजा समारोह के साथ शुरू हुई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अभिनेता ने सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।

शेयर की गई तस्वीरों में से एक में वह हाथ में क्लैप बोर्ड पकड़े हुए दिखे थे। पोस्ट के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “तारे भी लाइन पे लग गए क्योंकि हमारे राहु-केतू बिल्कुल सही जगह हैं! तैयार हो जाओ, हम तुम्हारी कक्षा में प्रवेश करने वाले हैं! ‘राहु केतू’ की शूटिंग शुरू, सिनेमाघरों में जल्द मिलते हैं।”

फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर कसोल में भी हुई है, जिसका अपडेट भी उन्होंने फैंस को दिया था। इंस्टाग्राम पर शेयर पोस्ट में अभिनेता को शॉट्स के बीच में एक कुत्ते के साथ खेलते हुए और एक घोड़े को सहलाते हुए देखा गया था। उन्होंने पोस्ट में कम नींद और पहाड़ों वाली मैगी का भी जिक्र किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो सम्राट जल्द ही ओटीटी डेब्यू ‘ग्लोरी’ में दिखेंगे, जिसमें वह एक बॉक्सर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

आईएएनएस

अभिनेता विजय को भरना होगा 1.50 करोड़ रुपए का जुर्माना, मद्रास उच्च न्यायालय ने बरकरार रखा फैसला

मद्रास । दक्षिण के अभिनेता और टीवीके प्रमुख विजय एक बार फिर विवादों में घिर चुके हैं। इस बार मद्रास उच्च न्यायालय ने अभिनेता को झटका देते हुए आयकर विभाग...

‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘लोगों की भावनाओं का करता हूं सम्मान’

मुंबई । नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। विवाद की वजह इसका टाइटल है, जिसे लेकर ब्राह्मण समुदाय के कुछ...

शनिवार को रिलीज होगा फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ का पहला रोमांटिक ट्रैक

मुंबई । अभिनेता दीपक तिजोरी जल्द ही रोमांटिक शॉर्ट फिल्म 'इकोज ऑफ अस' में यूलिया वंतूर के साथ नजर आएंगे। निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म के पहले गाने 'तेरे संग'...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पांच आरोपियों को 11 फरवरी तक पुलिस कस्टडी, मुख्य आरोपी अभी तक फरार

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों...

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: पुणे से आशाराम फसले गिरफ्तार, शूटर को हथियार मुहैया कराने का आरोप

मुंबई । जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस...

‘तन्वी द ग्रेट’ की तारीफ पर अनुपम खेर ने जताया आभार, कहा- कभी-कभी सिनेमा सच में जादू कर देता है

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह फिल्म हाल ही में मुंबई के प्रतिष्ठित काला घोड़ा आर्ट्स...

‘अमिताभ बच्चन से सीखी समय की कद्र’, कल्पना अय्यर ने साझा किया ‘सत्ते पर सत्ता’ के दिनों का यादगार अनुभव

मुंबई । हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। साथ ही, वह समय के बेहद पाबंद भी हैं। उनके साथ काम कर चुके...

विवेक ओबेरॉय ने दायर किया पर्सनैलिटी राइट्स केस, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कानूनी कदम उठाया है। उन्होंने अपनी छवि और पहचान के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाई...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता

मुंबई । मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की घटना के बाद पूरे मनोरंजन जगत में चिंता का माहौल है। इस घटना को लेकर अब प्रोड्यूसर्स...

अभिषेक के लिए सिर्फ पत्नी नहीं, ‘ऐश्वर्य’ की चाबी भी, शादी के बाद जूनियर बच्चन बने सिल्वर स्क्रीन के ‘जादूगर’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय का आना किस्मत की चाबी की तरह थी, जिसने उनके जीवन और करियर के कई बंद दरवाजे धीरे-धीरे खोल...

नेटफ्लिक्स पर लौट रहे ‘ढिंढोरा’ और सैफ अली खान, जानें अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की पूरी लिस्ट

मुंबई । नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया। ये प्रोजेक्ट मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों के सामाजिक और...

‘मैंने सोचा था, मैं लौटूंगी,’ 16 साल बाद निर्माता की कुर्सी पर वापस आईं सौंदर्या रजनीकांत

मुंबई । तमिल सिनेमा की जानी-मानी हस्ती और अनुभवी फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद वह फिल्म निर्माण की दुनिया में वापसी कर...

admin

Read Previous

हथियार लहराते हुए बाहर निकले अपराधी: चश्मदीद पटना

Read Next

युद्धविराम की 72वीं वर्षगांठ पर उत्तर कोरिया ने ‘दुश्मन विमान’ का मलबा किया प्रदर्शित, अमेरिका को दी चेतावनी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com