पिता की परंपरा या बेटे की चाहत, ‘शब्द– रीत और रिवाज’ ला रहा पारंपरिक परिवार की कहानी

मुंबई । पंजाबी संस्कृति और परंपराओं की गहराई हमेशा ही दर्शकों को अपनी ओर खींचती रही है। हर परिवार में छुपी भावनाएं, पीढ़ियों के बीच के मतभेद, और अपने सपनों और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना अक्सर ही कहानी का आधार बनता है। इसी को लेकर अब एक नई वेब सीरीज ‘शब्द– रीत और रिवाज’ आ रही है, जो दर्शकों को पंजाब की जीवनशैली और परंपराओं की झलक दिखाएगी।

यह सीरीज पारिवारिक मूल्यों, संगीत की विरासत और युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं के बीच के संघर्ष को बेहद संवेदनशील तरीके से पेश करती है।

इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में अभिनेता सुविंदर विक्की और मिहिर आहूजा नजर आएंगे, जबकि माही राज मिहिर की बहन और तरणजीत कौर मिहिर की मां की भूमिका निभाएंगी।

‘शब्द– रीत और रिवाज’ छह एपिसोड में बुनी गई एक संवेदनशील पारिवारिक कहानी है। इसमें सभी सदस्य धर्म, परंपराओं और परिवार की उम्मीदों से बंधे हैं। कहानी घुप्पी नाम के एक टीनएजर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे हकलाने की समस्या है। घुप्पी का फुटबॉल के प्रति जुनून उसके पिता के सपनों और उम्मीदों से बिलकुल अलग है। उसके पिता एक प्रतिष्ठित रागी गायक हैं, जो चाहते हैं कि उनका बेटा परिवार की संगीत विरासत को आगे बढ़ाए।

सीरीज की कहानी सिर्फ पिता-बेटे के संघर्ष तक सीमित नहीं है। यह पहचान, हिम्मत और डर की भावनाओं की भी पड़ताल करती है। घुप्पी अपनी हकलाहट और परिवार की परंपराओं के दबाव के बीच अपनी पहचान खोजने की कोशिश करता है। उसकी कहानी दिखाती है कि कैसे किसी युवा के लिए परिवार की परंपराओं और अपनी इच्छाओं के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होता।

यह वेब सीरीज जी 5 पर स्ट्रीम होगी।

जी5 की चीफ चैनल ऑफिसर और बिजनेस हेड कावेरी दास ने कहा, ”भारत में परिवार को पहले रखने और बड़ों का सम्मान करने की मजबूत परंपरा है। ‘शब्द– रीत और रिवाज’ इन्हीं भावनाओं को दर्शाता है और यह दिखाता है कि जब परंपराएं नई पीढ़ी की आकांक्षाओं से टकराती हैं, तो किस तरह के भावनात्मक तनाव पैदा होते हैं।”

उन्होंने कहा, ”मुझे विश्वास है कि यह सीरीज पारंपरिक और आधुनिक मूल्यों के बीच का संतुलन समझाने में कामयाब होगी।”

वहीं प्रोड्यूसर मयंक यादव ने कहा, ”मैं चाहता था कि यह कहानी सच्ची, ईमानदार और जीवन के करीब लगे। फिल्म में रागी संगीत की दुनिया, परिवार की उम्मीदों का दबाव और एक युवा लड़के का खेल के माध्यम से चुपचाप विद्रोह आदि के बारे में बारीकी से दिखाया गया है, जो कई परिवारों के लिए एक प्रतीकात्मक कहानी बन सकती है। हमारी कोशिश है कि दर्शक इसे देखकर अपने परिवार और अपने सपनों के बीच के संतुलन को समझ सकें।”

‘शब्द– रीत और रिवाज’ जल्द ही सिर्फ जी5 प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

–आईएएनएस

गलत एंगल से शूट करने पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेसेस, कहा- ‘इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’

बेंगलुरु । फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमर और कैमरों की चमक के बीच एक ऐसा मुद्दा फिर सामने आया है, जिस पर लंबे समय से चर्चा होती रही है, लेकिन अक्सर...

रवीना टंडन से लेकर शबाना आजमी-जावेद अख्तर तक, सितारों ने दोस्तों संग मनाया जश्न

मुंबई। होली का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, सभी रंगों के इस...

अमेरिका-इजरायल के हमले पर जावेद अख्तर का तीखा प्रहार, चीन को बताया ‘आखिरी विकल्प’

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने का असर सिर्फ ईरान में ही नहीं, बल्कि कतर, सऊदी अरब, इराक और भारत...

जब गैंगस्टर्स के लिए सपना चौधरी ने किया था इवेंट, स्टेज पर हुई बदसलूकी का शिकार

मुंबई । हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के दीवानों की कमी नहीं है। उनकी एक झलक देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, लेकिन एक समय ऐसा...

राम गोपाल वर्मा की अभिभावकों को सलाह, बच्चों को एआई की दुनिया के लिए तैयार करें

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुराने एजुकेशन सिस्टम को खत्म कर देना...

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की नई पारी, अब यूट्यूब पर भी मिलेगा कॉमेडी का डबल-डोज

मुंबई । 9 करोड़ के कर्ज में डूबे अभिनेता राजपाल यादव 13 दिन की जेल काटने के बाद बाहर आ चुके हैं और दोबारा काम पर वापसी भी कर चुके...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन, नेपाल से हुई थी फंडिंग

मुंबई । मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में लगातार जांच जारी है और मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ बड़े-बड़े सुराग भी लग...

मार्च में खुलेगा ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ तो ‘टॉक्सिक और ‘धुरंधर 2’ की भी बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी जंग

मुंबई । सिनेमा के लिए वैसे तो हर महीना खास होता है, लेकिन कुछ महीने सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होते हैं, जब वे अपने फेवरेट स्टार्स या बॉक्स...

‘केरल स्टोरी-2’ की रिलीज पर 15 दिनों की रोक, कोर्ट का आदेश

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगाई है। बता दें कि विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले...

एक्टर ने अनोखे अंदाज में फिल्म ‘विष्णु विन्यासम’ की रनटाइम का किया खुलासा

हैदराबाद । तेलुगु अभिनेता श्री विष्णु एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'विष्णु विन्यासम' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर पहले ही दर्शकों में उत्सुकता बनी...

मीता और निखिल की ‘क्रेजी’ केमिस्ट्री फिर लौटेगी बड़े पर्दे पर, इस दिन री-रिलीज होगी ‘हंसी तो फंसी’

मुंबई । कुछ समय से पुरानी फिल्मों के री-रिलीज का ट्रेंड काफी जोरों पर हैं। इन री-रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखाया है। फिर चाहे बात करें...

आईएसपीएल के इवेंट में नजर आईं ‘अनुपमा’, बिग बी और तेंदुलकर के साथ शेयर किया स्टेज

मुंबई । टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस सोशल लाइफ में भी काफी एक्टिव...

admin

Read Previous

बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, किसी ने मराठी लुक, तो किसी ने गरीबों की मदद कर किया सेलिब्रेट

Read Next

सुधा कोंगरा ने यूथ कांग्रेस के आरोप किए खारिज, कहा- फिल्म में नेहरू और इंदिरा गांधी को महान नेता दिखाया गया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com