पवन सिंह के ‘एक बिहारी सौ पे भारी’ गाने को दो दिनों में मिले बंपर व्यूज, ट्रेडिंग चार्ट में टॉप-3 में शामिल

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री में पवन सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह अपनी दमदार आवाज और बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं, लेकिन फैंस से जुड़े रहने के लिए भोजपुरी फिल्मों और गानों पर भी काम कर रहे हैं।

इस बीच उन्होंने अपना एक नया भोजपुरी गाना ‘एक बिहारी सौ पे भारी’ रिलीज किया, जो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। रिलीज के महज दो दिन में इस गाने ने चार मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं।

‘एक बिहारी सौ पे भारी’ यूट्यूब के म्यूजिक ट्रेडिंग चार्ट में टॉप 3 में शामिल हो गया। इस गाने में पवन सिंह का राउडी अंदाज देखने को मिल रहा है। म्यूजिक वीडियो में एक्शन और रोमांस का जबरदस्त मिश्रण है। गाने की शुरुआत में पवन सिंह पर कुछ गुंडे हमला करने की कोशिश करते हैं, जिन्हें वह लात-घूंसों से सबक सिखाते नजर आते हैं। गाने में उनके साथ रूबा खान नजर आ रही हैं। दोनों का रोमांटिक अंदाज शानदार है।

पवन और रूबा की केमिस्ट्री और डांस मूव्स दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं, और यही वजह है कि गाने की लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ रही है। म्यूजिक वीडियो में दिखाए गए सीन इसे और भी मनोरंजक बना रहे हैं।

पवन सिंह का राउडी लुक काफी दमदार है। वहीं, गाने में रोमांस और डांस का पार्ट दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में पवन सिंह के एक्सप्रेशंस, उनके डायलॉग्स और डांस स्टेप्स सभी का मिश्रण गाने को मजेदार बनाता है। गाने के सीन्स और म्यूजिक दोनों ही फैंस बार-बार देख और सुन रहे हैं।

‘एक बिहारी सौ पे भारी’ गाने को पवन सिंह और गोल्डी यादव ने मिलकर गाया है। वहीं, इसके लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जिन्होंने शब्दों के जरिए गाने की कहानी और पावरफुल मैसेज को शानदार तरीके से पेश किया है। वहीं, गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है। उन्होंने गाने की हर बीट और धुन को बहुत ही आकर्षक तरीके से तैयार किया है।

गाने को यूट्यूब पर वेब म्यूजिक चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। महज दो दिन में चार मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल करना साबित करता है कि भोजपुरी म्यूजिक में पवन सिंह का क्रेज कितना बड़ा है।

–आईएएनएस

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

मुंबई । फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू...

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेगी पुराने दौर की बारीकियां

मुंबई । निर्देशक इम्तियाज अली अपनी आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म विभाजन के दौर को पृष्ठभूमि में रखकर प्यार, यादों और घर वापसी की...

‘शरारत’ ने बिखेरा जलवा, कई सालों के इंतजार के बाद विजय गांगुली को मिला अवॉर्ड

मुंबई । फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के बाद लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दर्शकों की तारीफों के साथ साथ अब यह फिल्म अवॉर्ड्स भी अपने नाम करने...

अवॉर्ड शो में विवाद के बीच सलमान खान ने किया राजपाल यादव का समर्थन, बोले- ‘दिल से काम करो’

मुंबई । बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर ऐसे मौके आते हैं, जब कलाकारों को न सिर्फ अपने काम के लिए, बल्कि निजी जिंदगी से जुड़े मामलों को लेकर भी आलोचना का...

बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता के बाद ‘धुरंधर’ ने अवॉर्ड में भी मारी बाजी

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। फिल्म का...

कुछ बड़ा करने वाले हैं दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान, ‘मैं वापस आऊंगा’ के गाने के लिए मिलाया हाथ…

मुंबई । पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और संगीतकार एआर रहमान दोनों ही संगीत उद्योग के बड़े नाम हैं और दोनों को ही चाहने वालों की कमी नहीं है। अब दिलजीत...

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

admin

Read Previous

क्या है अब्राहम समझौता, जिसके तहत कजाकिस्तान मिलाएगा इजरायल से हाथ?

Read Next

जकार्ता में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 54 लोग हुए घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com