नई फिल्म की रिलीज से पहले ‘समुद्री लुटेरे’ के साथ दिखे एक्टर कार्तिक आर्यन, फोटो की शेयर

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच उन्होंने हॉलीवुड के सुपरस्टार जॉनी डेप से मुलाकात की।

बता दें कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में ‘रूह बाबा’ और जॉनी डेप ने फिल्म पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन में समुद्री लुटेरे कैप्टन जैक स्पैरो का किरदार निभाया था। फैंस और अभिनेता के दोस्तों को कार्तिक का ये अंदाजा काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

जॉनी डेप हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं, जिन्होंने ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ में कैप्टन जैक स्पैरो जैसे किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। दूसरी तरफ, कार्तिक आर्यन भी पिछले कई साल से बॉलीवुड में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। ‘प्यार का पंचनामा’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘लुका छुप्पी’ और ‘भूल भुलैया 2’ ने उन्हें घर-घर में मशहूर किया है।

अभिनेता की अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ है। समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, फिल्म में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और किशोर अरोड़ा मिलकर कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

इसी के साथ ही क्रिसमस के मौके पर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस भी रिलीज की जाएगी। अब देखना होगा कि दर्शक रोमांस और लव स्टोरी को पसंद करते हैं या देशभक्ति से भरी कहानी को सराहते हैं।

–आईएएनएस

विवेक ओबेरॉय ने दायर किया पर्सनैलिटी राइट्स केस, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कानूनी कदम उठाया है। उन्होंने अपनी छवि और पहचान के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाई...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का सख्त रुख, मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता

मुंबई । मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की घटना के बाद पूरे मनोरंजन जगत में चिंता का माहौल है। इस घटना को लेकर अब प्रोड्यूसर्स...

अभिषेक के लिए सिर्फ पत्नी नहीं, ‘ऐश्वर्य’ की चाबी भी, शादी के बाद जूनियर बच्चन बने सिल्वर स्क्रीन के ‘जादूगर’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय का आना किस्मत की चाबी की तरह थी, जिसने उनके जीवन और करियर के कई बंद दरवाजे धीरे-धीरे खोल...

नेटफ्लिक्स पर लौट रहे ‘ढिंढोरा’ और सैफ अली खान, जानें अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की पूरी लिस्ट

मुंबई । नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया। ये प्रोजेक्ट मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों के सामाजिक और...

‘मैंने सोचा था, मैं लौटूंगी,’ 16 साल बाद निर्माता की कुर्सी पर वापस आईं सौंदर्या रजनीकांत

मुंबई । तमिल सिनेमा की जानी-मानी हस्ती और अनुभवी फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय बाद वह फिल्म निर्माण की दुनिया में वापसी कर...

फायरिंग के वक्त घर पर मौजूद थे रोहित शेट्टी, सामने आई अहम जानकारी

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, जिस वक्त फायरिंग हुई...

अनोखे ट्विस्ट के साथ आज से देखें ‘द 50’, इस शो से लिया फॉर्मेट का आइडिया

मुंबई । रियलिटी शो की दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। अब ऐसा ही एक नया शो दर्शकों के लिए रविवार यानी 1 फरवरी से शुरू...

दिल्ली में खुला अनुपम खेर का नया एक्टिंग स्कूल, कहा, राजधानी अब साहस और कला का घर बन गई

मुंबई । हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर सिनेमा में वर्सटाइल एक्टिंग स्किल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खुद हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, लेकिन...

सिंगिंग ने खोला रास्ता, फिल्मों ने बनाया निरहुआ को भोजपुरी का सुपरस्टार

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा में जब भी टॉप एक्टर्स की बात होती है, तो दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नाम सबसे पहले लिया जाता है। आज भोजपुरी इंडस्ट्री में...

‘गांधी टॉक्स’ की रिलीज को लेकर उत्साहित अदिति राव हैदरी, कहा- ‘इसमें शब्द नहीं , एहसास बोलेंगे’

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी कोई अलग फिल्म आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। ऐसी ही एक अलग किस्म की फिल्म 'गांधी टॉक्स' शुक्रवार...

‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!’, झकझोर देगा ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर

मुंबई । फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोइज बियॉन्ड' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पहली 'द केरल स्टोरी' की कहानी...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

admin

Read Previous

अमेरिका में गैस की कीमतें कई साल के निचले स्तर पर, व्हाइट हाउस ने बताया आर्थिक लाभ

Read Next

केंद्र सरकार और आरबीआई नागरिकों को अनऑथराइज्ड डिजिटल लोन ऐप्स के शोषण से बचा रहे : वित्त मंत्री

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com